Author: azad sipahi

रांची। झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित और प्रस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अंचल अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग हुई है। राज्य सरकार ने 36 अंचल अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार विकास आनंद को धनबाद के पुटकी का सीओ के पद पर पद स्थापित किया गया है। मनोज कुमार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का सीओ, दीपक प्रसाद को सरायकेला खरसावां के इचागढ़ का सीओ , रवि कुमार को…

Read More

नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच तेल अवीव के लिए अपनी निर्धारित सभी उड़ानों को 2 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने जारी एक बयान में कहा कि तेल अवीव के लिए निर्धारित सभी उड़ानें दो नवंबर तक निलंबित कर दी गई हैं। एयर इंडिया ने सात अक्टूबर से तेल अवीव से आने-जाने वाली किसी निर्धारित उड़ानों का परिचालन नहीं किया है। हालांकि, इस महीने इजरायल से भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत…

Read More

रांची। झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप को लेकर रांची में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया और कोच जेनेक शॉपमैन ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन कर टीम इंडिया की तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की। सविता पूनिया ने कहा कि चैंपियनशिप को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने तैयारी पूरी कर ली है। एक सवाल ओलंपिक और एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल तक पहुंचने में असफल रही। ऐसे में एशियन चैंपियनशिप को लेकर भारतीय टीम की तैयारी कैसी है। इस पर कप्तान ने जवाब देते हुए…

Read More

– पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर स्थिति स्थिर, सशस्त्र बलों को सक्रिय रहने की जरूरत – चीन, पाकिस्तान की ओर इशारा- सीमाओं पर भूमि युद्ध का प्रमुख कारण बनी रहेगी नई दिल्ली। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को कहा कि हम दुनिया में अभूतपूर्व बदलाव देख रहे हैं। हम वैश्विक मामलों में राष्ट्रीय हित की केंद्रीयता भी देख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच हुए संघर्ष से भारतीय सेना ने खुद को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने का महत्वपूर्ण सबक लिया है। पूर्वी लद्दाख…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर को सुबह 9:45 बजे भारत मंडपम प्रगति मैदान में भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 के 7वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री देशभर के शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5जी यूज केस लैब्स’ का पुरस्कार देंगे। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच है। यह 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन दूरसंचार और प्रौद्योगिकी में भारत की अविश्वसनीय प्रगति को उजागर करने और महत्वपूर्ण बातें सामने लाने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा। इस वर्ष आईएमसी एक स्टार्टअप कार्यक्रम –…

Read More

बेगूसराय। बिहार भारोत्तोलन संघ द्वारा राजगीर में 26 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होनेवाले जूनियर, सीनियर एवं यूथ स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बेगूसराय जिला भारोत्तोलन संघ के 22 खिलाड़ियों का दल जिला सचिव भूपति गौतम तथा संयुक्त सचिव रोहन कुमार के नेतृत्व में आज राजगीर के लिए रवाना हुआ। राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करनेवाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष रजनीश भास्कर, कार्यकारी अध्यक्ष रंधीर कुमार, उपाध्यक्ष दिनकर भारद्वाज, गौरव आनंद, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार एवं संयुक्त सचिव सोनू सैमसन ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने तथा…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिवर्ष होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस बार 05 से 07 नवंबर तक गुजरात के कच्छ जिले के भुज में होगी। इस बार की बैठक में अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को आयोजित होने वाले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्रतिष्ठापना समारोह और उससे जुड़े देशभर में प्रस्तावित कार्यक्रम आदि विषयों पर भी चर्चा होगी। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने गुरुवार को बताया कि इस बैठक में संघ रचना के अनुसार बने 45 प्रांतों से प्रांत संघचालक, कार्यवाह एवं प्रांत प्रचारक तथा उनके सह संघचालक, सह कार्यवाह तथा…

Read More

रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों के क्लास एक से आठ की किताबें अगले साल से बदल जाएंगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बच्चों को नई किताबें मिलेंगी। नई किताबों में कई बदलाव किये जा रहे हैं।कई नए चैप्टर भी जोड़े जाएंगे। एनसीईआरटी की अंग्रेजी में छपी किताबों (अंग्रेजी को छोड़कर) का हिंदी में अनुवाद करके बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बच्चे हिंदी में पढ़ाई कर आसानी से विषय के बारे में समझ विकसित कर सकें। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुमका के हंसडीहा मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर हेमंत सरकार पर हमला किया है। बाबूलाल ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झूठ बोलने की आदत से मजबूर हैं। कहते हैं कि उनके शासन में प्रदेश में मॉब लिंचिंग की एक भी घटना नहीं हुई है जबकि उनके जिले में ही आदिवासी युवक की सरेराह हत्या कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सिर्फ अपने घोटालों को छिपाने के लिए आदिवासी समाज को ढाल बना रहे हैं जबकि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को समझकर उनकी सुरक्षा करनी…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय बीज सहकारिता समिति कृषि क्षेत्र में अहम् भूमिका निभाएगी। इस समिति की शुरुआत बीज संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किया गया है। यह समिति देश के पारंपरिक बीजों का संरक्षण करेगी और दुनिया के किसानों को उपलब्ध कराएगी। हमारे देश के बीज प्रकृति के बेहद करीब हैं। हम चाहते हैं कि इसका लाभ दुनिया को मिले और हमारे किसानों की आय बढ़े। अमित शाह विज्ञान भवन में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड की ओर से आयोजित “सहकारी क्षेत्र में उन्नत एवं पारंपरिक बीजोत्पादन पर राष्ट्रीय…

Read More

वाराणसी। नाटी इमली का ऐतिहासिक भरत मिलाप देश दुनिया के लीला प्रेमियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी तमाम व्यस्तता के बावजूद दिल्ली से देखा और अपने एक्स अकाउंट पर इसकी तस्वीरें साझा की। दिल को छूने वाला संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि काशी में लक्खा मेला के तहत होने वाला भरत मिलाप भारत की सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। लगभग पांच सदियों से चली आ रही इस प्रस्तुति ने एक बार फिर प्रभु श्रीराम के भक्तों को भावविभोर कर दिया। काशी के सांसद होने के नाते मुझे इस परंपरा को लेकर विशेष गर्व की…

Read More