Author: azad sipahi

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सभी पूजा पंडाल समिति पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। पंचमी को अधिकतर पूजा पंडाल के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इनमें राजस्थान मित्र मंडल अपर बाजार, रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति,आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड और चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति शामिल है। सभी पंडालों के पट पंचमी (19 अक्टूबर ) को खोल दिये जायेंगे। श्रद्धालु पंडाल का और माता का दर्शन कर सकेंगे। रातू किला में महासप्तमी से खुलेगा पट छोटानागपुर का ऐतिहासिक रातू किला दुर्गापूजा को लेकर पूरी तरह से सज धज कर तैयार…

Read More

गिरिडीह। बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री का दरबार गिरिडीह में आगामी दो और तीन नवंबर को लगेगा। यह कार्यक्रम गिरिडीह के दुखिया महादेव ( दुखहरणनाथ धाम ) में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम के आयोजक विनोद सिन्हा ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ती हैं। दुखहरण नाथ धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भी गिरिडीह के साथ-साथ झारखंड – बिहार के लोगों का जमावड़ा लगना तय है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

Read More

कोलकाता। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर बंगाल में पृथक गोरखालैंड की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। उत्तर बंगाल में आठ स्थानीय पार्टियां क्षेत्र में अलग राज्य की मांग को लेकर एकजुट हो गई हैं। पार्टियों ने यूनाइटेड फ्रंट ऑफ सेपरेट स्टेट नाम से एक साझा संगठन बनाया है। संगठन बनाने वालेे दलों में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा, कामतापुर प्रोग्रेस पार्टी, कामतापुर पीपुल्स पार्टी (यूनाइटेड), ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन, जय बिरसा मुंडा उलगलान, एससी-एसटी-ओबीसी मूवमेंट मंच, भूमिपुत्र यूनाइटेड पार्टी और अखिल भारतीय राजवंशी समाज शामिल है। नए अम्ब्रेला फ्रंट की कोर कमेटी में इनमें से प्रत्येक…

Read More

नई दिल्ली। इजरायल-हमास संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव उछलकर 92 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 89 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24…

Read More

रावलपिंडी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) कंगाली की कगार पर है। हाल यह है कि ईंधन के लिए भी उसके पास पैसे नहीं हैं। वह बकाया राशि का भुगतान भी नहीं कर पा रही है। पिछले 24 घंटे से वह उड़ानों का ठीक से संचालन नहींं कर पा रही। घाटे में चल रही पीआईए को बुधवार को 16 अंतरराष्ट्रीय और आठ घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। कुछ उड़ानों में देरी होने की आशंका भी बढ़ गई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीआईए को मंगलवार को भी 11 अंतरराष्ट्रीय और 13 घरेलू उड़ानें…

Read More

-इस विमान से 286 लोगों को सुरक्षित लाया गया, इनमें 268 भारतीय और 18 नेपाल के नागरिक नई दिल्ली। हमास के इजारयल पर हुए हमले के बाद वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए केंद्र की मोदी सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत पांचवीं फ्लाइट मंगलवार रात 11 बजे पालम एयरपोर्ट पहुंची। स्पाइसजेट के इस विमान से 286 लोगों को लाया गया। इन लोगों ने इस मौके पर भारत माता की जय के नारे लगाए। इनमें 268 भारतीय और 18 नेपाली नागरिक शामिल हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन ने एयरपोर्ट पर सभी की अगवानी…

Read More

नई दिल्ली। विश्व कप में पाकिस्तानी टीम स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही है और उनके कुछ खिलाड़ी बुखार से पीड़ित हैं। माना जाता है कि प्रभावित खिलाड़ियों में शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी शामिल हैं। पाकिस्तान टीम प्रबंधन के एक बयान के अनुसार, बुखार से पीड़ित कुछ खिलाड़ी अब ठीक होने की राह पर हैं, जबकि अन्य अभी भी स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम के एक प्रवक्ता ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में कुछ खिलाड़ियों को बुखार आया और उनमें से ज्यादातर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। जो लोग ठीक होने…

Read More

यरुशलम/तेल अवीव/वाशिंगटन। फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजरायल पर किए गए बर्बर आक्रमण के बाद छिड़ी जंग से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। गाजा के अल-अहली अरब अस्पताल पर मंगलवार रात हुए हमले से सारी दुनिया सकते में है। इस हमले में सैकड़ों निर्दोष लोगों की जान गई है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि यह अस्वीकार्य है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल के लिए रवाना हो चुके हैं। इजरायल और हमास के बीच छिड़े इस युद्ध में अब…

Read More

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर मंगलवार को कोर ग्रुप की बैठक देर रात तक चली। इस बैठक में अमित शाह भी मौजूद रहे। बैठक में पहले राजस्थान, फिर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर मंथन हुआ। राजस्थान की दूसरी सूची से पहले हुई इस बैठक में सभी चुनावी राज्यों के अध्यक्ष, प्रभारी और वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। बैठक में वसुंधरा राजे सिंधिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत आदेश पारित किया गया है। इसके अनुसार रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर पूर्णतः रोक रहेगी। आपातकालीन स्थिति को छोड़कर किसी अन्य स्थिति में रात्रि 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर पर मनाही रहेगी। साथ ही अस्पतालों के 100 मीटर के दायरे में अवस्थित क्षेत्र “मौन क्षेत्र” होंगे। इस संबंध में मंगलवार रात जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दी।

Read More

रांची । ओडिशा पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने ओडिशा में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपितों को सोमवार रात यहां दबोच लिया। इन गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। रांची के पुंदाग थाना के प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि ओडिशा से आए इकोनॉमिक ऑफेंस विंग के अधिकारियों और जवानों के साथ क्षेत्र के बिमल श्याम विहार अपार्टमेंट में छापा मारकर अमर डेनिश और पीयूष कुमार उर्फ निशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले…

Read More