नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हिरोशिमा में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-यूके एफटीए वार्ताओं में प्रगति का जायजा लेने सहित अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार नेताओं ने व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, उच्च शिक्षा तथा दोनों देश के नागरिकों के बीच संबंध जैसे व्यापक क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। भारत की चल रही जी-20 अध्यक्षता पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में…
Author: azad sipahi
बेगूसराय। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चल रही नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने स्वर्णिम नौ साल पूरे कर लिए। इस नौ साल में भारत एक ओर विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है, तो दूसरी ओर बिहार की औद्योगिक राजधानी बेगूसराय एक बार फिर नई ऊंचाई छू रहा है। नरेन्द्र मोदी की सरकार बिहार के औद्योगिक राजधानी बेगूसराय में करीब एक लाख करोड़ की परियोजनाओं की झड़ी लगाकर पूर्वोत्तर भारत का द्वार बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बड़ी-बड़ी परियोजनाएं प्रधानमंत्री के ”संकल्प से सिद्धि” की दूरदर्शिता जताते हुए सरकार के समग्र…
भोपाल। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज (रविवार) दोपहर एक बजे मध्य प्रदेश में धार जिले के गंधवानी में केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। चौहान और गोयल यहां मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में चार हजार 12 पट्टा वितरण करेंगे। साथ ही 417 करोड़ 42 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. आरआर पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने देश के सात राज्यों में 4,445 करोड़ रुपये की…
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित समाधि स्थल वीरभूमि में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव की पत्नी सोनिया गांधी, पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा केसी वेणुगोपाल आदि नेताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा-21वीं सदी के भारत निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अतुलनीय है। उन्हें देश कभी भुला नहीं सकता। उल्लेखनीय है कि 21 मई, 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में राजीव गांधी की…
पश्चिमी सिंहभूम। भाकपा माओवादी नक्सलियों की पश्चिमी सिंहभूम जिले के सघन जंगल में बम से पुलिस को निशाना बनाने की बड़ी साजिश आज (रविवार) विफल हो गई। नक्सलियों के खिलाफ शुरू अभियान के दौरान बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना क्षेत्र में तेंदा गांव के पास जंगल में पुलिस दल की नजर एक बम पर पड़ी। यह देखकर पुलिस जवान चौकन्ना हो गए। आसपास गहन छानबीन के दौरान दो और बम मिले। अगर इन केन बमों पर धोखे से भी पांव पड़ जाता तो विस्फोट से भारी क्षति हो सकती थी। पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इसकी…
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। गुजरात टाइटंस के बाद सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। सीएसके अंकतालिका में 17 अंकों का साथ दूसरे नंबर पर है। इस मैच में सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ (79) और डेवोन कॉनवे (87) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के लिए केवल कप्तान डेविड वार्नर ही एक छोर से संघर्ष करते रहे।…
बेगूसराय।बरौनी-समस्तीपुर और बरौनी-हाजीपुर रेलखंड के बीच स्थित बछवाड़ा जंक्शन पर शनिवार से भागलपुर जयनगर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। बछवाड़ा जंक्शन पर भागलपुर-जयनगर एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। स्टेशन पर आयोजित समारोह में ट्रेन के दो मिनट रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, बेगूसराय विधायक कुंदन सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर सहित अन्य भाजपा नेताओं तथा रेल अधिकारियों के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समारोह को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिले के पांच रेलवे स्टेशनों को नरेन्द्र मोदी…
-विपक्ष में रहते नीतीश कुमार ने किया था नोटबंदी का समर्थन पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को कहा कि दो हजार रुपये के नोट का चलन बंद करने का केंद्र सरकार का निर्णय कालाधन और टेरर फंडिंग पर दूसरा सर्जिकल स्ट्राइक है। सुशील मोदी ने कहा कि वर्ष 2016 में जब हजार-पांच सौ के नोट बंद किए गए थे, तब विपक्ष में रहते हुए नीतीश कुमार ने इस कदम का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि यदि नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार और कालेधन से समझौता नहीं किया हो, तो उन्हें नोट बदली के…
तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की ली बढ़त एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए टाटम स्टीवर्ट (12वें और 45वें मिनट) ने दो और पिप्पा मोर्गन (38वें) ने एक गोल किया। भारत के लिए संगीता कुमारी (13वें) और गुरजीत कौर (17वें) ने गोल किए। इस जीत के साथ ही विश्व रैकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। आठवें स्थान पर काबिज भारत इससे पहले गुरुवार को मेट स्टेडियम में श्रृंखला के पहले मैच में 2-4…
रांची। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित प्रदेश के कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सहित उनकी कैबिनेट को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम, महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह भी शामिल हुईं। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार एवं सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा…
रांची। राज्य में चीन के धागे से पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लग गया है। चीन आयातित तेज धारदार सिंथेटिक धागे जानलेवा साबित हो रहे हैं। कई लोग, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, इसकी जद में आ रहे हैं। पशु-पक्षियों को भी नुकसान पहुंच रहा है। राज्य में धारदार सिंथेटिक, नायलान धागा और चीनी मांझा पर प्रतिबंध है। इसके उत्पादन, भंडारण, बिक्री, आपूर्ति और आयात पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे उपायों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। चीनी मांझा प्रतिबंधित किया गया है। इस धागे की खूब डिमांड होती…