Author: azad sipahi

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्वीट किया- समस्त राज्यवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज, समृद्ध राज्य और देश का द्योतक है। आप सभी स्वस्थ रहें, निरोग रहें, यही कामना करता हूं।

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्र करने का माध्यम है। शाह ने बुधवार को योग दिवस के मौके पर ट्वीट करते हुए सभी को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को एकाग्र करने का वह माध्यम है, जिससे न सिर्फ शरीर बल्कि मस्तिष्क भी स्वस्थ होता है। शाह ने कहा कि यह विश्व को भारत की ओर से दी गई एक अमूल्य धरोहर है। जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया है। पीएम मोदी…

Read More

– योग युगों-युगों से भारतीय सभ्यता और संस्कृति का एक अभिन्न अंग – रक्षा मंत्री ने सभा को संबोधित कर योग प्रशिक्षकों को सम्मानित किया नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेनाध्यक्ष और नौसेना कर्मियों के साथ योग किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि योग का अर्थ सिर्फ कुछ आसनों से नहीं, बल्कि इससे कहीं अधिक व्यापक है। योग का संबंध कर्म, ज्ञान और भक्ति से भी है रक्षा मंत्री के साथ योग कार्यक्रम में उनके साथ नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार, नेवल वेलफेयर एंड वेलनेस…

Read More

-हजारों वर्षों की योग की परम्परा हमारी विरासत का हिस्सा : योगी आदित्यनाथ गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेकर योग का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों वर्षों की योग की परम्परा हमारी विरासत का हिस्सा है। हम सब को योग की इस विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के लगभग 200 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के निमित्त कार्यक्रमों के साथ जुड़कर भारत की परम्परा के प्रति अपनी कृतज्ञता…

Read More

– 3.76 लाख वर्गफुट में होगा निर्माण, 270 फीट ऊंचा होगा मुख्य शिखर पूर्वी चंपारण।बिहार के पूर्वी चंपारण जिला स्थित केसरिया-चकिया पथ पर कैथवलिया बहुआरा में विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य मंगलवार 20 जून से शुरू हो गया। पटना महावीर मंदिर न्यास समिति के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल ने विधि विधान के साथ पूजा कर खुदाई के साथ निर्माण कार्य को शुरू करते कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर यह कार्य शुरू किया जा रहा है। वर्ष 2025 के आखिर तक विराट रामायण मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर में विश्व के सबसे बड़े…

Read More

निलाई। शीर्ष भारतीय साइकिलिस्ट रोनाल्डो सिंह लैटनजाम ने सोमवार को यहां संपन्न हुई एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। हाल के दिनों में भारत के सर्वश्रेष्ठ साइकिलिस्टों में से एक, रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर रहे। मलेशिया के फादिल ज़ोनिया ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया के चोई वू-रिम ने कांस्य पदक जीता।  मणिपुर के 21 वर्षीय, जो एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय साइकिलिस्ट हैं, ने 1:00.863 के साथ रजत पदक जीता, जबकि फादिल ज़ोनिया ने 1:00.559 का समय निकाला। रोनाल्डो…

Read More

मैड्रिड। एफसी बार्सिलोना ने सेनेगल के 18 वर्षीय सेंटर डिफेंडर मिकाइल फेय के साथ चार साल का करार किया है। फेय जून 2027 के अंत तक क्लब में बने रहेंगे। फेय बार्सिलोना की बी-टीम, बार्का एटलेटिक के साथ अगले सीजन की शुरुआत करने के लिए तैयार है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका के प्री-सीज़न दौरे पर पहली टीम के साथ जाएंगे और नियमित रूप से ज़ेवी हर्नांडेज़ की टीम के साथ प्रशिक्षण लेंगे। इस करार पर फेय, जिन्होंने पिछले सीजन में क्रोएशियाई सेकंड डिवीजन में 13 मैच खेले, ने कहा “मैंने हमेशा स्पेन में खेलने का सपना देखा है, खासकर बार्का…

Read More

बर्मिंघम। अमेरिकी स्टार टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने सोमवार को बर्मिंघम क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में 48 वीं रैंकिंग वाली कैमिला जियोर्गी को 7-6 (5), 4-6, 7-6 (6) से शिकस्त दी। 43 वर्षीय वीनस ने लगभग चार वर्षों में शीर्ष 50 में शामिल किसी खिलाड़ी के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। यह मुकाबला तीन घंटे से भी अधिक समय तक चला। सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और पांच बार विंबलडन का खिताब जीतने वाली विलियम्स साल के पहले सप्ताह में ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण छह महीने के लिए टेनिस कोर्ट से बाहर हो गईं थी।…

Read More

पटना। बिहार के सारण जिले में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई में भाजपा नेता मनोज ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने बनियापुर उत्तरी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर की गोली मारी। घटना मंगलवार अहले सुबह की है। मनोज कुमार ठाकुर गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे। यहां बदमाशों ने सोए अवस्था में ही उसके सिर में गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, परिजन हत्या…

Read More

चेन्नई। एशियन हॉकी फेडरेशन ने हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के आगामी संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अगस्त को कोरिया और जापान के बीच पहले मैच से होगी, इसके बाद इसी दिन दूसरे मैच में पाकिस्तान का सामना मलेशिया से होगा, जबकि दिन के तीसरे मैच में मेजबान भारतीय टीम का सामना चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में चीन से होगा। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023, 3 अगस्त से शुरू होगी और 12 अगस्त तक चलेगी। टूर्नामेंट में छह टीम कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान, चीन और भारत हिस्सा ले रहे हैं।…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन जानकीरमन को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। जानकीरमन महेश कुमार जैन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। वह अभी स्टेट बैंक इंडिया (एसबीआई) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के पद पर कार्यरत हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने मंगलवार को जारी अधिसूचना में बताया कि स्वामीनाथन जानकीरमन को रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आरबीआई के…

Read More