पटना। बिहार के सारण जिले में सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई में भाजपा नेता मनोज ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने बनियापुर उत्तरी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर की गोली मारी। घटना मंगलवार अहले सुबह की है।

मनोज कुमार ठाकुर गर्मी के कारण घर के बाहर बरामदे में सोए हुए थे। यहां बदमाशों ने सोए अवस्था में ही उसके सिर में गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, परिजन हत्या के मामले अभी कुछ नहीं बोल रहे लेकिन गांव में भूमि विवाद को लेकर हत्या किए जाने की बात कही जा रही है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version