केंद्रीय मंत्री ने सारिदकेल और मुरहू में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के निर्माण की आधारशिला रखीं खूंटी। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के सभी प्रखंडों में एक-एक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खोले जा रहे हैं। पूरे देश में 740 एकलव्य विद्यालय खोले जाएंगे। एक विद्यालय में 240 छात्र और 240 छात्राएं कुल 480 विद्यार्थी पढ़ेंगे। केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को तोरपा प्रखंड के सारिदकेल और मुरहू में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के निर्माण की आधारशिला रखने के बाद जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। अर्जुन मुंडा ने कहा कि एक-एक विद्यालय के निर्माण…
Author: azad sipahi
मुख्यमंत्री ने वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का किया अनावरण रांची की मेजबानी में 27 अक्टूबर से चैंपियनशिप का होगा आगाज रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में खेल एक अहम हिस्सा है। खेलों में झारखंड एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरे। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग मुकाम हासिल करें। इसके लिए खेलों से जुड़ी व्यवस्थाओं और संसाधनों को मजबूत कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि देश में राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी खेल के लिए टीम तैयार हो उसमें झारखंड के खिलाड़ी हमेशा शामिल रहें। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर अमर्यादित बयान से भड़का भाजयुमो चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी, सभी जिलों में होगा पुतला दहन रांची। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के एमडी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पर अमर्यादित बयान की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने उनके खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन की घोषणा की है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता हुई। इसमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में चल रही वर्तमान सरकार के लिए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी प्रवक्ता बन बैठे हैं। जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल…
नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने स्वीकार किया कि 2023 वनडे विश्व कप के दौरान भारत में मैच जीतना अविश्वसनीय रूप से एक कठिन चुनौती रही है। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम 2019 में जीते गए खिताब को बरकरार रखेगी। विश्व कप 2023 में अब तक, भारत और पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपने दोनों मैच जीते हैं, साथ ही न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ इंग्लैंड ने धर्मशाला में बांग्लादेश को 137 रन से हराकर न्यूजीलैंड से मिली शुरुआती हार को भूला…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा का मानना है कि पाकिस्तानी टीम के कलाई की स्पिन के खिलाफ संघर्ष को देखते हुए बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह शनिवार को हाई-वोल्टेज मुकाबले में सबसे अधिक विकेट लेंगे। भारत के 2023 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप के शुरुआती मैच में कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 रन देकर 2 विकेट लिये थे और इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 40 रन देकर 1 विकेट लिया था। इस साल 2023…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को रबी महाभियान-2023 की शुरुआत करते हुए प्रचार रथों को सभी जिलों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस महाभियान में किसानों को रबी मौसम से संबंधित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन एवं खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जायेगा। किसानों को रबी फसलों की तकनीकी जानकारी, जैविक खेती को प्रोत्साहन, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम एवं फसल विविधिकरण से संबंधित जानकारी दी जायेगी। किसानों को चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न…
बेगूसराय। बेगूसराय के संयुक्त कृषि भवन में आज विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों की बात कृषि मंत्री के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी 18 प्रखंडों से चयनित किसान तथा जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक (उद्यान) एवं उप परियोजना निदेशक (आत्मा) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। किसानों की बात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनने के लिए बिहार सरकार के कृषि मंत्री, सचिव, निदेशक (कृषि), निदेशक (उद्यान) एवं बामेति के निदेशक सहित कृषि विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए हुए किसानों ने कृषि में बेहतर उत्पादन एवं आय प्राप्त करने का…
भागलपुर। आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका ने शुक्रवार को भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने धरना दिया। संघ के जिला अध्यक्ष नूरा कुमारी ने कहा कि सरकार हम लोगों को धमकी दे रही है कि शीघ्र हड़ताल समाप्त करो वरना पोषाहार योजना एजेंसी को दे दिया जाएगा। इस धमकी से हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। हम लोगों को पोषाहार की राशि नहीं चाहिए। सरकार जिसे चाहे दे दे। हमें सिर्फ अपना पांच सूत्री मांग चाहिए। हम लोगों को पिछले 5 माह से मानदेय नहीं मिला है। यहां तक की मोबाइल का रिचार्ज…
किशनगंज। अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को जियापोखर पुलिस और गिलाबारी एसएसबी ने इंडो नेपाल सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग किया। इस दौरान मीटिंग भी की गई जिसमें जियापोखर थानाध्यक्ष कलीम आलम दलबल के साथ और एसएसबी के एसआई प्रदीप कुमार सहित एसएसबी के जवान उपस्थित रहे।
रांची। अवैध खनन मामले के आरोपित पंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर शुक्रवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए फिर से दोबारा समय देने का आग्रह किया। अदालत ने ईडी के आग्रह को स्वीकार कर लिया। अदालत ने ईडी को अगली सुनवाई में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। इससे पहले तीन अक्टूबर को भी मामले में सुनवाई हुई थी। इस दौरान भी ईडी के अधिवक्ता ने समय की मांग की थी। पंकज मिश्रा इसी केस में रांची ईडी कोर्ट से जमानत के लिए याचिका दायर कर…
– बीडीएल को स्वदेशी एयर टू एयर एस्ट्रा एमके-1 मिसाइलों के थोक उत्पादन की मंजूरी मिली – मिग-29, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ’तेजस’ और नौसेना के मिग-29ए विमानों में लगेगी मिसाइल नई दिल्ली। वायु सेना के हथियार खजाने में इस साल के अंत तक स्वदेशी एयर टू एयर एस्ट्रा एमके-1 मिसाइल शामिल हो जाएगी। इन मिसाइलों के थोक उत्पादन के लिए भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) को मंजूरी भी मिल गई है। हाल ही में तेजस विमान से भी इसका सफल परीक्षण किया गया था। भारतीय वायु सेना और नौसेना पहले से एस्ट्रा मिसाइल का इस्तेमाल कर रही हैं, लेकिन अब एस्ट्रा…