– यह प्रशिक्षित टीम इसरो के ‘मिशन गगनयान’ की लॉन्चिंग टीम में शामिल होगी – क्रू रिकवरी टीम के पहले बैच को नौसेना ने कोच्चि में दिया है पहला प्रशिक्षण नई दिल्ली। इसरो और भारतीय नौसेना ने ‘मिशन गगनयान’ के लिए विशाखापत्तनम हार्बर में मानव अंतरिक्ष मिशन क्रू मॉड्यूल रिकवरी और लिफ्टिंग परीक्षण पूरे कर लिए हैं। इसरो ने यह परीक्षण विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी नौसेना कमान में भारतीय नौसेना के एक जहाज पर किये हैं। भारत का लक्ष्य 2025 तक 400 किमी ऊपर अंतरिक्ष यात्री भेजने का है। ‘मिशन गगनयान’ की क्रू रिकवरी टीम के पहले बैच को कोच्चि में…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यभर में बारिश, रायगढ़ जिले में भूस्खलन और मुंबई में पुनर्विकास परियोजनाएं सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा, “मैं और मेरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी से मिले। उन्होंने हमें अपना काफी समय दिया और मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।” प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए शिंदे के साथ उनकी पत्नी लता शिंदे, पिता संभाजी शिंदे, बेटा श्रीकांत, बहू रुशाली और…
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान महिलाओं के प्रति अपराध के मामले में नंबर वन पर है। अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के कुछ राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही हैं। राजस्थान में पिछले साढ़े 4 साल में महिला अपराध की 1.09 लाख घटनाएं और 33 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घटित हुई हैं। दस लाख से अधिक…
बेगूसराय। बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म एवं नग्न कर मारपीट करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष तीन अन्य नामजद के गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम छापेमारी कर रही है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने आज बताया कि दुष्कर्म करने वाले मुख्य अभियुक्त किशन चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। महिला थाना में पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर चार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो कैमरा के…
रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने शनिवार को राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। राज्य सरकार के खाते में पिछले वर्षों के स्वीकृत आवास के पैसे पड़े हुए हैं लेकिन लगभग 75 हजार प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य लंबित है। पूरे प्रदेश में जिस प्रकार से बालू की तस्करी हो रही उससे सरकारी योजनाओं का निर्माण प्रभावित है। सहाय ने कहा कि जो राज्य केंद्र सरकार की योजनाओं को समयबद्ध पूरा कर रहे हैं वहां केंद्र सरकार अविलंब नई योजनाओं को स्वीकृति देती है। केंद्र सरकार ने कभी…
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 2022 की सफल फिल्मों में से एक थी। इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ सीरीज लेकर आए हैं। ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इस समय मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करने की घटना का देश में गहरा असर हो रहा है। इसी बीच, एक ट्विटर यूजर ने विवेक को ‘द मणिपुर फाइल्स’ बनाने का चैलेंज दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने शुक्रवार को ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, हमारे संविधान में किए गए वादे के अनुसार कश्मीरी हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में 70,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह भर्ती सरकारी विभागों और संगठनों में हुई है। पीएम ने इस मौके पर कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में जब देश विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है, आपका सरकारी नौकरी में आना बहुत बड़ा अवसर है। ये आपके परिश्रम का परिणाम है। दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत PM मोदी ने आगे कहा कि भारत सिर्फ 9 वर्षों में दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना गया है। आज हर विशेषज्ञ ये कह रहा…
इरशालवाड़ी के बच्चों की हर जिम्मेदारी उठाएंगे मुख्यमंत्री शिंदे: नीलम गोरहे मुंबई। रायगढ़ जिले में स्थित इरशालवाड़ी गांव में पहाड़ी धसकने से हुए हादसे में शनिवार सुबह तक 22 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में अब तक 119 लोगों को बचाया है और अभी भी 86 लोग लापता बताए जा रहे हैं। आज तीसरे दिन यहां जारी बचाव कार्य में एक शव निकाला गया है। मौके पर कीचड़ होने, रास्ता न होने और भारी बारिश से मौके पर राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है। विधानपरिषद की उपसभापति नीलम गोरहे शनिवार को इरशालवाड़ी में जाकर इस…
इंफाल। मणिपुर सरकार के गृह आयुक्त टी रणजीत सिंह ने मीडिया से अपील की है कि दो महिलाओं को अपमानजनक हालत में घुमाने वाला वीडियो अपने प्लेटफार्म से हटा ले। इसे कहीं भी साझा नहीं करे। उन्होंने ऐसी ही अपील आम लोगों से भी की है। गृह आयुक्त टी रणजीत सिंह ने बयान में कहा है कि सरकार उपद्रवियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दो महिलाओं को अजीब स्थिति में परेड कराने, महिलाओं का यौन उत्पीड़न और हिंसा करते हुए वीडियो पोस्ट करने की निंदा करती है। इस वीडियो के वायरल होने से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि भाजपा नेताओं के घरों का घिराव किया तो तृणमूल सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा में नहीं घुसने दिया जाएगा। बनर्जी ने कहा था कि आगामी पांच अगस्त को राज्यभर में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के घरों के घेराव किया जाएगा। अधिकारी ने कहा, ‘अंडा-चावल’ उत्सव पर अहंकार देखिए। पांच अगस्त को भाजपा के छोटे-बड़े नेताओं के घरों का होगा घेराव! सुनो अभिषेक, मैं तुम्हारे खिलाफ एफआईआर की कॉपी…
रांची। झारखंड के युवाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को बड़ी सौगात देने वाले है। राज्य के होनहार युवकों के सपनों को साकार करने को लेकर अब राज्य सरकार ने अहम भूमिका निभाने का फैसला लिया है। विश्व कौशल दिवस के अवसर पर राज्य के युवाओं को फ्री में कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारंभ किया रहा है। इसकी शुरूआत शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। सरकार के इस योजना के तहत युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम किया जाएगा। बिरसा योजना…