Author: azad sipahi

-कहा, न तो पड़ोसी के रूप में अपने दायित्वों को पूरा कर रहा और न ही दोहा समझौते की रक्षा इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने शनिवार को अफगानिस्तान को दहशतगर्दों को पनाह देने के लिए आगाह करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। मुल्क के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अफगानिस्तान ‘पड़ोसी और भाईचारे वाले देश के रूप में अपने कर्तव्यों की उपेक्षा’ कर रहा है। साथ ही दोहा शांति समझौते में किए गए महत्वपूर्ण दायित्वों का पालन भी नहीं कर रहा। उन्होंने विशेष रूप से आतंकवादी गतिविधियों के लिए अफगान धरती के उपयोग पर गंभीर चिंता जताई। रक्षामंत्री का यह बयान…

Read More

बेगूसराय। राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि आजादी के बाद से ही सत्तारूढ़ दल के खिलाफ विपक्ष प्रदर्शन करता रहा है। यह उसका संवैधानिक अधिकार है। प्रदर्शन को रोकने और दमन करने में अंतर है। भाजपा द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने की जगह दबंग तरीके से दमन किया गया। शनिवार को बेगूसराय में भाजपा द्वारा आयोजित धरना के बाद प्रेसवार्ता में राकेश सिन्हा ने कहा कि पटना की यह घटना भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा है। सरकार की विफलता और संवेदनहीनता को लेकर राज्य के कोने-कोने से आए भाजपा कार्यकर्ता संवैधानिक अधिकार के तहत…

Read More

नवादा।बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज और इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत के खिलाफ नवादा जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने नीतीश-तेजस्वी सरकार को जमकर कोसा। कार्यकर्ताओं ने कथित पुलिसिया बर्बरता के दौरान दिवंगत हुए जहानाबाद के जिला महामंत्री स्वर्गीय विजय सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर लठियाँ बरसाई गई, उसका हिसाब हम सभी कार्यकर्ता आने वाले 2024 लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 15 जुलाई को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारम्भ करेंगे। विश्व युवा कौशल दिवस पर राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है। प्रथम चरण (2023-24) में राज्य के 80 प्रखंडों में योजना का शुभारम्भ होगा। आने वाले दिनों में राज्य के सभी प्रखंडों में योजना संचालित किया जाएगा। योजना का लाभ सभी वर्ग के युवा ले सकेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा पात्रता तय की गई है। सामान्य श्रेणी के 18-35 वर्ष के युवक-युवतियों एवं आरक्षित…

Read More

पटना। बिहार में गुरुवार को भाजपा नेता कार्यकर्ता और सांसदों पर विधानसभा मार्च के दौरान लाठियां बरसाई गई। इसके पार्टी के कई नेता बुरी तरह से घायल हो गए। अब इसको लेकर भाजपा के तरफ से जांच के लिए 4 सदस्य टीम ही बनाए दी गई है। इसी कड़ी में अब इस पूरे मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले में कुछ भी बोलने से फिलहाल कन्नी काट ली है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में महज इतना ही कहा है कि- अरे जो हुआ वह बता देगा ना। सीएम…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रमा के लिए चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। चंद्रयान-3 लैंडर, रोवर और पॉपुलेशन मॉड्यूल से लैस है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसरो को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित करते हुए चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसरो टीम और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई। यह अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।…

Read More

– फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भारतीय प्रधानमंत्री पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस शुक्रवार को भारतीय सेनाओं के पराक्रम की साक्षी बनी। फ्रांस के वार्षिक उत्सव ‘बैस्टिल डे’ पर आयोजित विशेष परेड में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा…’ गीत भी गूंजा। फ्रांस की सेनाओं के साथ भारतीय सेना के तीनों बलों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। फ्रांस के विशिष्ट बैस्टिल डे परेड में पहुंचने पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजेट मैक्रों…

Read More

 फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने हिन्दी में ट्वीट कर जताई दोस्ती पेरिस। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर उत्साहित फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिन्दी में ट्वीट कर दोनों देशों के बीच दोस्ती का इजहार किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय प्रधानमंत्री को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। सम्मान के बाद…

Read More

– रिपोर्ट में ब्रिटेन की सरकार पर मुद्दों को पहचान पाने में नाकाम रहने का आरोप लगा लंदन। चीन को लेकर पूरी दुनिया में डर बढ़ता जा रहा है। अब एक ब्रिटिश संसदीय समिति ने चीन को ब्रिटेन की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन अब तक ब्रिटेन को आक्रामकता से निशाना बना रहा है, क्योंकि सरकार की तरफ से इस खतरे से निपटने के लिए कोई बेहतर नीति नहीं बनाई गई है। ब्रिटिश संसद की खुफिया और सुरक्षा कमेटी की रिपोर्ट में ब्रिटेन की सरकार पर मुद्दों को…

Read More

लखनऊ। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के कारगार विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ करने का एक और मामला उजागर हुआ है। कुछ माह पूर्व में बांदा जेल में तैनात रहे जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा की मदद से मुख्तार अंसारी को जरुरत की वस्तुएं पहुंची। इस प्रकरण की जांच हुई और अब शासन स्तर से जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा को निलम्बित कर दिया गया है। जेल के भीतर मुख्तार अंसारी के चलने वाले रसूक का एक और किस्सा जुड़ गया। बांदा जेल में कुछ माह पूर्व ही जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा भी मुख्तार के रसूक में आ गये। जेलर वीरेन्द्र…

Read More

– राष्ट्रपति ने कहा- संसद के दोनों सदनों के अध्यक्ष राजस्थानी, यह गौरव की बात जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि जनप्रतिनिधियों को मैं, मेरा के स्थान पर मेरा देश, मेरी जनता, मेरा समाज की सोच रखते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने विधायकों से समावेशी विकास और जनहित की परम्परा को मजबूत बनाते हुए विधानसभा के जरिए संसदीय गरिमा को बढ़ाने और राजस्थान के समग्र विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति मुर्मू 15वीं राजस्थान विधान सभा के आठवें सत्र के पुन: आरम्भ होने पर शुक्रवार को यहां आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विशेष रूप…

Read More