Author: azad sipahi

•सहायता अनुदान में यूपीए शासन की तुलना में 4.5 गुना वृद्धि कर 2 लाख 35 हजार करोड़ किया •प्रधानमंत्री की स्पष्ट नीति और ईमानदार नीयत से बदलाव हुआ •नीतीश सरकार बेवजह थपथपा रही अपनी पीठ पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2014 में एनडीए सरकार बनने के बाद अगले ही वित्तीय वर्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार जैसे पिछड़े राज्यों के विकास में पूरी ताकत लगा दी, इसलिए उदार केंद्रीय सहायता और नई-नई कल्याणकारी योजनाओं में भारी निवेश से 16 फीसद लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये। इसका लाभ सबसे ज्यादा बिहार को…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं तक की शिक्षा को क्षेत्रीय, स्थानीय भाषाओं में देने की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भाषाई विविधता, सांस्कृतिक समझ और शैक्षणिक सफलता को बढ़ावा देने की दिशा में बहुभाषी शिक्षा का महत्वपूर्ण दृष्टिकोण में व्यापक रूप से मान्यता प्रदान करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं तक की शिक्षा को मातृभाषा, क्षेत्रीय भाषा, स्थानीय भाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने के निर्णय का स्वागत। मरांडी ने कहा कि नई शिक्षा नीति से स्थानीय, क्षेत्रीय भाषाओं के विकास…

Read More

रांची। मणिपुर में जातीय समूहों के बीच जारी हिंसा और दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर मणिपुर की आदिवासी महिलाओं पर बर्बरता दिखाने वाले एक लीक वीडियो को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्र लिख कर वहां शांति और सद्भाव कायम करने आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मणिपुर में बढ़ती स्थिति से व्यथित और चिंतित हूं। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार हिंसा की वजह से पहले ही सैकड़ों निर्दोष लोगों की जानें चली गई है। साथ ही संपत्ति और सार्वजनिक बुनियादी ढांचों का नुकसान हुआ है। क्षेत्रों में रहने वाले कई जातीय…

Read More

रांची। जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की पत्नी और पिता की अग्रिम जमानत याचिका पर ईडी के विशेष कोर्ट ने फैसला सुनाया है। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने शनिवार को दोनों आरोपितों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम और पत्नी राजकुमारी देवी को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए दोनों की याचिका को खारिज कर दी। ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने अग्रिम जमानत याचिका…

Read More

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम ब्रांड का संचालन करने वाली फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को इस साल के अंत तक मुक्त नकदी प्रवाह की स्थिति में आने की उम्मीद है। पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने शनिवार को यह बात कही। विजय शेखर शर्मा ने कंपनी के नतीजों पर एक चर्चा के दौरान कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान कंपनी की वृद्धि भुगतान, वित्तीय सेवाओं और वाणिज्य व्यवसाय में विस्तार के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि हम साल के अंत तक मुक्त नकदी प्रवाह को सकारात्मक बनाने…

Read More

नई दिल्ली निजी क्षेत्र के यस बैंक ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। यस बैंक का मुनाफा जून तिमाही में सालाना आधार पर 10 फीसदी वृद्धि के साथ 343 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक को 311 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। यस बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका मुनाफा 10 फीसदी वृद्धि के साथ 343 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में बैंक को 311…

Read More

रांची। रांची एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत में शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मोदी सरनेम केस से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। इसके बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। 16 जून को इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने राहुल गांधी को सशरीर उपस्थिति होने का निर्देश दिया था। इस आदेश को राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिसपर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने 16 अगस्त तक राहुल गांधी के खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई…

Read More

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई और न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) विकेटकीपर ब्रायन टेबर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 1966/70 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 16 टेस्ट मैच खेलने वाले टेबर का शुक्रवार को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। व्यापक रूप से ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माने जाने वाले टेबर अपने त्रुटिहीन ग्लववर्क और स्टंप के पीछे शांत व्यवहार के लिए प्रसिद्ध थे। जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में टेबर ने सात कैच और एक स्टंपिंग की। उन्होंने 56 कैच और चार स्टंपिंग की और…

Read More

किशनगंज। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी शनिवार को किशनगंज पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि शेरशाहबादी समुदाय के लोग आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करते हैं। मांझी बिहार विधानसभा अनुसूचित जाति/जनजाति संबंधित समिति के सदस्य के तौर पर किशनगंज का पहला दौरा कर रहे हैं। मांझी ने कहा कि शेरशाहबादी समुदाय के लोग यहां पर बाहर से आए हुए हैं और जिस जमीन पर शिड्यूल कास्ट का कब्जा होना चाहिए, उस पर वे लोग कब्जा बना कर रखे हुए हैं, खासकर बॉर्डरिंग इलाके में। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य…

Read More

-समान्य से 63 फीसदी कम हुई वर्षापात -भूगर्भ जल का स्तर गया नीचे पूर्वी चंपारण ।बारिश के मौसम में जिले के 27 में से 21 प्रखंड हर साल कमोबेश बाढ की चपेट होते थे,लेकिन इस साल सामान्य से कम बारिश होने और तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने से जिले के प्राय:सभी 27 प्रखंड सूखे जैसे हालात का सामना कर रहा है।धान समेत सभी खरीफ फसलो पर संकट पैदा हो गया है।अगर दो चार दिन और मौसम की हालत ऐसी ही बनी रही तो हालात और बिगड़ सकता है।एक अनुमान के अनुसार वर्षा जल पर निर्भर जिले की खेती का लगभग…

Read More

बेगूसराय। केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में लड़की को निर्वस्त्र कर पीटा गया। अब इतनी जघन्य घिनौनी घटना की जिम्मेदारी लेने के नाम पर नीतीश कुमार समेत विपक्ष के तमाम लोग शुतुरमुर्ग की तरह जमीन में मुंह गड़ा देंगे। न्याय की उम्मीद किससे करें, जब बिहार में कुर्सी के लिए कानून व्यवस्था की बलि चढ़ा दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बेगूसराय की यह घटना बहुत ही शर्मनाक है। इस पर बिहार सरकार को तुरंत एक्शन लेना…

Read More