Author: azad sipahi

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान की गई घोषणाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देर शाम को कहा कि घोषणा करने में राहुल गांधी आजकल कमाल का काम करते हैं। बयान बहादुर, घोषणा बहादुर बन गए हैं। सिर्फ घोषणा भर तो करना है। उस घोषणा पर करना तो कुछ है नहीं तो घोषणा करने में क्या दिक्कत है। राहुल गांधी पहले यह जवाब दें कि राजस्थान में उन्होंने क्या कहा था? सरकार बनेगी तो पहली कैबिनेट में यह फैसला…

Read More

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत रामलीला स्थित काठ बाजार में रविवार सुबह लगी आग से कोहराम मच गया। इस आग में 100 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई। जिले व अन्य जनपदों से पहुंची दमकल की गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। हालांकि कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी कमलेश कुमार और एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, भाजपा विधायक…

Read More

बेगूसराय। रात में लगे चंद्र ग्रहण एवं कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को लेकर रविवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। बेगूसराय में चमथा से लेकर मधुरापुर, सिमरिया, सिहमा एवं साहेबपुर कमाल तक के घाटों पर पहले सुबह से ही स्नान का सिलसिला चल रहा है। लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है, गंगा घाट पर जाने वाला हर रास्ता हर-हर गंगे के जयकारे से गूंज रहा है। सबसे अधिक भीड़ मिथिला और मगध के पावन संगम स्थल आदि कुंभ स्थली सिमरिया गंगा धाम में उमड़ पड़ी है। यहां सुबह से ही एक लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा…

Read More

यरुशलम। इजराइली जेट विमानों की लगातार बमबारी के बाद गाजा का बाहरी दुनिया से संपर्क लगभग कट गया है। गाजा का शनिवार को शायद ही बाहरी दुनिया से संचार संपर्क स्थापित हुआ हो। इन हमलों के साथ यह माना जा रहा है कि इजराइल फिलिस्तीनी क्षेत्र में हमास आतंकवादियों के खिलाफ जमीनी हमले की शुरुआत करने जा रहा है। इज़राइल ने कहा कि शुक्रवार की रात भेजे सैनिक अभी भी मोर्चा संभाले हुए हैं, जबकि इससे इजराइली सैनिकों ने हमास को नष्ट करने के लिए तीन सप्ताह की बमबारी के दौरान केवल संक्षिप्त उड़ानें भरी थीं। इजराइली रक्षा मंत्री योव…

Read More

मापुटो (मोजाम्बिक)। भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी अफ्रीकी देश मोजांबिक की यात्रा पर हैं। मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो पहुंचते ही उनका गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया। पुरी के मापुटो पहुंचते ही पारंपरिक नृत्य से अभिवादन किया गया। उन्होंने मोजाम्बिक दौरे से जुड़ा वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर के देशों के साथ भारत की साझेदारी लगातार बढ़ रही है। दोनों देशों के संबंधों पर हरदीप पुरी ने कहा कि मोजाम्बिक के साथ भारत के मधुर और बेहतर…

Read More

लॉस एंजिल्स। चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘फ्रेंड्स’ में चैंडलर बिंग की भूमिका निभाने वाले अमेरिकी अभिनेता मैथ्यू पेरी का लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। मैथ्यू ने 54 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह बाथ टब में मृत पाए गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार एमी अवार्ड के लिए नामांकित हो चुके अभिनेता पेरी को शनिवार को उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर में बाथ टब में मृत पाया गया। पुलिस अधिकारी ड्रेक मैडिसन ने कहा है कि पुलिस पेरी के ही ब्लॉक में…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने कल (शनिवार) टेलीफोनिक वार्ता में पश्चिम एशिया में बिगड़ती सुरक्षा और मानवीय स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। साथ ही आतंकवाद पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि भारत और मिस्र आतंकवाद, हिंसा और नागरिक जीवन की हानि के संबंध में चिंता को साझा करते हैं। दोनों देश शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली और मानवीय सहायता को सुविधाजनक बनाने की आवश्यकता पर सहमत हैं।

Read More

कानपुर। पूर्व की सरकारें समाज को बांटने का काम कर रही थीं, लेकिन केंद्र और राज्य की मौजूदा सरकारें बिना भेदभाव से विकास का कार्य कर रही हैं। यह बातें शुक्रवार को भाजपा के अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार समाज से कटे हुए वनटांगिया, चेरू, थारू, मुसहर सहित जन जातियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया गया। पहली बार उन्हें अपना प्रधान चुनने का मौका मिला। इससे पूर्व मतदान करने का अधिकार ही नहीं मिला था। वर्ष 2017 के पहले…

Read More

जबलपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को जबलपुर पहुंचे। डुमना एयरपोर्ट पर दोपहर 10 बजे पहुंचने के बाद उन्होंने माल गोदाम चौक स्थित शहीद शंकर शाह , रघुनाथ शाह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात भाजपा के संभागीय पदाधिकारीयों की बैठक लेने रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय पहुंचे । अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महाकौशल की 38 सीटों के लिए सभी पार्टी पदाधिकारी को अपना मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर अमित शाह जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड विजय दिलाने का…

Read More

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट शनिवार को जारी किया। परीक्षा में कुल 799 स्टूडेंट सफल रहे हैं। राज्यभर में अमन आनंद ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर निकिता कुमारी और तीसरे स्थान पर अंकिता चौधरी रहीं। बीपीएससी 67वीं का फाइनल रिजल्ट अभ्यर्थी www.bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए 88, बिहार पुलिस सेवा (डीएसपी) के लिए 20, राज्य टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के लिए 21, जेल सुपरिटेंडेंट के लिए 3, सब इलेक्शन ऑफिसर के लिए 4, बिहार एजुकेशन सर्विस के लिए 12, एक्साइज सुपरिटेंडेंट…

Read More

पटना। बिहार के नियोजित शिक्षकों को जल्द ही राज्यकर्मी का दर्जा मिलने वाला है। नई शिक्षक नियमावली का ड्राफ्ट अंतिम रूप से तैयार हो गई है। ऐसे में राज्य के करीब 3.75 लाख नियोजित शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा। इस नियमावली के अनुसार बिहार के नियोजित शिक्षक और लाइब्रेरियन दोनों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, कैबिनेट से पहले दो नवम्बर को ही इसकी घोषणा की उम्मीद है। गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं। तीन नम्बर को को कैबिनेट में भी…

Read More