Author: azad sipahi

हजारीबाग। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन की सुरक्षा में तैनात सिपाही की सर्विस रिवॉल्वर से मिस फायरिंग हो गयी। इसमें स्पेशल ब्रांच के बालगोविंद उर्फ राहुल कुमार जख्मी हो गये। उनका इलाज हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि गुरुवार को हजारीबाग में राज्यपाल का एक दिवसीय दौरा था। उन्होंने मेरु स्थित बीएसएफ के दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया। उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार हुटपा पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और वहां परिसंपत्तियों का वितरण किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही राज्यपाल के निकलने का समय हुआ, वैसे ही स्पेशल…

Read More

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर 12 मई (शुक्रवार) को भुवनेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद यहां से वह कटक के गतिराउतपाटना स्थित केशव धाम जाएंगे। वहां संघ शिक्षा वर्ग (ओटीसी) का आयोजन हो रहा है। वह चार दिनों तक इस प्रशिक्षण शिविर में रहेंगे। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख रवि नारायण पंडा ने गुरुवार को बताया कि डॉ. भागवत के इस चार दिवसीय प्रवास में किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। उनका प्रवास केवल सांगठनिक कार्य के लिए रहेगा। वह 16 मई को ओडिशा से लौटेंगे।

Read More

टोक्यो/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी-7 की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सुबह जापान पहुंची। जापान और मार्शल आईलैंड के भारतीय राजदूत सिबी जार्ज ने सीतारमण का टोक्यो के हनेडा हवाईअड्डे पर स्वागत किया। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ट्वीट कर दी जानकारी में बताया कि सीतारमण दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। वित्त मंत्री को जापान के निगाता में होने वाली जी-7 समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक में शामिल होंगी। मंत्रालय के मुताबिक इस बैठक में भारत को भी आमंत्रित किया गया है। मंत्रालय के…

Read More

नई दिल्ली। देश की बड़ी फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। कंपनी के दिल्ली स्थित परिसरों पर कर चोरी के आरोपों को लेकर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आयकर अधिकारी मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली और आस-पास के कार्यालय परिसरों में तलाशी ले रहे हैं। विभाग ने कंपनी पर कर चोरी के आरोपों को लेकर छापेमारी की कार्रवाई की है। इस छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की जांच और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मैनकाइंड फार्मा का शेयर मंगलवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध…

Read More

इस्लामाबाद/ लंदन/ वाशिंगटन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन करने वाले 1650 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच अमेरिका और इंग्लैंड ने मामले में दखल से इनकार किया है। पाकिस्तान में चल रहे बवाल के बीच अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी से अवगत है। अमेरिका किसी राजनीतिक उम्मीदवार या पार्टी की स्थिति पर कोई हस्तक्षेप नहीं करता। विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका दुनियाभर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने का आह्वान करता…

Read More

– देश के शक्तिशाली मानव संसाधन के अधिकतम उपयोग का आह्वान – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर गुरुवार को 25 साल पहले हुए पोखरण परमाणु परीक्षणों को याद करके कहा कि इन परीक्षणों ने दुनिया को एक संदेश दिया कि भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘अहिंसा परमो धर्म’ में विश्वास करता है, इसलिए किसी भी देश की संप्रभुता, अखंडता और एकता को नुकसान नहीं पहुंचाता है। उन्होंने भारत को मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के शक्तिशाली मानव संसाधन के अधिकतम उपयोग का…

Read More

देश हित में सभी विपक्षी पार्टियां मिल कर लड़े चुनाव: नीतीश इस देश में प्रजातंत्र की रक्षा करना हमारा काम: उद्धव ठाकरे मुंबई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। माना जा रहा है कि नीतीश की यह मुलाकात विपक्षी दलों को एकता के प्रयास का एक हिस्सा है। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी विपक्षी पार्टियां देश हित को ध्यान में रखते हुए एकसाथ मिलकर लड़ें। देश किस तरह आजाद हुआ था, इस पर…

Read More

बेगूसराय। ग्लोबल वार्मिंग के कारण पानी की हो रही कमी को लेकर देशभर में विभिन्न तरीके से जल संरक्षण अभियान चल रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए समय सीमा से पहले ही 50 हजार अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। बिहार में भी बड़े पैमाने पर अमृत सरोवर निर्माण कार्य किए गए। जिससे कि जल संरक्षण किया जा सके। बिहार में 4002 स्थल अमृत सरोवर के लिए चिन्हित किए गए। जिसमें से 2768 पर काम शुरू किया गया तथा 1404 अमृत सरोवर दस…

Read More

जेडीयू से इस्तीफा देकर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आरसीपी सिंह ने गुरुवार (11 मई) को दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ले ली. दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी में शामिल कराया. इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी उपस्थिति रहे. पार्टी जॉइन करते ही आरसीपी सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. मीडिया को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि सब नीतीश कुमार को पीएम कहते हैं. वो खुद भी नीतीश कुमार को पीएम मानते हैं. वो तो…

Read More

रांची, 11 मई (हि.स.)। राजधानी रांची के मेन रोड हिंसा मामले में लोअर बाजार थाना में दर्ज मामले के छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति के लिए गृह सचिव के पास प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें बालूमाथ निवासी मो. सरफराज आलम, पत्थलकुदवा इस्लाम नगर निवासी मो. शबीर अंसारी, गुदड़ी चौक इमारत सरिया लेन निवासी मो. तबारक कुरैशी, कलालटोली निवासी मो. अफसर आलम, इस्लाम नगर पत्थलकुदवा निवासी मो. उस्मान उर्फ करण कच्छप, साउथ स्ट्रीट कुर्बान चौक निवासी मो. शहबाज का नाम शामिल हैं। कार्रवाई लोअर बाजार थाना के पुलिस अधिकारियों की शिकायत पर 10 जून, 2022 को दर्ज केस…

Read More

रांची। झारखंड के लोगों को 15 मई के बाद भीषण गर्मी से राहत से मिलने की उम्मीद है।मौसम केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि अगले पांचों दिन मौसम शुष्क रहेगा। 13 और 14 मई को आंशिक बादल छाया रह सकता है। राज्य के पूर्वी और मध्य भाग में कुछ अधिक बादल रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। बादल से तापमान में थोड़ा गिरावट हो सकता है। उन्होंने कहा कि साइक्लोन मोचा का कोई विशेष प्रभाव झारखंड में नहीं है। केवल बादल हो सकता है। हालांकि, 14 और 15 मई को संताल परगना वाले…

Read More