Author: azad sipahi

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स की नवीनतम ग्लोबल 2000 सूची में आरआईएल आठ पायदान की छलांग के साथ 45वें स्थान पर पहुंच गई है। इस सूची में किसी भी भारतीय कंपनी के मुकाबले यह सर्वोच्च स्थान है। बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स ने 2023 के लिए दुनिया की शीर्ष 2000 कंपनियों की सूची जारी की है। फोर्ब्स ने इसे चार कारकों-बिक्री, लाभ, संपत्ति और बाजार मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया है। इस सूची में अमेरिका का सबसे बड़ा बैंक जेपी मॉर्गन 2011 के बाद पहली बार शीर्ष पर…

Read More

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर अच्छी खबर आई है। देश में कार से लेकर दोपहिया वाहनों की बिक्री में उछाल आया है। घरेलू बाजार में यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री मई में सालाना आधार पर 13.54 फीसदी बढ़कर 3,34,247 इकाई रही। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने यह जानकारी दी। सियाम ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि यात्री वाहनों की थोक बिक्री मई महीने में 3,34,247 इकाई रही। पिछले साल मई, 2022 में निर्माताओं ने डीलरों को यात्री वाहनों की 2,94,392 इकाई भेजीं थी। इस तरह सालाना आधार पर इसमें 13.54 फीसदी की वृद्धि हुई…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज अभी तक पॉजिटिव संकेत हैं। महंगाई के आंकड़े आने के पहले वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। आज एशिया के ज्यादातर बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार में तेजी का रुख बना रहा। डाओ जोंस 189.55 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,066.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.93 प्रतिशत की…

Read More

बेंगलुरु। जापान के काकामीगहारा में हुए जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीतने के बाद स्वदेश लौटी भारतीय टीम का बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर जोरदार स्वागत किया गया। मंगलवार तड़के हवाई अड्डे पर भारतीय जूनियर महिला टीम की खिलाड़ियों का साई, बेंगलुरु के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया, जबकि कई दर्शकों ने युवा सितारों के साथ सेल्फी ली। गर्मजोशी से किये गए स्वागत से उत्साहित, कप्तान प्रीति ने कहा, “पूरे टूर्नामेंट में हमें मिले प्यार और समर्थन से हम वास्तव में अभिभूत हैं। हमने इस तरह के स्वागत की उम्मीद नहीं की थी और जब से…

Read More

गिरिडीह। मधुबन थाना इलाके के जयनगर नदी में सोमवार देर रात बारातियों से भरी गाड़ी गिर गई, जिससे एक दर्जन लोग घायल हो गए है। नदी में गाड़ी गिरते ही घटनास्थल में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार विंगर गाडी में महिलाओं के साथ जयनगर गांव के कई पुरुष भी शामिल थे, जो पर्वतपुर बरात जा रहे थे। बताया जाता है कि रात जयनगर गांव से बारातियों से भरी गाड़ी जयनगर के पड़ोसी गांव पर्वतपुर जा रहा था।इसी दौरान गाड़ी के चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ग्रामीणों से भरी गाड़ी नदी में गिर गई। घटना की जानकारी मिलने…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंत्रालय के पास स्थित सचिवालय (सतपुड़ा भवन) बीते 14 घंटों से आग की लपटों से घिरा रहा। यहां सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे लगी भीषण आग पर मंगलवार को सुबह 6:00 बजे तक भी काबू नहीं पाया जा सका । इस आग में सतपुड़ा भवन की तीसरी से छठवीं मंजिल तक रखी विभिन्न विभागों की 12 हजार से ज्यादा फाइलें जलकर राख हो चुकी हैं। इनमें ज्यादातर फाइलें चिकित्सा विभाग से संबंधित थीं।प्रशासन का दावा है कि स्थिति काबू में है। जल्द ही आग पूरी तरह बुझा ली जाएगी। दरअसल, सतपुड़ा भवन…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 10 विश्वविद्यालयों में राज्यपाल सह कुलाधिपति डॉ सीवी आनंद बोस की ओर से कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच टकराव और बढ़ गया है। इन सभी कुलपतियों का वेतन रोकने का निर्देश राज्य सरकार ने जारी किया। इसे लेकर रजिस्ट्रार को एक पत्र उच्च शिक्षा विभाग की ओर से भेजा गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि राज्य शिक्षा विभाग से मशविरा किए बगैर इन कुलपतियों की नियुक्ति का एकतरफा फैसला लिया गया है। यह पूरी तरह से अवैध है इसलिए इन नवनियुक्त कुलपतियों का वेतन रोका गया है। उल्लेखनीय…

Read More

भोपाल। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज सोमवार जबलपुर में मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रियंका गौरी घाट पर मां नर्मदा का पूजन, रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और फिर शहीद स्मारक पर जनसभा को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर नारी सम्मान योजना के तहत पांच महिलाओं से आवेदन पत्र भरवाकर कांग्रेस की सरकार बनने पर पांच गारंटी योजना की घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, संसद सदस्य विवेक तन्खा,…

Read More

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजोरी और पुंछ के बगयालदरा इलाके से सुरक्षाबलों ने नारको टेररिज्म से जुड़े मामले में चार आरोपितों के घरों से 13,20,400 रुपये बरामद हुए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार देर रात दी। इस अधिकारी के मुताबिक आरोपित मोहम्मद सफीर और उसके तीन भाइयों के घर खंगाले गए। मोहम्मद सफीर पहले से ही नारको टेररिज्म के मामले में पुलिस थाने में बंद है। पहले सफीर के भाइयों के घर खंगालने के दौरान कुछ न मिलने पर एसएसपी पुंछ विनय शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने मोहम्मद सफीर से कड़ी पुछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि…

Read More

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रदेश दौरे के दौरान नड्डा बैठकों व रैलियों के जरिये अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे। हमीरपुर जिला में होने वाली प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय शिमला की विज्ञप्ति में कहा गया है कि नड्डा सबसे पहले जिला कांगड़ा के नूरपुर स्थित भाजपा कार्यालय ‘दीपकमल’ पहुंचेंगे, जहां से वे दो संगठनात्मक जिलों नूरपुर और पालमपुर भाजपा कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह…

Read More

पटना। बिहार की राजधानी पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन का इंतजार सोमवार को समाप्त हो गए। वंदे भारत एक्सप्रेस आज सुबह सात बजे पटना से रांची के लिए रवाना हो गई। रवाना होने से पहले पटना जंकश्न पर ट्रेन की विधिवत पूजा की गई और हरी झंडी के साथ इसे रांची के लिए रवाना किया गया। सेमी हाई स्पीड ट्रेन को पटना जंक्शन से सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर रवाना किया गया, जो गया और बरकाकाना के रास्ते 1 बजे दोपहर रांची पहुंचेगी। ट्रेन इस दौरान 08.20 बजे गया पहुंचेगी…

Read More