Author: azad sipahi

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से घरेलू शेयर बाजार में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद से ही खरीदारों ने अपना जोर बनाने की कोशिश की, जिसके कारण शेयर बाजार की चाल और मजबूत होती नजर आई। हालांकि बीच-बीच में बिकवाली का झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में बने रहे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.94 प्रतिशत और निफ्टी 0.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड की दर में आई कमी और महंगाई के मोर्चे पर मिली राहत के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है। अमेरिका में महंगाई दर जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर 3.02 प्रतिशत पर पहुंच गई है इसी तरह कोर इन्फ्लेशन भी 2 साल के सबसे निचले स्तर 4 प्रतिशत पर आ गया है। इसी तरह बॉन्ड यील्ड की दर में भी कमी आई है इसके कारण…

Read More

सैन फ्रांसिस्को। भारत के पूर्व रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार को अमेरिका-भारत रणनीतिक एवं साझेदारी फोरम (यूएसआईएसपीएफ) में बोर्ड सलाहकार के तौर पर शामिल किया गया है। कुमार को भारत के रक्षा सचिव के तौर पर अगस्त 2019 से अक्टूबर 2022 के बीच रक्षा क्षेत्र की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। यूएसआईएसपीएफ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मुकेश अघी ने कहा है कि कुमार के पास रक्षा और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों के बीच अहम तालमेल की तीन दशकों की समझ और विशेषज्ञता है। वह रक्षा उत्पादन विभाग में भी सचिव…

Read More

सैन फ्रांसिस्को। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन-अमेरिका शिखर बैठक और 30वीं एपीईसी आर्थिक नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गए। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। वैश्विक उथल-पुथल के बीच बाइडेन-जिनपिंग के बीच होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने पर जोर होगा। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस मुलाकात से दोनों वैश्विक शक्तियों के द्विपक्षीय संबंधों में नरमी आने की संभावना नहीं है। मगर व्हाइट हाउस के अधिकारियों की महीनों की बातचीत…

Read More

काठमांडू। भारत की प्रसिद्ध स्काइडाइवर शीतल महाजन ने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से छलांग लगाने वाली दुनिया की पहली महिला के रूप में नया रिकॉर्ड बनाकर उपलब्धि हासिल की है। भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित और कई स्काइडाइविंग रिकॉर्ड धारक 41 वर्षीय महाजन ने 13 नवंबर को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के सामने छलांग लगाई। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “मैंने माउंट एवरेस्ट के सामने 21,500 फीट से अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई और कालापत्थर 17,444 फुट / 5,317 मीटर की उच्चतम ऊंचाई पर उतरी।…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के स्थापना दिवस पर आज (बुधवार) राज्य के लोगों को बधाई देते हुए उनकी प्रगति की कामना की। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में 15 नवंबर को ही बिहार को विभाजित कर झारखंड राज्य की स्थापना की गई थी। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर कहा, ‘राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। मेरी मंगलकामना है कि प्राकृतिक संसाधनों से संपूर्ण झारखंड राज्य सदा प्रगतिशील रहे और भगवान बिरसा का आशीर्वाद यहां…

Read More

– रूसी मिग-21 लड़ाकू विमान हटने के बाद स्क्वाड्रन की कमी एलसीए से पूरी करेगी वायु सेना – वायु सेना की जरूरत पूरी करने के लिए एचएएल हर साल 24 जेट विमानों का उत्पादन करेगा नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना पाकिस्तान के खिलाफ अपनी तैयारी को बढ़ाने के लिए पश्चिमी सेक्टर में अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू अड्डों पर दुनिया का सबसे हल्का लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तैनात करेगी। इस तैनाती का उद्देश्य रूसी मिग-21 लड़ाकू विमानों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के बाद स्क्वाड्रन की कमी को पूरी करना है। बाद में इसके उन्नत संस्करण एलसीए मार्क-1ए को भी एलओसी…

Read More

बूंदी। अजमेर जिले के पुष्कर में देवता को धोक लगाने जा रहे मध्यप्रदेश के यात्रियों की एसयूवी कार बीती रात नेशनल हाइवे संख्या 52 पर जिले के हिंडोली बाइपास पर आगे चल रहे ट्रोले में घुस गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें पिता-पुत्र और पति-पत्नी शामिल हैं, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हिंडोली थानाधिकारी मनोज सिकरवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश के आगर जिले के कानड़ में गांव गांगू के रहने वाले एक ही परिवार के कुछ लोग अजमेर जिले के पुष्कर में देवता को धोक लगाने जा रहे थे। नेशनल…

Read More

-मत्स्य विभाग ने मछुआरों को वडोदरा से दो बसों के जरिए वेरावल के लिए किया रवाना वडोदरा (गुजरात)। गुजरात और केन्द्र शासित प्रदेश के 80 मछुआरे रविवार को ट्रेन के जरिए वाघा बार्डर से वडोदरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां राज्य के मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत कर उन्हें दो एसी लग्जरी बसों से वेरावल के लिए रवाना किया। वाघा वार्डर पर 10 नवंबर की रात इन सभी मछुआरों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गुजरात सरकार के मत्स्य विभाग के अधिकारियों के हवाले किया गया। इसके बाद इन सभी को ट्रेन से वडोदरा के लिए रवाना…

Read More

-वो लगातार नौ साल से सरहद पर जवानों के साथ मनाते हैं दीपपर्व -दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से की थी इसकी शुरुआत नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए इस साल तिब्बत सीमा पर हिमाचल प्रदेश में पड़ने वाले आखिरी गांव लेप्चा पहुंचे हैं। सैनिकों संग 10वीं बार दिवाली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री ने यहां तैनात भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को बधाई दी। प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह लगातार नौ साल से सैनिकों के बीच दीपावली मनाते आ रहे हैं। उन्होंने पिछले साल…

Read More

रांची। प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षक 24 नवम्बर को सभी जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकालेंगे। शिक्षक स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से पिछले दिनों प्रोन्नति को लेकर जारी किये गये दिशा-निर्देश का विरोध कर रह रहे हैं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता नसीम अहमद ने रविवार को बताया कि विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश प्रावधान के अनुरूप नहीं है। राज्य भर में शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

Read More