Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से लगातार दूसरे दिन मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से लगातार दूसरे दिन मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिका में डेट सीलिंग डील हो जाने की उम्मीद की वजह से आज लगातार दूसरे दिन ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी तेजी का माहौल बना रहा। आज एशियाई बाजारों में भी आमतौर पर तेजी बनी हुई है। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 2 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। शेष सभी 7 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

    वॉल स्ट्रीट में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से तीनों सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाओ जोंस 115.14 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,535.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.94 प्रतिशत उछलकर 4,198.05 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 188.27 अंक यानी 1.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,688.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में 1.31 प्रतिशत तक की तेजी के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की उछाल के साथ 7,742.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह से सीएसी इंडेक्स ने 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,446.89 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 212.06 अंक यानी 1.31 प्रतिशत मजबूत होकर 16,163.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज आम तौर पर मजबूती का रुख बना हुआ है। एसजीएक्स निफ्टी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,182.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 217.75 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,791.68 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.42 प्रतिशत उछलकर 3,196 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है, वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,166.17 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,534.33 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत की उछाल के साथ 6,698.63 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,301.59 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर हैंग सेंग इंडेक्स 196.02 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,531.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.78 प्रतिशत लुढ़क कर 1,514.85 अंक के स्तर पर आ गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
    Next Article आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी : 920 पदों पर सीधी भर्ती हेतु परीक्षा तिथि निर्धारित
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने डब्‍ल्‍यूटीओ में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

      May 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 522 अंक लुढ़का

      May 13, 2025

      सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, 1,800 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version