Author: azad sipahi

रांची। झारखंड कंबाइंड एंटरेंस कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीईबी) नौ जुलाई को झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन आयोजित करेगा। इसके लिए 29 मई से ऑनलाइन के माध्यम से एप्लीकेशन जमा लिए जायेंगे। एप्लीकेशन झारखंड कंबाइंड की वेबसाइट पर जाकर सबमिट करना होगा। यहां एडमिशन चयन परीक्षा के जरिये होता है। -ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की शुरुआत : 29 मई -ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की आखिरी तिथि : 20 जून -आवेदन की गड़बड़ियों में सुधार : 21 जून और 22 जून -झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन : 9 जुलाई रांची और दुमका में होंगे परीक्षा केंद्र एग्रीकल्चर और इससे जुड़े पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ली जाने वाले…

Read More

दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना उद्बोधन शुरू किया तो अगले पांच मिनटों में ही करीब 14 बार तालियों की गड़गड़ाहट से सदन गूंज उठा। प्रधानमंत्री 34 मिनट तक देश को संबोधित किया और इस दौरान 65 बार तालियों की आवाज से नया सदन गूंज उठा। प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि बीते नौ साल नवनिर्माण और गरीब कल्याण के रहे हैं। उनकी इस बात पर देर तक तालियां बजती रहीं। नए संसद भवन से देश के संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे प्रेरणा के साथ-साथ संकल्प का प्रतिनिधित्व कहा तो सहज ही…

Read More

देश का लोकतंत्र खतरे में, इसे बचाना कांग्रेस का दायित्व: राजेश ठाकुर रांची। देश के नये संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाए जाने का कांग्रेस ने दमदार विरोध किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को रांची में विरोध स्वरूप बिरसा चौक पर धरना दिया। धरना में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल नेता एवं मंत्री आलमगीर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, रवींद्र सिंह, राकेश सिन्हा, राकेश किरण, अमूल्य नीरज खलखो, चंद्रकांत शुक्ला, शमशेर आलम, कुमार राजा सहित कई नेता उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश के संवैधानिक प्रमुख, सेना प्रमुख…

Read More

रांची। राज्य के झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप), इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) और विशिष्ट भारत रिजर्व बटालियन (एसआईआरबी) की प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण 20 जून से होगा। इन सभी बटालियन के हवलदार और एएसआई को एसआई में और एसआई को पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी जानी है। प्रशिक्षण की तैयारी के लिए आईजी ट्रेनिंग ने जैप चार, जैप पांच, जैप नौ और आईआरबी नौ के कमांडेंट के साथ 29 मई को बैठक होगी। बैठक में शौचालय, पानी, बिजली, पाठ्य सामग्री, हथियार, गोली के बिंदुओं पर चर्चा होगी।

Read More

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ 31 मई से भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को दी। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दिसंबर 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। प्रचंड इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। वह भारत और नेपाल की द्विपक्षीय साझेदारी के विविध क्षेत्रों पर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 59वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शांति वन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा- “मैं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं।” कांग्रेस अध्यक्ष खडगे ने ट्वीट कर कहा- “पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया।…

Read More

लंदन। भारतीय पुरूष हॉकी टीम को शुक्रवार को एफआईएच मेन्स हॉकी प्रो लीग मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अगले दो सप्ताह में ग्रेट ब्रिटेन, नीदरलैंड, अर्जेंटीना और बेल्जियम से भिड़ेगी। दुनिया में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम ने 18वें मिनट में थिब्यू स्टॉकब्रोक्स के गोल के जरिए 1-0 की बढ़त बना ली, लेकिन सात मिनट बाद मनदीप सिंह ने गोल कर भारत को बराबरी दिला दी। हालांकि, मैच के आखिरी मिनटों में भारतीय डिफेंस लड़खड़ा गया, इस दौरान भारतीयों ने कई पेनल्टी कार्नर विपक्षी टीम को दिए, जिनमें से…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर का आसमान आज (शनिवार) सुबह से बादलों की गिरफ्त में है। आंधी-पानी से सड़क से लेकर हवाई मार्ग का आवागमन प्रभावित हुआ है। अभी भी तेज हवा के साथ ही मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में अगले दो घंटे मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। समूचे क्षेत्र में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अंतरराष्ट्रीय इंदिरा गांधी हवाई अड्डा प्राधिकरण ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने के बाद…

Read More

रांची। झारखंड के उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। झारखंड के इन स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन आना भी शुरु हो गया है। अब तक पूरे राज्यभर से एडमिशन के 40 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुकें हैं। पूरे राज्य में अभी फिलहाल 12,146 सीटों पर एडमिशन होने वाला है। इन आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद 30 मई को इन स्कूलों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र जिलावार तैयार किए जाएंगे। सात जून को इस…

Read More

– चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा खिताबी मुकाबला अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर-2 में गुजरात ने मुंबई को 62 रन से हरा दिया है। बारिश से प्रभावित मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर ही सिमट गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर…

Read More

इस्लामाबाद। मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने शुक्रवार को साफ किया कि देश छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। साथ ही खान ने हुकूमत के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि न तो विदेश में उनकी संपत्ति है और न ही कोई कारोबार है, इसलिए विदेश क्यों जाऊं। खान ने ट्वीट किया है, ‘मैं ईसीएल में अपना नाम डालने के लिए हुकूमत को धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरी विदेश यात्रा की कोई योजना नहीं है, क्योंकि न तो विदेश में मेरी कोई संपत्ति या व्यवसाय है और न ही देश के…

Read More