सिलीगुड़ी। “द केरला स्टोरी” को लेकर सियासी घमासान जारी है। फिल्म को लेकर जहां भाजपा शाषित राज्यों ने टेक्स फ्री किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने फिल्म पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। फिल्म पर प्रतिबन्ध के बाद पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ बुधवार को भाजपा सड़क पर उतरी है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सिलीगुड़ी सांगठनिक भाजपा जिला कमेटी की तरफ से सिलीगुड़ी में एक विशाल रैली निकाली गई। यह रैली हासमी चौक से शुरू हुई जो शहर के मुख्य मार्ग हिलकार्ट रोड की परिक्रमा करते हुए पुनः हासमी चौक पर पहुंचकर…
Author: azad sipahi
मुख्यमंत्री ने 107 सहायक लोक अभियोजकों को सौंपा नियुक्ति पत्र रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में बुधवार को आयोजित समारोह में सहायक अभियोजन सेवा के लिए चयनित 107 सहायक लोक अभियोजकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी अब सरकार के अभिन्न अंग के रूप में न्यायिक व्यवस्था से जुड़कर कार्य करेंगे। न्याय कैसे सरल, सुलभ और कम खर्चीला हो? लंबित वादों का तेजी से कैसे निपटारा हो? गरीबों और आम जनों को कैसे न्याय मिले? इसमें आपकी अहम भूमिका होगी। हेमन्त सोरेन ने सभी नवनियुक्त सहायक लोक अभियोजकों से कहा…
मुख्यमंत्री की अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मेडिको सिटी, रांची की स्थापना को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने झारखंड मेडिको सिटी की कंसल्टेंसी एजेंसी अर्नेस्ट एंड यंग के प्रेजेंटेशन को देखा और कई अहम निर्देश दिए। साथ ही कहा कि रिनपास, रांची की जमीन पर पीपीपी मॉडल पर झारखंड मेडिको सिटी का स्थापना प्रस्तावित है। ऐसे में जमीन का उचित इस्तेमाल हो। निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब से अस्पताल निर्माण के लिए जमीन दी जाए, इसका विशेष तौर पर ख्याल रखें। आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल हो…
आबू रोड/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही तनातनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजस्थान में कुर्सी लूटने और बचाने का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में राजस्थान का विकास कैसे होगा? प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के आबू रोड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्वार्थ की राजनीति का परिणाम राजस्थान को भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “पिछले 5 वर्षों से राजस्थान में राजनीतिक लड़ाई देख रहे हैं। जनता के हित के बजाय यहां कुर्सी…
-मंदिर में तिलकायत ने परम्परानुसार किया समाधान उदयपुर/राजसमंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर वैष्णव तीर्थ नाथद्वारा की धरा मोदी-मोदी के नारों से गुंजायमान हो गई। बुधवार सुबह जैसे ही प्रधानमंत्री नाथद्वारा पहुंचे और कार से मंदिर मार्ग की तरफ बढ़े, दोनों ओर बड़ी संख्या में उमड़े जनसैलाब ने पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया। दोनों तरफ से पुष्पवर्षा के साथ थाली-मांदल की गूंज और मोदी-मोदी के नारे लगातार गूंजते रहे। प्रधानमंत्री मोदी करीब सवा ग्यारह बजे मंदिर में पहुंचे। उन्होंने मोती महल के द्वार से मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने भगवान श्रीनाथजी की राजभोग की झांकी के दर्शन किए। प्रधानमंत्री…
बेंगलुरु/नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुबह कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच विजय नगर में वोट डाला। वित्त मंत्री ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले। इसके लिए मैंने वोट डाला है। मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की 224…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने एक बार फिर राज्य सरकार को घेरा है और सीएनटी, एसपीटी एक्ट के संरक्षण की वकालत की है। इसमें राज्य सरकार की विफलता का भी आरोप लगाया है। मंगलवार को पुराने विधानसभा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद धरती आबा बिरसा मुंडा और अन्य शहीदों के योगदान से राज्य में सीएनटी, एसपीटी एक्ट बना। उद्देश्य था जनजाति समाज की जमीन, विरासत की रक्षा करना, पर इतना कुछ होने के बाद भी यहां जमीन लूटी जा रही है। लोबिन के मुताबिक वह दिन-रात सोचते हैं कि…
रांची। सेना के कब्जे वाली जमीन के मालिक जयंत कर्नाड सहित 13 लोगों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार देर रात समन भेज कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है। जिन्हें समन जारी किया गया है, उनमें सीए नरेश केजरीवाल की पत्नी माया केजरीवाल, जयंत कर्नाड को 10 मई, प्रमोद प्रसाद 11 मई, प्रेरणा सोनी 11 मई, हरिशंकर परशुरामपुरिया 11 मई, सचिदानंद प्रसाद 12 मई, शांति साव 12 मई, राजकिशोर साहू 13 मई, दीपशिखा धानुका 13 मई, सपना भारती 13 मई, सुधांशु कुमार 13 मई, संजय कुमार 15 मई और जानकी देवी 15 मई शामिल हैं। ईडी…
रांची। राज्य के पोस्ट मैट्रिक एसटी, एससी और ओबीसी विद्यार्थी स्कॉलरशिप के लिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने इसके लिए आवेदन मांगा है। इसमें वैसे विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं, जो पोस्ट मैट्रिक के बाद झारखंड राज्य या झारखंड राज्य के बाहर नामांकन ले चुके हैं या फिर नामांकन लेना चाहते हैं। विद्यार्थी अपना आवेदन 20 मई तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 23 मई को संंबंधित संस्थान के आईएनओ ने आवेदन पत्रों का सत्यापन करेगा। इसके बाद फाइनल सूची प्रकाशित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने 29 अगस्त 2022…
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गंभीर वित्तीय संकट की दौर से गुजर रही एयरलाइंस कंपनी गो फर्स्ट को टिकट बुकिंग तत्काल रोकने निर्देश दिया है। डीजीसीए ने एयरलाइन को परिचालन कर पाने में नाकाम रहने के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। सूत्रों ने सोमवार दी जानकारी में बताया कि डीजीसीए ने गो फर्स्ट को अपनी उड़ानों के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से होने वाली टिकट बुकिंग अगले आदेश तक फौरन रोकने को कहा है। इसके साथ ही 15 दिन के भीतर विमान परिचालन नहीं कर पाने पर जवाब देने को भी कहा है। डीजीसीए…
रांची। हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की सीरीज के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की सोमवार को घोषणा की। टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी हैं। डिफेंडर में निक्की प्रधान, मिडफील्डर में सलीमा टेटे और फॉरवर्ड में संगीता कुमारी। निक्की प्रधान खूंटी जिला की हैं। सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला की। वर्तमान समय में तीनों ही खिलाड़ी रांची रेलवे में कार्यरत हैं। झारखंड के तीनों सहित भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने बधाई है। यह टीम ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के…