Author: azad sipahi

रांची। रांची के अलग -अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को दो शव बरामद किए हैं। पहला मामला चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बस डिपो के समीप की है। वहां अहले सुबह ऑटो चालक रोहित की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि खाने-पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में रोहित की चाकू मारकर हत्या की गई है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी मैदान स्थित म्यूजियम…

Read More

मेदिनीनगर। केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से जनहित में की गई कल्याणकारी योजनाओं को लेकर डालटनगंज के शिवाजी मैदान में रविवार को जनसभा की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। देश नई ऊंचाइयों के साथ विश्व स्तर पर पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा हुआ है। दीपक ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार राज्य को लूटने में व्यस्त है। लगातार गिरती विधि व्यवस्था से लेकर महिला उत्पीड़न की घटना झारखंड…

Read More

रांची। झारखंड में नियोजन नीति के विरोध में झारखंड यूथ एसोसिएशन की ओर से 10 और 11 जून को झारखंड बंद आहूत किया गया है। बंद के दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शनकारियों ने ओरमांझी के पास रांची-पटना हाईवे को सुबह से जाम कर दिया है, जिससे उस मार्ग में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। रांची पटना हाईवे में गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है। लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। हालांकि दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट मोड पर है, ताकि बंद समर्थकों से निपटा जा सके। रांची में 1200 पुलिस जवान तैनात किये गये…

Read More

-पश्चिमी देशों में मुद्रास्फीति अभूतपूर्व दर से बढ़ी गुवाहाटी। कोविड के साथ-साथ यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध से भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमतों में वृद्धि हुई है। अमेरिका, इंग्लैंड, जापान आदि में यूक्रेन रूस के युद्ध के के चलते पिछले 30 वर्षों में जो नहीं हुआ, उससे भी अधिक सभी स्तरों के सामानों की कीमतों में वृद्धि हुई है। पश्चिमी देशों में मुद्रास्फीति अभूतपूर्व दर से बढ़ी है, इसके बजाय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत की मुद्रास्फीति को 6 प्रतिशत से अधिक नहीं होने दिया है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस के शासन…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय निशानेबाजों को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप 2023 में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। जहां 15 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, “हमारे निशानेबाजों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है। आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2023 में भारत द्वारा 15 पदकों के साथ अतुल्य प्रदर्शन और पदक तालिका में शीर्ष पर उभरना। प्रत्येक जीत हमारे युवा एथलीटों के जुनून, समर्पण और भावना का एक वसीयतनामा है। उन्हें शुभकामनाएं।” उल्लेखनीय है कि जर्मनी में आयोजित इस…

Read More

पटना। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत का कद बहुत ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 में जहां भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर था, वहीं आज नौ साल के नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में भारत दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल है। वे शनिवार को बिहार में रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि तकनीक के कारण देश का डंका दुनिया में बज रहा है। देश…

Read More

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को अपनी पुत्री सुप्रिया सुले और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। शरद पवार ने कहा कि इन दोनों को अलग-राज्यों की जिम्मेदारी दी जा रही है। शरद पवार ने राकांपा की स्थापना के 25वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा राज्य की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि प्रफुल्ल पटेल को मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में शरद पवार ने सांसद सुनील तटकरे और पूर्व मंत्री जितेंद्र…

Read More

अररिया। भाजपा नेता राजन तिवारी के दबंगई के खिलाफ फारबिसगंज-कुरसेला स्टेट हाईवे में हरिपुर के निकट शनिवार को ग्रामीणों ने घंटों जाम कर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता राजन तिवारी और अज्ञात पांच छह लोगों के खिलाफ हरिपुर वार्ड संख्या दो निवासी 68 वर्षीय बसंत प्रसाद भगत ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर शनिवार के अहले सुबह तीन बजे के करीब घर पर आकर गाली देने और जमीन पर दखल नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जोगबनी वार्ड संख्या 15 नेताजी चौक निवासी 32 वर्षीय राजन तिवारी पिता कुंदन तिवारी पर पांच…

Read More

मृतका के पति भैरव को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ किशनगंज। रेल थाना क्षेत्र के मंगुरजान स्थित रेलवे क्वार्टर में एक रेलवे कर्मी की पत्नी (18 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। सूचना मिलने पर रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया गया। मामले में रेल थाना की पुलिस ने मृतका के पति भैरव कुमार को हिरासत में लिया। रेल थाना पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर किशनगंज रेल थाना पहुंची है। मृतका के पति भैरव कुमार मंगुरजान स्टेशन में ट्रैकमैन के पद पर तैनात…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1,514 शहरी सहकारी बैंकों को मजबूत करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशों का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, “यह सहकारी क्षेत्र के लिए अद्भुत है और कई लोगों को सशक्त करेगा।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने के लिए देश में 1,514 शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) को मजबूत करने की दिशा में चार महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह, वित्त…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन में 12 जून से दोपहर लगभग दो बजे सुनवाई शुरू हो जायेगी। इस नये भवन में जिस मामले की सबसे पहले सुनवाई हो रही है वो मामला है झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (जेट) के आदेश के खिलाफ की गयी अपील। पहले ही दिन यहां संविधान पीठ बैठेगी, जिसमें चीफ जस्टिस समेत पांच जज शामिल रहेंगे। इस मामले में सुनवाई के बाद पीठ यह फैसला लेगी कि जेट के आदेश के खिलाफ अपील हाई कोर्ट की एकलपीठ में होगी या खंडपीठ में। नये भवन में लिया जाने वाला यह अहम फैसला होगा। इसमें झारखंड हाई…

Read More