Author: azad sipahi

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में गुरुवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अभ्यर्थी निहारिका रानी ने रिट याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि सातवीं जेपीएससी परीक्षा की मेरिट लिस्ट मई 2022 में जारी की गई थी। बाद में अभ्यर्थियों का मार्क्स स्टेटमेंट जारी किया गया, जिसमें याचिकाकर्ता ने अपनी निर्धारित श्रेणी में कट ऑफ मार्क्स से ज्यादा अंक प्राप्त किया है लेकिन जेपीएससी ने इनका चयन इसलिए नहीं किया, क्योंकि उनकी ओर से दिया गया जाति प्रमाण पत्र राज्य सरकार की बजाय केंद्र सरकार ने जारी किया था। याचिकाकर्ता का कहना है कि प्रमाण पत्र…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में गुरुवार को विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कक्ष आवंटन करने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में झारखंड विधानसभा की ओर से शपथ पत्र दायर कर बताया गया कि मामले को लेकर सात सदस्यों वाली कमेटी गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इस पर हाई कोर्ट ने विधानसभा को पांच सप्ताह में कमेटी की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। विधानसभा की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार ने पैरवी की। उनकी ओर से बताया गया है…

Read More

झांसी। बुंदेलखंड उ.प्र. जालौन(उरई) निवासी शैलेन्द्र सिंह सेंगर को गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-19 टीम का सहायक प्रशिक्षक नियुक्त किया है। शैलेन्द्र सिंह सेंगर ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए देवधर ट्रॉफी में साल 2007-08 में विजेता मध्य क्षेत्र की टीम का प्रतिनिधित्व करने के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी, कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी, सहित जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। मूलतः जालौन के उरई के निवासी सेंगर ने लखनऊ में अपने खेल को निखारा और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उत्तर प्रदेश से जूनियर क्रिकेट से लेकर रणजी ट्रॉफी टीम तक का सफर तय किया…

Read More

-राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति जताया गहरा दुख पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी-होकरा मोटर मार्ग पर सप्लाई गोदाम के पास गुरुवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या दस हो गई है। इसमें एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गयी थी। इस वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। वाहन में सवार सभी लोगों की पहचान भी कर ली गई है। राज्य आपदा प्रबंधन और बचाव विभाग ने इसकी पुष्टि की है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के नाचनी थाना…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में नर्सिंग प्रोफेशनलों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्राप्त करने वालों में दिल्ली की अनीता नाकरा और मेजर जनरल स्मिता देवरानी के अलावा नमिता कलिता (असम), सुजाता पीटर टस्कानो (महाराष्ट्र), डिमखानमन हंगशिंग (मणिपुर), तेजावथ सुशीला (तेलंगाना), रीटा मंडल (पश्चिम बंगाल), रिलायंस पिरंगप (मेघालय), एथोडो लिंग्गी (अरुणाचल प्रदेश), डॉ. पोरेड्डी विजयलक्ष्मी (कर्नाटक), हिंडुम्बी के. (लक्षद्वीप), सेबती साहू (ओडिशा), नीरज तम्बोलिया (राजस्थान), गणपति संथी (तमिलनाडु) और मंजू केरा (उत्तराखंड) का नाम शामिल…

Read More

रांची। सेना में डॉक्टर रहे सुकांतो सरकार और उनके घर के पांच सदस्यों की एक साथ आत्महत्या करने के मामले में घर की बहू मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने सात साल बाद गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस की जांच में मधुमिता सरकार को ही घर के छह सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या की वजह माना है। आरोप सिद्ध होने के बाद मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को मधुमिता को ट्रांजिट रिमांड में रांची लाया जायेगा, जिसके बाद उसे सिविल कोर्ट में पेश किया जायेगा। घटना नौ अक्टूबर 2016 की है। जब सदर थाना…

Read More

कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता बैठक के लिए तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पटना जा रही हैं। गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। बताया गया है कि शुक्रवार को होने वाली इस बैठक में शामिल होने के लिए ममता एक दिन पहले ही पटना पहुंच जाएंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज ही पटना पहुंच रहे हैं। दोनों नेताओं की आपसी बैठक भी हो सकती है। पटना में ममता बनर्जी के स्वागत में पोस्टर भी लग चुके हैं। सूत्रों ने बताया है कि…

Read More

 जनसभा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज (गुरुवार) गिरिडीह जायेंगे। जेपी नड्डा 11.20 बजे हवाई अड्डा पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से 11.30 बजे झंडा मैदान स्थित मंच पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा समेत 11 विधानसभा क्षेत्र के लोग नड्डा को सुनने झंडा मैदान पहुंचेंगे। सभा के बाद जेपी नड्डा परिसदन भवन में भोजन के पश्चात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सितार-सरोद की जुगलबंदी के लिए मशहूर केडिया बंधु को तिरंगा चौक स्थित उनके आवास पर जाकर सम्मानित करेंगे। इसके अलावा वे पांच बार सांसद रहे स्व. रीतलाल…

Read More

पटना। जी-20 की बैठक को लेकर कई राज्यों में बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में जी-20 के लेबर इंगेजमेंट ग्रुप की बैठक 22 और 23 जून को होनी है। बैठक में 28 देशों के सौ से अधिक देशी और विदेशी प्रतिनिधि बुधवार को पटना पहुंच रहे हैं। कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच इन विदेशी मेहमानों को पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान स्थित होटल मौर्या, पनाश और लेमन-ट्री पहुंचाया जाएगा। तीन होटलों में आज वेलकम डिनर आज इन होटलों में वेलकम डिनर का आयोजन किया गया है। इस अवसर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस साल भारत की अध्यक्षता में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ की थीम पर प्रकाश डालते हुए रेखांकित किया कि योग का प्रचार ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना का प्रचार है। उन्होंने कहा, आज दुनिया भर में करोड़ों लोग ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ की थीम पर एक साथ योग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो संदेश के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय उत्सव को संबोधित किया। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023…

Read More

रांची। पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी। रेलवे इस रूट का दो बार ट्रायल कर चुका है। इसकी समय-सारिणी की भी घोषणा जल्द होगी। रेलवे मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में मंगलवार को छोड़कर छह दिन चलेगी। ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह सात बजे खुलेगी और दोपहर एक बजे रांची और 1.20 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन हटिया स्टेशन से शाम 3:55 बजे खुलेगी और शाम 4:10 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट की…

Read More