Author: azad sipahi

– प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्र लॉन्च किए नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए कुशल पेशेवर तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारों को अपने कौशल विकास का दायरा और बढ़ाना होगा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र में 511 प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। महाराष्ट्र के 34 ग्रामीण जिलों में स्थापित ये केंद्र ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न…

Read More

हैदराबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को यहां कहा कि तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का सीधा मुकाबला सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से है। उन्होंने पेद्दापल्ली जिले के मंतिनी में बस यात्रा में भाग लेते हुई कई चुनाव क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और एक जनसभा को भी संबोधित किया। राहुल गांधी ने दावा किया कि तेलंगाना में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। राहुल ने कहा कि उन्होंने संसद में ओबीसी के मुद्दे पर कई प्रश्न पूछे…

Read More

– तेल अवीव पहुंचे ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजराइल के प्रति अपना समर्थन दोहराया – मिस्र को गाजा पट्टी में सीमित मानवीय सहायता देने की अनुमति देने पर इजराइल सहमत – मिस्र और जॉर्डन ने कहा, इजराइल-हमास युद्ध खत्म न होने पर क्षेत्र में होगी बड़ी तबाही तेल अवीव। इजराइल मिस्र को गाजा पट्टी में सीमित मानवीय सहायता देने की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। हालांकि, इजराइली सेना फिलिस्तीनी क्षेत्र पर अपने हवाई हमले जारी रखे हुए है। गुरुवार को भी पूरे क्षेत्र में हवाई हमले जारी रहे, जिसमें दक्षिण के वे क्षेत्र भी शामिल हैं, जिन्हें…

Read More

तेल अवीब। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक गुरुवार को इजराइल पहुंचे हैं। ऋषि सुनक इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक कर रहे हैं। जिसके बाद वे राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। इससे पहले तेल अवीब पहुंच कर ब्रिटेन के पीएम ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्रिटेन, इजराइल के साथ खड़ा है। एक दिन पहले ही बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजराइल दौरा पूरा कर वापस लौटे हैं। ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक बुधवार को बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उतरे। यहां उन्होंने कहा कि ब्रिटेन भयावह आतंकवाद का सामना कर रहे इजराइल के…

Read More

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले साढ़े नौ वर्षों में परिवर्तन और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। हम तो उस विचार परिवार के कार्यकर्ता हैं, जिस विचार परिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संजीवनी प्रदान की। उन्होंने कहा था कि आर्थिक विकास का पैमाना ऊंची सीढ़ी पर बैठे हुए व्यक्ति की आर्थिक उन्नति से नहीं बल्कि समाज में सबसे नीचे पायदान पर बैठे व्यक्ति की प्रगति के आधार पर किया जाना चाहिए। इसे ही आगे बढ़ाने का काम लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी…

Read More

रांची नगर निगम और अपोलो हॉस्पिटल, चेन्नई के बीच सब लीज डीड पर हुआ हस्ताक्षर रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि आम जनता को बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं मिल सके। इसी कड़ी में गुरुवार को रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट क्षेत्र में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए रांची नगर निगम और अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई के बीच सब लीज डीड पर हस्ताक्षर किया गया। सरकार गठन के साथ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार दे रही…

Read More

भोपाल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूबे की जनता के नाम एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने भाजपा के शासनकाल में हुए प्रदेश के विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए जनता से समर्थन मांगा है। इस पत्र को गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि मेरे प्यारे मध्यप्रदेश वासियों, नर्मदा की इस पावन धरा को मेरा प्रणाम। मैं जब भी मध्य प्रदेश आता हूं, मेरे प्रति इतना प्रेम…

Read More

रामगढ़। रांची में 27 अक्टूबर से होने वाले महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 का गुरुवार को इंडोर स्टेडियम, रामगढ़ में स्वागत एवं अनावरण किया गया। डीसी चंदन कुमार, एसपी पीयूष पांडेय, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही संयुक्त रूप से ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी चंदन कुमार ने कहा कि महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का झारखंड में होना सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रत्येक…

Read More

काठमांडू। चीन के दौरे पर गए उप प्रधानमंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ को सामान्य हृदयाघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीआरआई फोरम में शामिल होने बीजिंग गए श्रेष्ठ का हार्ट अटैक के बाद बीजिंग यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर के आईसीयू में इलाज किया जा रहा है। बीजिंग स्थित नेपाली राजदूत विष्णु पुकार श्रेष्ठ के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बीती रात बीआरआई फोरम के कार्यक्रम में शामिल हुए उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री श्रेष्ठ को अचानक सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें माइल्ड अटैक…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑपरेशन चक्र- दो के तहत राष्ट्रव्यापी कार्रवाई के दौरान 11 राज्यों में 76 स्थानों पर पांच मामलों में गहन तलाशी ली। इसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, बिहार, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन मामलों में, आरोपितों ने एक वैश्विक आईटी प्रमुख और एक ऑनलाइन प्रौद्योगिकी-संचालित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वाले बहुराष्ट्रीय निगम का प्रतिरूपण किया है, जो कंप्यूटर व संचार उपकरणों का उपयोग कर धोखा देने के इरादे से एक नकली पहचान (आईडी) बनायी। पांच राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में…

Read More

लातेहार। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मानव तस्करी की शिकार हुईं 16 लड़कियों को मुक्त करा लिया है। पुलिस ने इस दौरान एक लड़के को भी मुक्त कराया है। बरामद लड़कियों में से 12 लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं जबकि चार लड़कियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। लड़कियों को दिल्ली समेत बड़े शहरों में छापेमारी कर मुक्त कराया गया है। पुलिस ने मानव तस्करी के धंधे में संलिप्त साथ आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि बच्चियों की तस्करी की जानकारी…

Read More