नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों में पिछले सत्र के दौरान भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। दिग्गज कंपनियों के कमजोर नतीजों और मध्य पूर्व के तनाव की वजह से अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 1.18 प्रतिशत…
Author: azad sipahi
तेल अवीव/वाशिंगटन/यरुशलम। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजराइल पर किए गए हमले के बाद समूची गाजा पट्टी युद्ध की लपटों से झुलस रही है। इजराइल ने हवाई हमलों के बाद जमीनी आक्रमण की पूरी तैयारी कर ली है। इजराइल के टैंकों ने गाजा में भारी तबाही मचाई है। इस बीच अमेरिका ने सीरिया पर एयर स्ट्राइक की है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। इजराइल के युद्धक विमानों ने गुरुवार को खान यूनिस (गाजा) में आवासीय क्षेत्रों में बमबारी की। इससे पहले इजराइल के टैंकों व सैन्य टुकड़ियों ने गाजा में…
बीजिंग। चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का 68 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुधारवादी विचारधारा वाले नौकरशाह ली को एक समय चीन के भावी राष्ट्रपति के रूप में देखा जाता था। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। ली को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा था और शुक्रवार सुबह शंघाई में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री के रूप में ली ने अन्य प्रधानमंत्रियों की तुलना में अपनी आधुनिक छवि बनाई।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित राशन वितरण धांधली मामले में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के पूर्व खाद्य मंत्री और वर्तमान वनमंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को रात 3:00 बजे गिरफ्तार किया है। ईडी के अधिकारियों ने आज सुबह इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 20 घंटे से अधिक समय तक तलाशी अभियान और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया । आरोप है कि उन्होंने जांच अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की और पूछताछ में कई सवालों को टालने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद जांच में असहयोग का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ईडी…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर की सभी आठ बॉर्डर आउटपोस्ट पर गुरुवार देररात जमकर गोलीबारी हुई है। पाकिस्तान ने यहां रिहायशी इलाके में गोले दागे। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई पोस्ट तबाह हो गईं। लगभग पांच-सात रेंजरों के भी मारे जाने की सूचना है। इस गोलीबारी में बिक्रम पोस्ट पर तैनात कर्नाटक के जवान बसपाराज के पैर और हाथों में शेल के स्पिलिंटर लगे हैं। जब्बोवाल पोस्ट पर जवान के पैर में गोली लगी है। दोनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चार नागरिक भी घायल हुए है। उनका उपचार भी अस्पताल में जारी…
– भाजपा से इस्तीफा देकर आए भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह को भी दिया टिकट भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने उम्मीदवारों की तेरहवीं सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. रमाकांत पिप्पल द्वारा गुरुवार देर रात (आधी रात को) जारी की गई इस सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इसमें भिंड से मौजूदा विधायक संजीव सिंह कुशवाह को भी बसपा ने टिकट दिया है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर संजीव सिंह कुशवाह ने गुरुवार को ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा…
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार की योजनाओं को देश के अंतिम छोर तक पहुंचाने के मकसद से बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी। “बिरसा मुंडा जयंती – जन-जाति गौरव दिवस” के अवसर पर आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) वैन को हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभांरभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। यह वैन 22 नवंबर, 2023 से 25 जनवरी, 2024 तक आदिवासी जिलों का दौरा करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य उन वंचित लोगों तक पहुंचना है, जो विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हैं लेकिन लाभान्वित नहीं हुए हैं। इसके साथ योजनाओं के बारे…
बेगूसराय। बलिया के मीर शिकार टोला में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए बवाल को लेकर गुरुवार को आईएनडीआईए गठबंधन ने आज जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय के नेतृत्व में शांति मार्च निकाला। शांति मार्च बलिया व्यापार मंडल के प्रांगण से निकलकर पटेल चौक, चक मक्खन तोला, कर्पूरी चौक ऊपर टोला, सैदन चक स्टेशन रोड, होते हुए व्यापार मंडल पहुंचा। शांति मार्च में शामिल नेताओं ने अमन चैन और शांति से रहने तथा आपस में भाईचारा और हिंदू मुस्लिम एकता बनाए रखने की अपील किया। शांति मार्च के बाद व्यापार मंडल सभागार में आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं की बैठक हुई। बैठक की…
– सेंसेक्स 64 हजार अंक से और निफ्टी 19 हजार अंक के स्तर से लुढ़के नई दिल्ली। अमेरिकी बाजार की कमजोरी और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से घरेलू शेयर बाजार भी आज बुरी तरह से प्रभावित हुआ। निराशा के माहौल में घरेलू बाजार 1.40 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। पूरे दिन बाजार पर बिकवालों का कब्जा बना रहा, जिसके कारण सेंसेक्स 1.41 प्रतिशत और निफ्टी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में पावर सेक्टर को छोड़ कर बीएसई के…
नई दिल्ली। कतर की अदालत ने आज अल दहरा कंपनी के 8 भारतीय कर्मचारियों को मौत की सजा सुनाई है। विदेश मंत्रालय ने फैसले पर हैरान और परेशान कर देने वाला बताया है। साथ ही कहा है कि हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के साथ संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि हम इस मामले को बहुत महत्व देते हैं और इस पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हम सभी कांसुलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। हम फैसले को कतर के अधिकारियों के समक्ष…
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी के बाद हुए बवाल को लेकर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हर पहलू की जानकारी लेने के बाद कहा कि बिहार सरकार एक सुनियोजित योजना के तहत हिंदुओं को टारगेट कर रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे साजिश के कारण बेगूसराय में लगातार हिंदू विरोधी कई घटनाएं सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से कभी हिंदू की बेटी का अपहरण कर लिया जाता है तो कभी हिंदू के धर्म एवं पूजा के साथ खिलवाड़ किया…