Author: azad sipahi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 70,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन व्यक्तियों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि रोजगार मेला देशभर में 44 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करने वाले केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों व केंद्रशासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं। देशभर से चुने गए नए कर्मचारी राजस्व विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूल शिक्षा…

Read More

– मध्य प्रदेश की जनता को दी छह गारंटी, शिवराज सरकार को घेरा ग्वालियर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान यहां जन आक्रोश रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सभ्यता बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री की होती है, लेकिन प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों सभी योग्य व संघर्ष करने वाले विपक्ष के नेताओं का अपमान किया। मणिपुर में 77 दिन से हिंसा हो रही है। प्रधानमंत्री ने इस पर कोई बयान नहीं दिया। कल एक भयावह वीडियो सामने आने के बाद मजबूरी में बयान…

Read More

चेन्नई/नई दिल्ली | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने श्रीलंका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक लंबा पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच के कई स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों को उठाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री इन विषयों को भी अपनी बातचीत में शामिल करें और कोई समाधान निकालें। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे 21 व 22 जुलाई को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति इस पद पर आसीन होने के बाद पहली बार भारत आ…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मलेशिया में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से चयनित दिव्यांग खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मलेशिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राज्य सरकार ने बताया कि 162 भू-माफियाओं के खिलाफ 190 केस दर्ज किये गये हैं। भू-माफियाओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस स्वर्गीय एमवाई इकबाल की जमीन पर बने बाउंड्रीवाल को तोड़े जाने के मामले में कोर्ट के स्वतः संज्ञान की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से हा कोर्ट को यह जानकारी दी गयी। मामले में महाधिवक्ता राजीव रंजन एवं अधिवक्ता प्रत्युष चित्रेश ने कोर्ट को रांची शहर की पेट्रोलिंग प्लान की जानकारी दी। कोर्ट को बताया गया कि शहर में 30 पीसीआर वैन 62 टाइगर मोबाइल, 15 हाई पेट्रोलिंग वाहन,…

Read More

रांची। रांची के एक बड़े व्यवसायी से 68 लाख की ठगी करने वाले व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार सुबह रांची पुलिस की टीम ने विशाल कुमार पांडे को दिल्ली पुलिस की सहयोग से गिरफ्तार किया है। विशाल कुमार पांडे के खिलाफ रांची के कारोबारी अजय कुमार सिंह ने पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। दो दिन पहले ही विशाल पांडे ने चिराग पासवान के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली। इसमें उसने लिखा था कि वह दिल्ली में लोजपा ज्वाइन कर रहा है। तस्वीर को देखकर रांची पुलिस को यह जानकारी मिल गई…

Read More

लोकसभा 12:00 बजे तक स्थगित नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि विपक्षी दल मणिपुर को केवल राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहते हैं और इस पर चर्चा नहीं चाहते। लोकसभा की कार्यवाही आज शुरू होने पर मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए विपक्ष ने प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग की। अध्यक्ष ओम बिरला के कहने पर सत्ता पक्ष की ओर से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर आश्वासन दिया कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना बेहद संवेदनशील है और प्रधानमंत्री ने स्वयं…

Read More

रांची। झारखंड एटीएस को गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस ने शुक्रवार को अमन श्रीवास्तव गिरोह के दो अपराधियों एजाज और एम. सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। अमन श्रीवास्तव गिरोह के दोनों अपराधी राजधानी के एक बड़े कारोबारी से रंगदारी के पैसे वसूल कर पतरातू जा रहे थे। इसी दौरान एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने एटीएस को बताया है कि उनके बॉस अमन श्रीवास्तव के कहने पर वे लोग रांची के एक बड़े कारोबारी से यह रकम…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई अभद्रता की घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह भले कुछ लोगों का कृत्य हो पर इसने देश के 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार किया है। वह देश को लोगों को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि इसके आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इस घटना को लेकर बहुत ज्यादा दुखी और अक्रोशित है। उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे अपने राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। विशेष रूप से हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएं।…

Read More

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू रोड से इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के आतंकी को गिरफ्तार किया है। नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से पेन ड्राइव और कई आपत्तिजनक वीडियो सहित अन्य सामान बरामद किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी शहबाज मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था। खुफिया एजेंसियां आईएसआईएस के अन्य समर्थकों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। इस बात का पता लगाने…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात कर दोषियों के खिलाफ तेज व सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में दो महिलाओं को निवस्त्र घुमाए जाने और उनसे अश्लीलता किए जाने मामला सामने आया है। जबसे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। विपक्ष लगातार केन्द्र और राज्य सरकार की आलोचना कर रही है। हालांकि सरकार का कहना है कि यह घटना 4 मई की है और इस मामले में उसी समय मुकदमा दर्ज कर…

Read More