Author: azad sipahi

रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने गुरुवार को अवैध खनन मामले के आरोपित पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पूर्व 13 अक्टूबर को मामले में सुनवाई हुई थी। इससे पहले भी पंकज मिश्रा इसी केस में रांची ईडी कोर्ट से जमानत के लिए याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी।

Read More

-किसी के माथे पर डिग्री नही लिखी होती आपका आचरण और व्यवहार ही असल डिग्री:राज्यपाल पूर्वी चंपारण।बापू की कर्म भूमी चंपारण समानता व एकता की मार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त करता है,उक्त बाते गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 60 प्रतिशत छात्राएं होने को शानदार उपलब्धि मानते हुए उन्हें बधाई दिया और कहा कि छात्राओं की ऐसे उपलब्धि से नया और विकसित भारत के निर्माण का संकेत मिलता है। यह धरती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की है। यहां 106 वर्ष पूर्व…

Read More

रांची। एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत ने गुरुवार को पूर्व मंत्री रमेश मुंडा हत्याकांड के आरोपित राजा पीटर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पूर्व राजा पीटर की जमानत याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद एनआईए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान प्रार्थी ने अदालत के समक्ष अपने बचाव में बहस कराते हुए कहा था कि इस पूरे मामले में वह निर्दोष है जबकि एनआईए के अधिवक्ता ने बहस में कहा था कि इस हत्याकांड में राजा पीटर की संलिप्तता है। इसलिए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। राजा…

Read More

वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में स्थित सील वजूखाने की एएसआई से सर्वे कराने वाली याचिका पर गुरुवार को जिला जज की अदालत में सुनवाई पूरी हो गई। इस मामले में न्यायालय 21 अक्टूबर को अहम फैसला सुनाएगी। वादिनी राखी सिंह की तरफ से उनके अधिवक्ताओं द्वारा दाखिल याचिका पर जिला जज ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनी। मां श्रृंगार गौरी की वादिनी राखी सिंह ने बीते 29 अगस्त 2023 को ज्ञानवापी के सील वजूखाने के एएसआई सर्वे के लिए 64 पृष्ठ का आवेदन अपने अधिवक्ताओं के जरिए न्यायालय में दाखिल किया था। प्रतिवादी पक्ष अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ताओं ने…

Read More

गौतमबुद्धनगर। यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ग्रुप के नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग ने गुरुवार को छापा मारा। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई सुबह 5 बजे शुरू की थी, जो अब तक जारी है। इस कार्रवाई को लेकर आयकर विभाग की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों ने बताया कि आयकर की यह करवाई यथार्थ ग्रुप के नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पतालों और रीजनल कार्यालय पर की जा रही है। आयकर अधिकारी मौजूद लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान अस्पताल व कार्यालयों में आवाजाही पूरी तरह से बंद कर…

Read More

जगदलपुर। बस्तर जिले के तीन विधानसभा उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को जगदलपुर पहुंचे। उन्होंने लालबाग मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में तीन दीपावली मनानी है, पहली त्योहार की, दूसरी 03 दिसंबर को कमल की सरकार बनने पर और तीसरी दीपावली राम मंदिर का शुभारंभ होने पर मनेगी। गृहमंत्री शाह ने कहा कि बस्तर नक्सली क्षेत्र माना जाता था, एक बार फिर से भाजपा को मौका दे दो पूरे छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र ऐसा है, जहां…

Read More

पटना (बिहार)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। वे पांच नवंबर को मुजफ्फरपुर में रैली करेंगे। साथ ही पताही हवाई अड्डा पर भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए भाजपा के 16 जिलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का टास्क दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी शाह की रैली को लेकर 25 अक्टूबर को समीक्षा बैठक करेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा की नजर बिहार के 40 लोकसभा सीटों पर है। रैलियों के बहाने भाजपा बिहार में महागठबंधन की सरकार पर जोरदार चोट कर रही है।…

Read More

रांची। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) मिथिलेश कुमार सिंह की अदालत में गुरुवार को रांची हिंसा के आरोपित मोहम्मद शकील उर्फ कारू की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने शकील को जमानत देने से इंकार कर दिया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ता ने जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया। इसके बाद अदालत में जमानत देने से इनकार करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी। उल्लेखनीय है कि अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने पिछले दिनों शकील उर्फ कारू से जेल में पूछताछ भी की है। शकील को डेली मार्केट थाना में दर्ज कांड संख्या 17/22 में भी आरोपित बनाया…

Read More

रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के सात अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। झारखंड मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक कमलेश्वर प्रसाद सिंह को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया उनके पास मार्केटिंग बोर्ड का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। चास के उपनगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह का उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अनिल कुमार को खाद्य व आपूर्ति विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। महगामा के एसडीओ सौरव कुमार भुवानिया को चास नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। रामगढ़ के एसडीओ जावेद हुसैन को मेदिनीनगर…

Read More

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में बेल्ट ऐंड रोड फोरम की बैठक में 130 देशों के प्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श जारी है। बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी मौजूद हैं। फोरम चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि ब्लाक टकराव की फैलाई गई बात मनगढ़ंत है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मौके पर जिनपिंग ने अपने संबोधन में आर्थिक जबरदस्ती और ब्लॉक टकराव की बात को सिरे से खारिज कर दिया। जिनपिंग ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की है। जिनपिंग ने इस दौरान…

Read More

नई दिल्ली। कच्चे तेल के भाव में आई तेजी और बॉन्ड यील्ड के ऊंचे स्तर ने ग्लोबल मार्केट पर एक बार फिर दबाव बना दिया है। पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार दबाव में कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुए। हालांकि यूरोपीय बाजार के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। एशियाई बाजारों में भी आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 10 सालों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए हैं, जिसका असर पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट पर साफ-साफ नजर आया। इस दबाव के कारण एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01…

Read More