Author: azad sipahi

पणजी। गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र की भारोत्तोलक दीपाली घुरसाले ने बुधवार को महिलाओं की 45 किलोग्राम में स्नैच और कुलभार वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। घुरसाले ने स्नैच में 75 और क्लीन एंड जर्क में 90 किग्रा सहित कुल 165 किलोग्राम का भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल की चंद्रिका तरफदार ने स्नैच में 67 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए 95 किग्रा सहित कुल 162 किलोग्राम भार के साथ रजत पदक जीता। चंद्रिका युवा विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका के लेविस्टन शहर में बुधवार रात एक व्यक्ति द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में 22 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 50 से अधिक लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। हमलावर अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने हमलावर की तस्वीर जारी कर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात एक शूटर ने अंधाधुंध फायरिंग कर 22 लोगों की जान ले ली। फायरिंग की…

Read More

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में अमेरिकी प्रस्ताव पर रूस-चीन का वीटो वाशिंगटन। गाजा के मुद्दे पर बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की बैठक में संघर्षविराम को लेकर आम सहमति नहीं बनी है। इस मुद्दे पर अमेरिका और रूस की तरफ से दो अलग-अलग प्रस्ताव दिए गए लेकिन दोनों खारिज हो गए। रूस-चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया। रूसी प्रस्ताव को मंजूरी के लिए पर्याप्त मत नहीं मिले, अगर ऐसा होता तो अमेरिका भी इसके खिलाफ वीटो का इस्तेमाल करता। दरअसल, गाजा में इजराइल के पलटवार को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में दोनों पक्षों की…

Read More

नई दिल्ली। इजरायल-हमास युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 106.03…

Read More

कोलकाता। राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में वन मंत्री और पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का नाम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार तड़के साल्ट लेक स्थित मंत्री के घर पर छापा मारा है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, राशन भ्रष्टाचार मामले में बकीबुर्रहमान की गिरफ्तारी के बाद ज्योतिप्रिय का नाम सामने आया था। ईडी गुरुवार सुबह से साल्ट लेक के बीसी ब्लॉक के साथ-साथ दो घरों (बीसी 244 और बीसी 245) में तलाशी अभियान चला रही है। ज्योतिप्रिय के घर के अलावा ईडी गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मंत्री के असिस्टेंट अमित के नागेर बाजार स्थित…

Read More

देहरादून। पिथौरागढ़ के धारचूला-गूंजी मार्ग पर तंपा मंदिर के पास 500 मीटर खाई में गिरी जीप में सवार सभी 6 यात्रियों के शव गुरुवार सुबह बरामद किए गए। बुधवार को आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों को लेकर लौट रही जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जीप में 4 लोग कैलाश यात्रा के लिए आए थे जबकि दो स्थानीय लोग सवार थे। एसडीआरएफ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मनोज धोनी की अगुवाई में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई लेकिन भारी बारिश के चलते दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव एवं राहत कार्य चलाया जाना संभव नहीं था।…

Read More

नई दिल्ली। आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप 2023 के 24वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 309 रनों के बड़े अंतर यह मुकाबला अपने नाम किया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने रनों के मामले में विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। 400 रनों के पहाड़ से…

Read More

रजनीकांत और अमिताभ बच्चन 33 साल बाद एक साथ काम करेंगे। अब रजनीकांत की नई फिल्म ‘थलाइवर 170’ दर्शकों के सामने आ रही है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। रजनीकांत ने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “33 साल बाद मैं एक बार फिर अमिताभ बच्चन के साथ“थलाइवर 170’ में काम करूंगा। लाइका प्रोडक्शंस की इस फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल करेंगे। मेरा दिल ख़ुशी से उछल रहा है।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘थलाइवर 170’ असल जिंदगी की घटना से प्रेरित है।…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली सीमा शुल्क विभाग ने बुधवार को जहांगीरपुरी में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अधिकृत जैविक अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा में 328 किलोग्राम मादक पदार्थ और 80 लाख विदेशी सिगरेट नष्ट की हैं। इनकी कीमत करीब 294 करोड़ रुपये थी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि विशेष अभियान 3.0 के तहत आज 328 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किया गया है। इसमें 286 किलोग्राम खट पत्तियां, 29 किलोग्राम हेरोइन, छह किलोग्राम कोकीन और सात किलोग्राम एम्फेटामाइन शामिल थे। इसकी कीमत 284 करोड़ रुपये है। अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली…

Read More

हैदराबाद। प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) चुनाव प्रचार के तहत आगामी 31 अक्टूबर को कोल्हापुर में आयोजित होने वाली पालमुरू प्रजा भेरी आमसभा को प्रियंका गांधी मुख्य अतिथि तौर पर सबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन से जारी जानकारी में बताया गया है कि तेलंगाना में दूसरे चरण के चुनाव अभियान में राहुल गांधी और प्रियंका दोनों शामिल होंगे। कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 119 में से 52 से अधिक उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Read More

साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ सिनेमाघरों में आने के बाद से ही चर्चा बटोर रही है। ‘लियो’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। थलापति विजय की ‘लियो’ कई भाषाओं में रिलीज हुई और यह पैन इंडिया फिल्म मध्य सप्ताह में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। महज छह दिनों में फिल्म ने करीब 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को दशहरा की छुट्टी का भी फायदा मिला है। फिल्म ने छुट्टियों पर धमाकेदार कमाई की। विजय की फिल्म ‘लियो’ को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। क्रिटिक्स और दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई। साउथ…

Read More