Author: azad sipahi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा मोतोयासु नदी के किनारे प्रतिष्ठित ए-बम डोम के करीब स्स्थापित की गई है। यहां हर दिन हजारों लोग (स्थानीय और पर्यटक) आते हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार स्थान को शांति और अहिंसा के लिए एकजुटता के प्रतीक के रूप में चुना गया है। महात्मा गांधी ने अपना जीवन शांति और अहिंसा के लिए समर्पित कर दिया। यह स्थान वास्तव में गांधीजी के सिद्धांतों और जीवन के साथ प्रतिध्वनित होता है, जो दुनिया और उसके नेताओं को प्रेरित करता रहता है।…

Read More

मॉस्को। रूस ने 500 अमेरिकी नागिरकों के रूस प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इससे पहले अमेरिका ने 100 रूसी संस्थानों व लोगों को प्रतिबंधित कर दिया था। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर अमेरिका की ओर से लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। अब रूस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और टेलीविजन जगत की ओर से कई बड़ी हस्तियों सहित 500 अमेरिकी नागरिकों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बाइडन प्रशासन की तरफ से बार-बार रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों के मद्देनजर अब पुतिन सरकार भी 500…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट का ग्रीष्मावकाश 22 मई से 10 जून तक होगा। इस दौरान डोरंडा स्थित हाई कोर्ट के पुराने भवन में वेकेशन बेंच आठ दिन बैठेगी। हाईकोर्ट की ओर से वेकेशन बेंच के बैठने की तिथि घोषित कर दी गई है। वेकेशन बेंच इस माह 23, 26,30, 31 मई को बैठेगी। वही जून माह में 2,6,7, 9 जून को वेकेशन बेंच बैठेगी।

Read More

नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तूतीकोरिन तट पर करीब 31.67 करोड़ रुपये मूल्य के 18.1 किलोग्राम एम्बरग्रिस जब्त किया है। डीआरआई ने इस मामले में एक वाहन और पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि डीआरआई ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन तट पर एक एम्बरग्रिस तस्करी गिरोह रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मंत्रालय के मुताबिक निदेशालय ने 18 मई को विशिष्ट सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18.1 किलोग्राम एम्बरग्रिस जब्त किया है जिसकी बाजार में कीमत करीब 31.67 करोड़ रुपये है। मंत्रालय के मुताबिक डीआरआई ने…

Read More

नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आज एक बार फिर दबाव नजर आ रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन आज 2.04 प्रतिशत तक लुढ़क गई है। इस गिरावट के कारण ये आभासी मुद्रा कमजोर होकर 26,854.67 डॉलर के स्तर तक पहुंच गई है। इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम भी आज 1.01 प्रतिशत की नरमी के साथ गिर कर 1,808.41 डॉलर के स्तर तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान आज टॉप की 10 क्रिप्टो करेंसी में से सिर्फ दो में तेजी का रुख है, जबकि…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 100 घंटे के भीतर 100 किलोमीटर का नया एक्सप्रेस-वे बिछाकर एक और उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निर्माणाधीन नए एक्सप्रेसवे की तस्वीरें साझा करते हुए आज यह घोषणा की। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 100 घंटे के अभूतपूर्व समय में 100 लेन किलोमीटर की दूरी पर बिटुमिनस कंक्रीट बिछाया है। गडकरी ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के सड़क अवसंरचना उद्योग के समर्पण और सरलता को उजागर करती है। बिटुमिनस कंक्रीट बिछाने के लिए उच्चतम रिकॉर्ड के उत्सव समारोह को संबोधित…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को बेंगलुरु जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मुख्यमंत्री की यह यात्रा कई मायनों में अहम बताई जा रही है। कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम भी शपथ ग्रहण समारोह में बेंगलुरु जा रहे हैं। इसके पहले दिल्ली में हेमंत सोरेन ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी मुलाकात की थी। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रांची में हेमंत सोरेन…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर था लेकिन आज बढ़ती गर्मी ने यहां के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। धीरे-धीरे रांची शहर हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में आ रहा है। बढ़ती आबादी, बढ़ते वाहन और बढ़ती ऊंची इमारतें इस प्रभाव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यही कारण है कि रांची का तापमान 40 के पार कर रहा है। इस संबंध में पर्यावरणविद डॉ. नीतीश प्रियदर्शी ने बताया कि समुद्रतल से रांची की ऊंचाई औसतन 600 मीटर है, जिसके चलते मैदानों की तुलना में बादल यहां कम ऊंचाई पर ही…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3469 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। सबसे अधिक रांची के अभ्यर्थी बहाल हुए हैं। 280 शिक्षकों की नियुक्ति रांची जिले में हुई है। सबसे कम 67 शिक्षक लातेहार में नियुक्त किये गये। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सबसे पहले कोडरमा की शालिनी तिर्की को नियुक्ति पत्र दिया गया। इनके बाद बोकारो से धनंजय महतो सहित हजारीबाग से सोनी कुमार सहि 24 जिलों से शिक्षकों को बुलाकार हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र दिया। पहले कोरोना की महामारी आयी अब ईडी और सीबीआई की महामारी है नियुक्ति पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती परीक्षा प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। नियंत्रक, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण अधिकारी इंफारमेशन एण्ड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी सिस्टम मेंटनेंस की परीक्षा 7 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की परीक्षा 7 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 तक, प्रशिक्षण अधिकारी इलेक्ट्रिशियन की परीक्षा 8 जून को सवेरे 10 बजे…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका में डेट सीलिंग डील हो जाने की उम्मीद की वजह से आज लगातार दूसरे दिन ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी तेजी का माहौल बना रहा। आज एशियाई बाजारों में भी आमतौर पर तेजी बनी हुई है। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। शेष सभी 7 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। वॉल स्ट्रीट में पिछले कारोबारी…

Read More