Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»30 जून को भोगनाडीह में होगा राजनीतिक विस्फोट : लोबिन
    Breaking News

    30 जून को भोगनाडीह में होगा राजनीतिक विस्फोट : लोबिन

    azad sipahiBy azad sipahiMay 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम ने एक बार फिर राज्य सरकार को घेरा है और सीएनटी, एसपीटी एक्ट के संरक्षण की वकालत की है। इसमें राज्य सरकार की विफलता का भी आरोप लगाया है। मंगलवार को पुराने विधानसभा परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद धरती आबा बिरसा मुंडा और अन्य शहीदों के योगदान से राज्य में सीएनटी, एसपीटी एक्ट बना। उद्देश्य था जनजाति समाज की जमीन, विरासत की रक्षा करना, पर इतना कुछ होने के बाद भी यहां जमीन लूटी जा रही है। लोबिन के मुताबिक वह दिन-रात सोचते हैं कि इस स्थिति में गुरुजी (सांसद शिबू सोरेन) को कैसा महसूस हो रहा होगा। वह ग्लानि महसूस करते होंगे। स्थिति यह है कि आज राज्य में बहुत सारे छवि रंजन जैसे पदाधिकारी हो गये हैं, और ना जाने कितने छवि यहां हैं। यहां पर जो प्रशासनिक पदाधिकारी, डीसी हैं, वे नियमों को तोड़ कर जमीन बिकवा रहे हैं। यहां अंचल के किसी कर्मी के घर में छापा पड़ा, तो नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी। जमीन के भी कागजात उसके घर से मिले। आइएएस पूजा सिंघल का पल्स अस्पताल भुर्इंहरी जमीन पर बना है। अब ऐसे में लोग कहां जायें। चुनावी घोषणा पत्र में झामुमो ने एसपीटी, सीएनटी एक्ट को सख्ती से लागू करने की बात की थी। उन्होंने खुद विधानसभा में भी कई बार इस मामले को उठाया। बावजूद इसके जाने कितनी छवि देखनी पड़ेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि राज्य के सभी डीसी और सीओ की संपत्ति की जांच करायी जाये।

    लोबिन हेंब्रम ने चिंता जाहिर करते कहा कि झामुमो की पहचान जल, जंगल, जमीन बचाने वाली पार्टी के तौर पर रही है। पर उसके रहते झारखंड में लूट मची है। युवा, स्थानीय लोग उनसे बात करते हैं कि हम लोगों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। सरकार पहले कहती थी कि युवा जैसा चाहेंगे, वैसी नीति बनेगी, पर उन्हें लाठियां मिल रही हैं। सरकार को सोल्यूशन देना चाहिए, पर ऐसा नहीं हो रहा। केवल एसपीटी, सीएनटी एक्ट सख्ती से लागू हो जाये तो कई समस्याओं का निदान हो जाये।

    30 जून को होगा राजनीतिक विस्फोट : लोबिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि भोगनाडीह में 30 जून को राजनीतिक विस्फोट होगा। वीर शहीद सिदो कान्हू की धरती और उनके जन्मदिन पर बड़ा विस्फोट उनकी ओर से होगा। उन्होंने कहा कि सच कहना अगर बगावत है, तो मैं बागी हूं। सूत्रों की माने तो लोबिन हेंब्रम एक नयी राजनीतिक पारी की शुरूआत की घोषणा कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने सरकार को बताया फरार दाहू यादव का पता
    Next Article गांधीनगर: खड़ी बस को लग्जरी बस ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version