गिरीडीह। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के नतीजों से स्पष्ट होता है कि तुष्टिकरण के नाम पर ध्रुवीकरण नहीं होता तो परिणाम हमारे पक्ष में होता। इस उपचुनाव में अनुकूल वातावरण नहीं था। विपरीत परिस्थिति में इतना जनादेश मिलना साधारण नहीं, डुमरी उपचुनाव में हमने डुमरी की जनता का दिल जीता है। सुदेश कुमार महतो मंगलवार को डुमरी इसरी बाजार स्थित तेरापंथी कोठी में आयोजित डुमरी उपचुनाव समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक में डुमरी उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार यशोदा देवी के पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट…
Author: azad sipahi
अंबिकापुर /सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरगुजा के लोगों को गारंटी देते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने ही छत्तीसगढ़ को बनाया है और इसे भाजपा ही संवारेगी। सरगुजा ने भाजपा को दिलीप सिंह जूदेव जैसे समर्पित नेतृत्व दिया, जिन्होंने हमेशा गरीब शोषित, वंचित पिछड़े आदिवासी समाज की आकांक्षाओं को समझा। प्रधानमंत्री मंगलवार को सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मां कुदरगढ़ी महामाया माई और देवघर महादेव की इस पावन धरती पर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला। इतनी बड़ी रैली करना, इतनी बड़ी…
धमतरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी मंगलवार को धमतरी जिले के कुरूद में अटल स्टेडियम में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि केन्द्र सरकार फिजूलखर्ची कर रही है। सरकार जिस पैसे को अपना कहती है, वह जनता का पैसा होता है। गरीबों के लिए खर्च करने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए प्रियंका ने कहा कि मोदी…
भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में केन्द्रीय मंत्री ने कुचामन में की सभा राजस्थान में सरकार बनने पर एक भी पेपरलीक न होने का दिया भरोसा नागौर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कुचामन में नावां सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि अभी मैं आ रहा था तो एयरपोर्ट पर कुछ कम्युनिस्ट मित्र मिल गए, उन्होंने कहा कि हम राजस्थान नहीं जा सकते। मैंने पूछा- क्यों? तो उन्होंने कहा कि हमारे झंडे का कलर लाल है, लाल कलर देखकर ही गहलोत साहब भड़क जाते हैं।…
– रूस-यूक्रेन संघर्ष का असर, अमेठी में शुरू नहीं हुआ एके-203 असॉल्ट राइफल का उत्पादन – भारतीय सेना को तत्काल 2 लाख प्राथमिक 7.62×51 मिमी असॉल्ट राइफल की सख्त जरूरत नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के चलते उत्तर प्रदेश के अमेठी में एके-203 असॉल्ट राइफल का पूरी तरह उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। इसलिए भारतीय सेना ने 2 लाख प्राथमिक 7.62×51 मिमी असॉल्ट राइफल की सख्त जरूरत को पूरा करने के लिए अपनी मौजूदा इंसास राइफल को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। भारतीय सेना इसे कई युद्धाभ्यासों में शुरुआती परीक्षण के तौर पर भी इस्तेमाल…
सीधी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि जनता के प्यार और उत्साह से साफ है कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। ईश्वर रूपी जनता मेरे मन और दिल में है। एमपी के मन में मोदी और भाजपा क्यों है, ये कोई रहस्य नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा गरीब और मध्यम वर्ग को लूटने का काम किया है। टेलीकॉम, कोयला घोटाला कर कांग्रेस ने आपके लाखों- करोड़ रुपये लूट लिए। आपके सेवक ने घोटाले बंद किए। प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चुनावी सभा…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद मनी लाउंड्रिंग केस के आरोपितों प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल की सक्रियता के मामले में सील बंद रिपोर्ट मांगी है। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच ने मंगलवार को इस मामले में ईडी को सील बंद रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। झारखंड में लैंड स्कैम, बालू के अवैध कारोबार, शराब टेंडर में हुए कथित घोटाले और अवैध खनन जैसे करोडो रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ईडी के अधिकारियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही थी। इस सूचना…
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भ्रष्टाचार कैंसर के समान होता है। किसी भी शिक्षण संस्थान में विकास के लिए वहां भ्रष्टाचारमुक्त वातावरण के साथ पारदर्शिता के साथ कार्य का होना आवश्यक है। कुलपति की नियुक्ति में सिर्फ एक मानदंड योग्यता होगा। सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए नियुक्ति की जायेगी। सारी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जो योग्य होंगे, उनकी नियुक्ति की जायेगी। राज्यपाल मंगलवार को राजभवन की ओर से यूनिवर्सिटी विजन एंड स्ट्रेटेजी डेवलपमेंट विषय पर रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने…
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि वह पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विरोध करेगी। एसकेएम ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में ‘कॉर्पोरेट भगाओ, भाजपा को सजा दो, देश बचाओ’ अभियान शुरू करने का निर्णय किया गया है। बीते वर्षों में भाजपा सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। ऐसे में एसकेएम ने किसानों से अनुरोध किया है कि वह भाजपा के खिलाफ मतदान करें। एसकेएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के किसानों पर तीन किसान विरोधी कानून…
रांची। मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में, भारतीय महिला हॉकी टीम ने मौजूदा चैंपियन जापान पर 4-0 से शानदार जीत हासिल कर झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम का यह दूसरा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। भारत के लिए संगीता कुमारी (17′), नेहा (46′), लालरेम्सियामी (57′) और वंदना कटारिया (60′) ने एक-एक गोल किया। खिताबी मुकाबलले में भारत ने एक बार फिर शुरू से ही आक्रामक रणनीति अपनाई और मौजूदा चैंपियन जापान पर लगातार दबाव डाला। भारत ने अपना आक्रामक दबाव बनाए रखा, लगातार सर्कल…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से तेजी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों की तेजी पिछले कारोबारी दिन भी बनी रही। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। हालांकि यूरोपीय बाजार पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं, एशियाई बाजारों में आज तेजी का माहौल बना हुआ है। बॉन्ड यील्ड की दरों में आई कमी और अमेरिकी…