संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर पांचवीं बार प्रस्ताव लाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले चार प्रस्ताव असफल हो गए थे। देखना होगा कि क्या इस बार आम सहमति बन पाएगी या नहीं। वर्तमान मसौदे में गाजा पट्टी में वार्ता के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने और मानवीय आश्रय का प्रावधान है। प्रस्ताव में यह भी प्रावधान है कि सभी पक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करें, जिसके लिए नागरिकों के लिए सुरक्षा की आवश्यकता होती है। प्रस्ताव में बच्चों के लिए विशेष सुरक्षा और बंधक बनाने पर प्रतिबंध…
Author: azad sipahi
मुंबई।मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बुधवार को भारत-न्यूजीलैंड वनडे विश्व कप सेमीफाइनल मैच के दौरान ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना, जब विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा किया और इस प्रारूप में सर्वाधिक शतकों के मामले में महान बल्लेबाज सचिन रमेश तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। एक दशक पहले संन्यास लेने वाले तेंदुलकर ने 50 ओवर के प्रारूप में 49 शतक और टेस्ट में 51 और शतक बनाए थे। दूसरी ओर, कोहली के टेस्ट में 29 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक है, इस तरह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कुल 80 शतक हैं। तीसरे नंबर पर…
मुंबई। मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम पर हमले की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने लातूर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे सेमीफाइनल मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हमला करने की धमकी मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर दी गई थी। इस ट्वीट में एक फोटो है जिसमें एक बंदूक, एक हैंड ग्रेनेड और एक कारतूस दिख रहा है। इस तस्वीर के नीचे भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान स्टेडियम में आग लगाने की धमकी…
पन्ना/अशोकनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार बदलने से क्या परिवर्तन हो सकते हैं, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिखाया है। जो कांग्रेस देश को सुरक्षा नहीं दे सकती, विकास और गरीब कल्याण के काम नहीं कर सकती, लोगों की आस्था का सम्मान नहीं कर सकती, उस कांग्रेस रूपी बोझ को ढोने का मतलब क्या है? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को पन्ना के पवई और अशोकनगर में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लाभ कैसे मिलता है, यह बीते सालों में मध्यप्रदेश ने देखा है। प्रधानमंत्री मोदी…
खूंटी (झारखंड)। जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 49 हजार करोड़ की जनजातीय कल्याण एवं विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया। इसके अलावा पीएम जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान की शुरूआत की। उन्होंने आठ करोड़ लाभार्थियों के लिए पीएम किसान निधि की 15वीं किस्त भी जारी की। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास के लिए 24,000 करोड़ रुपये की योजनाओं की भी शुरुआत बटन दबाकर डिजिटल रूप से की। साथ ही विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीएम…
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बाबर आजम को सभी प्रारूपों से कप्तान पद से हटाने का फैसला किया है। यह निर्णय पाकिस्तान द्वारा मौजूदा विश्व कप में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में खराब प्रदर्शन के कारण सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रहने के बाद आया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार,अगर बाबर अपना इस्तीफा सौंपने का फैसला करते हैं, तो बोर्ड इसे स्वीकार कर लेगा, अन्यथा पीसीबी उन्हें पद से बर्खास्त कर देगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि शान मसूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में और शाहीन शाह अफरीदी न्यूजीलैंड में…
भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को दतिया के किला चौक में विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीते 3 साल में सिर्फ 21 लोगों को रोजगार दिया है। मध्यप्रदेश में खाद के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। खाद की बोरियों पर मोदी जी की फोटो चिपका दी गई, जिस कारण चुनाव आयोग ने खाद के वितरण पर रोक लगा दी। इसलिए यहां के किसान परेशान हैं, उनका समय बर्बाद हो रहा है। प्रियंका ने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज की बात किया करते थे।…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 33 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 22 लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डोडा में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा किए संदेश में कहा कि हादसे के पीड़ित परिवारों के प्रति…
खूंटी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) पर उनकी भूमि से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का शुभारंभ किया, जो यह अगले साल 26 जनवरी तक चलेगा।। इस दौरान उन्होंने 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही 24 हजार करोड़ के पीवीटीजी मिशन की शॉर्ट फिल्म व पोर्टल की लॉन्चिंग भी की। इसके अलावा आठ करोड़ लाभार्थियों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के रूप में 18,000 करोड़ रुपये जारी किए। प्रधानमंत्री ने खूंटी जिले के बिरसा कॉलेज परिसर स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम…
नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में नया मोड़ आया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में बिहार से 19 वर्षीय युवक से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार युवक ने पहले वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया और बाद में इसे अन्य प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से साझा किया। हालांकि, मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को संदेह है कि युवक ने वीडियो को सबसे पहले अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। उसके बाद इसे व्यापक तौर पर अन्य प्लेटफार्म पर साझा किया। युवक को आईएफएसओ यूनिट के…
खूंटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले धरती आबा को नमन किया। बिरसा ओडा में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद स्थल की मिट्टी का तिलक लगाया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्हें शॉल और भगवान बिरसा की प्रतिमा दी। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री को टोपी और एक सरना शॉल भेंट की। इसके अलावा प्रधानमंत्री को प्रतिमा, पेंटिंग और कई अन्य उपहार भी दिए गए। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुऐ मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं एक आदिवासी राज्य का…