Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»IPL : सीएसके ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, वार्नर का संघर्ष बेकार
    Breaking News

    IPL : सीएसके ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, वार्नर का संघर्ष बेकार

    azad sipahiBy azad sipahiMay 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रनों से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। गुजरात टाइटंस के बाद सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। सीएसके अंकतालिका में 17 अंकों का साथ दूसरे नंबर पर है। इस मैच में सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ (79) और डेवोन कॉनवे (87) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

    224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के लिए केवल कप्तान डेविड वार्नर ही एक छोर से संघर्ष करते रहे। उन्हें दूसरे छोर से कोई सहायता नहीं मिली नतीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। वार्नर ने 58 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्कों की बदौलत 86 रन बनाए। वार्नर के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। सीएसके की तरफ से दीपक चाहर ने तीन, महेश तीक्ष्णा और मथीसा पथिराना ने 2-2 व रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने 1-1 विकेट लिया।

    इससे पहले इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीएसके को एकबार फिर रूतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को चेतन सकारिया ने गायकवाड़ को आउट कर तोड़ा। गायकवाड़ ने 50 गेंदों पर 7 छक्के और तीन चौके की बदौलत 79 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे ने 9 गेंदो में 22 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली इस दौरान उन्होंने 3 छक्के लगाए। दुबे को खलील अहमद ने आउट किया।

    19वें ओवर में 195 के कुल स्कोर पर कॉनवे एनरिक नार्ट्जे का शिकार बने।कॉनवे ने 52 गेंदों का सामना किया और 87 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 11 चौके लगाए। अंत में रवीन्द्र जडेजा ने 7 गेंदों में 20 रन की धमाकेदार पारी खेली। वह एमएस धोनी (नाबाद 5) के साथ नाबाद लौटे। दिल्ली की तरफ से चेतन सकारिया, खलील अहमद और एनरिक नार्ट्जे ने 1-1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमृत भारत योजना के तहत बेगूसराय के पांच स्टेशन बनेंगे मॉडल : गिरिराज सिंह
    Next Article लखनऊ ने कोलकाता को एक रन से हराया
    azad sipahi

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version