पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में गुरुवार को सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से रांची लाया जा रहा है। सीआरपीएफ सूत्रों ने बताया कि घायल जवान सीआरपीएफ शेषमणि बताया जा रहा है । वह मिर्जापुर का रहने वाला है।
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल के आयात पर शुल्क में छूट दी है। वित्त मंत्रालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है, जो 30 जून तक प्रभावी रहेगा। यह अधिसूचना 11 मई से लागू हो गई है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जारी अधिसूचना में कुछ शर्तों के साथ कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात पर 30 जून, 2023 तक मूल सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर की छूट दी है। यह छूट सिर्फ उन आयातकों के लिए है, जिनके पास वित्त वर्ष 2022-23 के लिए शुल्क दर कोटा…
रांची। एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर 12 मई को चार साल से अधिक समय से लंबित मामलों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसे लेकर सीआईडी के डीआईजी ने पलामू रेंज के आईजी और सभी रेंज के डीआईजी को पत्र लिखा है। डीआईजी की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि एडीजी अभियान 12 मई को शाम चार बजे से चार सालों से अधिक समय से लंबित कांडों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस पिछले तीन माह से बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर हजारों…
रांची। राजधानी रांची में अब मरीजों को मुंबई वाली सुविधाएं मिलने वाली हैं। मुख्यमंत्री सोरेन शुक्रवार को कांके के कदमा में बने रांची कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर का उदघाटन करेंगे। इस अस्पताल के निर्माण पर करीब चार सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस अस्पताल का शिलान्यास 10 अक्तूबर, 2018 में हुआ था। अब करीब तीन साल में यह अस्पताल सुचारु रूप से संचालित होने के लिए तैयार है। हालांकि, रिनपास की जमीन पर एक साल पहले अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। अभी मरीजों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर 135 रुपये लिये जा रहे हैं। अस्पताल में…
रहस्यमय है जल-जंगल-जमीन को उजड़ते हुए देखना झारखंड के मूल निवासी लंबे समय से अपने अस्तित्व, पहचान, भाषा संस्कृति और संसाधनों पर हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रकृति के साथ लंबे समय के सहचर्य से इन्होंने प्रकृति आधारित जीवन शैली विकसित की है, पर सभ्यताओं के साथ संपर्क में आने के बाद उनके जीवन में परिवर्तन आना शुरू हुआ। आज आदिवासी समुदाय अपनी पहचान, भाषा, संस्कृति, संसाधनों पर हक के लिए अन्य समस्याओं के साथ संघर्ष कर रहा है। आदिवासियों के संदर्भ में झारखंड का अलग ही स्थान है, क्योंकि 27 प्रतिशत जनजातीय आबादी वाले इस राज्य की…
लोकसभा चुनाव विपक्ष एकजुट होकर लड़ेगा और परिणाम पूरा देश देखेगा: नीतीश कुमार आजाद सिपाही संवाददाता रांची। विपक्षी एकता के मिशन पर निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राजीव रंजन सिंह के साथ बुधवार को रांची पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ करीब एक घंटे तक मंत्रणा की। इस अवसर पर झारखंड सरकार में मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मिथिलेश कुमार ठाकुर, बिहार सरकार में मंत्री संजय झा और राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी मौजूद थे। इस मुलाकात के दौरान तीनों नेताओं के बीच 2024 में होने वाले आम चुनाव…
चंडीगढ़। पंजाब में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) परिसर में बीती रात फिर से धमाका हो गया। पांच दिन में यह तीसरी घटना है। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीते शनिवार से हो रहे धमाकों को लेकर पुलिस तथा पंजाब सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अब से पहले हुए दो धमाकों की जांच एनआईए तथा एनएसजी भी कर रही हैं। स्वर्ण मंदिर में रोजाना देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 12.30 बजे हुए धमाके के बाद यहां दहशत का माहौल है। पुलिस ने…
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 55वां मैच चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला गया, जहां पर सीएसके की टीम ने 27 रन से जीत हासिल कर प्लेऑफ की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ा दिये हैं और लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है. चेन्नई के आठ विकेट पर 167 रन के जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी. जीत के बावजूद खुश नहीं हैं धोनी इस जीत से जहां सीएसके की टीम ने दूसरे पायदान पर अपनी जगह पक्की करते हुए प्लेऑफ…
चेन्नई। आईपीएल 2023 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी दमदार गेंदबाजी की बदौलत को दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हरा दिया है। दिल्ली को जीत के लिए 168 रनों की दरकार थी लेकिन निर्धारित 20 ओवरों में वो सिर्फ 140 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा दिया है। फिलहाल 12 मैच में 7 जीत और एक बेनतीजा की वजह से चेन्नई के पास 15 अंक हैं। 168 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। कप्तान डेविड वार्नर पहले ओवर की दूसरी…
रांची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विपक्षी दलों को एकजुट करने के उद्देश्य से बुधवार की शाम रांची पहुंचे। उन्हें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का स्वागत करने झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर और मंत्री सत्यानंद भोक्ता एयरपोर्ट पर पहुंचे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो भी मौजूद थे। जदयू और राजद कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए निकल गये। दोनों नेता आज शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे।
18-20 मई तक प्रगति मैदान में होगा एक्सपो नई दिल्ली। संस्कृति मंत्रालय प्रगति मैदान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम एक्सपो 2023 का आयोजन करेगा। देश भर में विभिन्न संग्रहालयों में मौजूद विविधता से भरपूर सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन के मकसद से आयोजित किए जा रहे इस तीन दिवसीय एक्सपो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। 18 मई से 20 मई तक प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले एक्सपो में दुनिया भर के संग्रहालय से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में केन्द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस आयोजन से जुड़े एक…