Author: azad sipahi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपार बहुमत की तरफ बढ़ता हुआ देखकर राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की यह जीत, जनता की जीत है। खड़गे ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने के बाद राज्य की जनता से किए अपने पांचों वादे को पूरा करेगी। पार्टी पर भरोसा जताने के लिए हम कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हैं। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। कर्नाटक की जनता ने भ्रष्ट सरकार…

Read More

रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश कार्यालय में कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद जश्न का माहौल है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। साथ ही जमकर पटाखे फोड़े। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नेता और कार्यकर्ता नाच रहे थे। इस दौरान पार्टी कार्यालय में कुछ कार्यकर्ता बजरंगबली का मुखौटा और गदा भी लिए हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा के बड़बोलेपन के कारण भाजपा का हाल आने वाले दिनों में और बुरा होने वाला है। यह कर्नाटक की जनता की जीत है। यह परिणाम आनेवाले चुनाव के लिए सुखद संदेश…

Read More

कोलकाता। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर उत्साहित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे बदलाव का जनादेश करार दिया है। शनिवार अपराह्न मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि बदलाव के पक्ष में निर्णायक जनादेश देने के लिए कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम। क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यक वादी राजनीति अब हार चुकी है। केंद्र चाहे जितनी भी अपनी ताकत का इस्तेमाल कर ले, लेकिन जब लोग बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों को जिताना चाहते हैं तो उनकी मर्जी को कोई दबा नहीं सकता। यही कर्नाटक चुनाव का संदेश है और भविष्य के लिए सबक भी है।” उल्लेखनीय है कि शनिवार को आए…

Read More

जयपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों के आ रहे रुझानों में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिख रही है। इस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने यहां कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। उधर, भाजपा ने कहा कि अभी फाइनल परिणाम सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था, आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव…

Read More

रांची। छात्रा निवेदिता नयन हत्याकांड मामले में रांची पुलिस की टीम बिहार के नवादा सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस हत्याकांड में कथित प्रेमी अंकित को चिन्हित किया है। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को अंकित नाम के युवक ने अंजाम दिया है। बताया जाता है कि अंकित अहीर अरगोड़ा में किराये के मकान में रहता था। अंकित और निवेदिता के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन दो माह से निवेदिता अंकित से बात नहीं कर रही थी। इससे अंकित नाराज था। निवेदिता शुक्रवार को सहेली के साथ शाम में हरमू…

Read More

मान्या गोयल 98.4 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉपर आजाद सिपाही संवाददाता रांची। शुक्रवार को सीबीएसइ दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुए, जिसमें डीएवी हेहल रांची के छात्रों का दसवीं और बारहवीं के तीनों संकाय-विज्ञान, वाणिज्य और कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। कक्षा दसवीं की परीक्षा में विद्यालय के 492 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें 102 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 283 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक और 428 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। वहीं कक्षा बारहवीं की परीक्षा में विद्यालय के 655 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें 113 विद्यार्थियों ने…

Read More

काठमांडू। नेपाल की गंडकी प्रांत सरकार में नियुक्त किए गए चार नए मंत्रियों को शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नए मंत्रियों में से तीन नेपाली कांग्रेस के हैं, जबकि एक सीपीएन (एमसी) से है। अब प्रांतीय सरकार में मुख्यमंत्री सहित 7 मंत्री हो गए हैं। नेपाली कांग्रेस के सुरेंद्र पांडेय को 27 अप्रैल को गंडकी प्रांत का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। वह नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस और सीपीएन (एमसी) के बीच इस बात पर सहमति बनी है कि मुख्यमंत्री का पद दोनों दलों को बारी-बारी से…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार एवं टाटा ट्रस्ट के सामूहिक प्रयास से एक भव्य कैंसर अस्पताल रांची में खड़ा है। आज यह अस्पताल राज्य की जनता को समर्पित किया जा रहा है। निश्चित रूप से रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र राज्य के लिए माइलस्टोन साबित होगा। सोरेन ने शुक्रवार को सुकुरहुट्टू रोड (कदमा) कांके स्थित रांची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किया है। ऐसे प्रयास प्रतिबद्धता के साथ आगे भी…

Read More

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे। 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुआ था, जिसमें 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश के 36 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू होगा। इस चुनाव में मुख्य तौर पर जनता दल (एस) के अलावा भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखी जा रही है। हालांकि एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को थोड़ी बढ़त जरूर है लेकिन सभी पार्टियां उत्सुकता से नतीजों का इंतजार कर रही हैं। इस बीच प्रशासन ने कर्नाटक के 36 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले सभी एग्जाम वॉरियर्स को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा, “मैं उन सभी एग्जाम वॉरियर्स को बधाई देता हूं जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। मुझे इन युवाओं पर उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के लिए गर्व है। मैं युवाओं की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनके माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई देता हूं।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “मैं उन होनहार युवाओं से…

Read More

नई दिल्ली,। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में बैठने वाले कुल छात्रों में से 93.12 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कक्षा 10 के परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष के 94.40 प्रतिशत से 1.28 प्रतिशत कम है। हालांकि, सीबीएसई के अनुसार, यह कोरोना अवधि में 2019 के उत्तीर्ण प्रतिशत 91.10 से बेहतर है। इस वर्ष लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने 1.98 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल 94.25 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण…

Read More