Author: azad sipahi

पेरिस। फ्रांस में पुलिस की गोली से एक युवक की मौत के बाद हिंसा बेकाबू हो गयी है। उपद्रवियों ने मॉल और बैंक लूटकर गोलीबारी व आगजनी की है। देश में इमरजेंसी के हालात बन गए हैं। हिंसा व उपद्रव में नौ सौ से ज्यादा लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बीते मंगलवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर 17 साल के एक युवक नाहेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे देश में शुरू हुई हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। पेरिस सहित कई शहरों में हालात बेकाबू हो चुके हैं। हजारों की…

Read More

सिकलसेल एनिमिया से सबसे ज्यादा पीड़ित आदिवासी समाज के लोगः प्रधानमंत्री भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सिकलसेल एनिमिया से पीड़ित लोग पूरे जीवन इससे जूझते रहते हैं। पूरी दुनिया में इस रोग के 50 प्रतिशत मरीज हमारे देश में हैं। पिछले 70 साल में सिकल सेल एनीमिया बीमारी की चिंता नहीं हुई। इससे निपटने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया। इससे प्रभावित ज्यादातर लोग आदिवासी समाज के हैं। आदिवासी समाज के प्रति बेरुखी के चलते पहले की सरकारों के लिए ये कोई मुद्दा ही नहीं था। लेकिन आदिवासी समाज की इस सबसे बड़ी चुनौती से निपटने…

Read More

धनबाद। जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद केलूडीह खटाल में टोटो की बैटरी चार्जर चोरी होने के बाद दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। तनाव को देखते हुए पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को यहां दो पक्षों में घंटों तक जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस को शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। धनबाद एसडीएम के आदेश…

Read More

मुंबई,01 जुलाई (हि.स.)।पालघर के बोईसर इलाके में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । बोईसर में गुरुवार को एक बिरयानी विक्रेता द्वारा दस साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर बिरयानी दुकानदार के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बोईसर क्षेत्र की एक दस वर्षीय नाबालिग लड़की, उसकी चार वर्षीय बहन और एक पड़ोसी लड़की बोईसर शहर में साहीन बिरयानी नामक दुकान पर बिरयानी लेने गई थी। करीब साढ़े सात बजे तीनो…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया और कहा कि प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन पर ढ़ेरों बधाई व शुभकामना संदेशों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन्मदिन की शुभकामनाएं राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गयी। मुख्यमंत्री की शुभकामनाओं के बाद दूसरे राजनीतिक दलों के नेतृत्वकर्ताओं की…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को लॉज़ेन डायमंड लीग में स्वर्ण पदक जीता। धीमी शुरुआत के बाद, ओलंपिक चैंपियन नीरज ने अपने पांचवें प्रयास में 87.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया। बता दें कि नीरज ने 5 मई को दोहा डायमंड लीग के बाद से किसी भी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था, चोट के कारण इस महीने की शुरुआत में एफबीके गेम्स और पावो नूरमी गेम्स से बाहर हो गए थे। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने पहले प्रयास में 86.20 मीटर थ्रो के साथ शुरुआती गति तय की, वहीं, चोपड़ा एक…

Read More

बेंगलुरु। भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक को सैफ चैंपियनशिप में कुवैत के खिलाफ मैच के दौरान लाल कार्ड के अपराध के लिए दो मैचों का प्रतिबंध और 500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने बताया, “कुवैत के खिलाफ मैच के दौरान रेड कार्ड के अपराध के लिए भारतीय फुटबॉल कोच इगोर स्टिमैक पर दो मैचों का प्रतिबंध और 500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया।” टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा रेड-कार्ड अपराध था। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती अभियान में…

Read More

बेगूसराय। पहले इंडियन फिर ऑयल के मूलमंत्र पर चल रहा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ना सिर्फ देश की पेट्रोलियम जरूरत को पूरा कर रहा है। बल्कि स्वच्छ और हरित भारत बनाने के लिए भी तेजी से काम कर रहा है। इसी की एक कड़ी है नए भारत का एथेनॉल युक्त पेट्रोल। इंडियन ऑयल अन्य तेल विपणन कंपनियों के साथ मिलकर स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में बदलाव ला रहा है। किसानों को सशक्त बना रहा है, मूल्यवान विदेशी मुद्रा बचा रहा है। इसे संभव कर रहा है पेट्रोल में मिश्रित किया जा रहा दस प्रतिशत इथेनॉल। इंडियन ऑयल लगातार ऐसा…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आज सभी चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने कहा देश के सभी चिकित्सक सेवा परमो धर्म के मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने ट्वीट किया- हमारे डॉक्टर स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और एक स्वस्थ और समृद्ध भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। देश की सेवा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को डॉ बिधान चंद्र राय की याद में उनकी जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। डॉ…

Read More

ब्रासीलिया। ब्राजील की सर्वोच्च निर्वाचन अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के वर्ष 2030 तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले इस अदालत ने बोल्सोनारो को पिछले साल के चुनाव अभियान के दौरान शक्ति का दुरुपयोग करने और सार्वजनिक मीडिया का दुरुपयोग करने का दोषी ठहराया था। पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ अदालत के सात-पांच के बहुमत के इस फैसले से 2026 के चुनाव में राजनीतिक वापसी की उम्मीद खत्म हो गई। अदालत का फैसला बोल्सोनारो के लिए हैरानी भरा है। अक्टूबर में हुए चुनाव में वे वामपंथी प्रतिद्वंद्वी लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से मामूली…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया और पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई विनाशकारी बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, बुलढाणा में बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों…

Read More