नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटना में 13 जुलाई को पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिस प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की निंदा की है। इसके साथ पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस घटना में पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। शुक्रवार को पटना में हुई इस घटना की जांच के लिए जे पी नड्डा ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति के संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास को बनाया…
Author: azad sipahi
काठमांडू। नेपाल ने कहा है कि चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) को लागू नहीं किया गया है, लेकिन चीनी पक्ष का दावा है कि इसे लागू कर दिया गया है। नेपाल दौरे पर आए चीनी अधिकारियों के एक दल ने कहा कि बीआरआई के जरिए नेपाल-चीन संबंध नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। चीनी अंतरराष्ट्रीय विभाग के काउंसलर तू शाओलिन ने कहा कि बीआरआई के जरिये नेपाल और चीन के बीच संबंध एक नए दौर में है। गुरुवार को भक्तपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बीआरआई की प्रभावशीलता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि चीन…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जाहिर करते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि भारत ने आज चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के साथ अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा शुरू की। ऐसे में आईएसआरओ के वैज्ञानिकों को वह बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के अथक खोज ने आज एक उल्लेखनीय अंतरिक्ष यात्रा की नींव रखी है। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया।
– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘बैस्टिल डे’ पर परेड में बतौर सम्मानित अतिथि शामिल हुए – फ्रांस के प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न और प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने स्वागत किया नई दिल्ली। फ्रांस के ‘बैस्टिल डे’ पर आयोजित फ्रांसीसी सैन्य परेड में तीनों भारतीय सेनाओं की 269 सदस्यीय टुकड़ी भी मार्चिंग दल का हिस्सा बनीं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परेड में बतौर सम्मानित अतिथि शामिल हुए। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ भारतीय दल से भी मुलाकात की। बैस्टिल दिवस समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई भी फ्रांस…
– वायु सेना के विमानों ने 48 घंटों में 40 उड़ानें भरकर 126 लोगों को बचाया – बाढ़ से प्रभावित विभिन्न इलाकों में 17 टन राहत सामग्री वितरित की गई नई दिल्ली। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ के जो हालात हैं, उनमें मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों में भारतीय वायु सेना भी शामिल हो गई है। वायु सेना के विमानों ने पिछले 48 घंटों में कुल 40 उड़ानें भरी हैं, जिनमें 126 लोगों को बचाया गया है। बाढ़ से प्रभावित विभिन्न इलाकों में 17 टन राहत सामग्री वितरित की गई है। बारिश और बाढ़ के कारण पहाड़…
वाशिंगटन। अमेरिकी संसद की सीनेट कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया है। सीनेटर जेफ मर्कले, बिल हेगर्टी, टिम काइन और क्रिस वान होलेन द्वारा पेश प्रस्ताव में कहा गया है कि अमेरिका मैकमोहन रेखा को चीन और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के रूप में मान्यता देता है। अब प्रस्ताव पूर्ण मतदान के लिए सीनेट में जाएगा। चीन लगातार भारत की सीमाओं पर घुसपैठ कर रहा है। हाल ही में, भारत के अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर चीन ने कब्जा कर लिया है। उसका कहना है कि ये क्षेत्र उसके देश के…
पूर्वी चंपारण।जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र मे एक बार फिर लव जेहाद का मामला सामने आया है,जिसको लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त है।मिली जानकारी के अनुसार एक गांव के एक हिन्दू लड़की को सरिसवा मुरारपुर गाँव के एक मुस्लिम लड़ने ने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ प्यार का नाटक कर उसे भगाकर उसका धर्म परिवर्तन करवाया और उससे शादी कर ली। इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने तुरकौलिया थाना में अपहरण का केस दर्ज किया,लेकिन स्थानीय टाल मटोल करती रही। एसपी के निर्देश अंतत:परिजनो के सहयोग से बरामद तो किया लेकिन लड़के को अब तक…
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रमा के लिए चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लांच किया। चंद्रयान-3 लैंडर, रोवर और पॉपुलेशन मॉड्यूल से लैस है। चंद्रयान-3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो में जश्न मनाया गया। इसके बाद इसरो वैज्ञानिकों ने प्रक्षेपण यान से उपग्रह के सफलतापूर्वक अलग होने की घोषणा कर दी है। उपग्रह को अब चंद्रमा की यात्रा शुरू करने के लिए वांछित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के चंद्र मिशनों के महत्व को रेखांकित…
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान 3 मिशन का सफल प्रक्षेपण किया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किये गए चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर केन्द्रीय मंत्रियों ने इसरो को बधाई दी है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग कार्यक्रम में मौजूद केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत के लिए गौरव का क्षण। उन्होंने कहा कि श्रीहरिकोटा में मौजूद हर एक भारतीय के लिए ऐतिहासिक लम्हा है। हम इस इतिहास का हिस्सा बने हैं। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र को अनलॉक…
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर में आज 14 जुलाई को प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। जबकि आज (शुक्रवार) पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर रायपुर पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आज रायपुर में अमित शाह आने वाले थे। भाजपा पदाधिकारियों ने जानकारी दी थी वे शुक्रवार को रायपुर में संगठन की बैठक लेने वाले थे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा होनी थी। अब उनके इस दौरे के रद्द होने की जानकारी दी गई है। आज ओमप्रकाश माथुर रायपुर पहुंच रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पार्टी के सह प्रभारी नितिन नबीन…
नई दिल्ली। भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा है। कोहली ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। सहवाग ने 103 टेस्ट मैचों में 49.43 की औसत से 8503 रन बनाए, जिसमें 23 शतक और 31 अर्द्धशतक शामिल हैं। डोमिनिका में दूसरे दिन स्टंप्स तक कोहली के नाम 8515 रन थे। अपना 110वां टेस्ट खेलते हुए उन्होंने 28 शतक और इतने ही अर्द्धशतक लगाए हैं और उनका…