नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित पार्लियामेंट 20 का आगाज किया और दुनिया को शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय विकास और कल्याण का है और यह शांति बिना संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने आतंकवाद को लेकर एक बार फिर विश्व को चेताया की यह मानवता के विरुद्ध सबसे बड़ा अपराध है और इस पर दोहरे मानदंड नहीं होने चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की सबसे आमिर अर्थव्यवस्था वाले जी-20 देश के संसदीय प्रतिनिधिमंडल को यहां यशोभूमि द्वारका में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की 5000…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू ऑपरेशन अजय के तहत 212 नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। ऑपरेशन अजय पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए देश का हर नागरिक अहम है। इजरायल से सुरक्षित बचाने की दिशा में ऑपरेशन अजय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज भारत मदद मांगने वाला नहीं मददगार बना हुआ है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में भाजपा की बैठक के बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि चाहे कोरोना काल हो या यूक्रेन-रूस युद्ध का समय हो या अरब स्प्रिंग का समय, भारत ने…
रांची। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका रद्द होने के बाद ने प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे कितने भी दरवाजे खटखटा लें, अंतत उनको ईडी के दरवाजे पर जाना ही होगा। वे सुप्रीम कोर्ट गए कोई रिलीफ नहीं मिली। आज हाई कोर्ट ने भी उनकी याचिका को खारिज कर दी। उन्होंने कहा कि हेमंत ईडी के समान के खिलाफ जिस तरह से भागते दिख रहे हैं, उससे क्लियर मैसेज जा रहा है कि इस प्रदेश में 70000 करोड़ का घोटाला हुआ है और उसके…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा पर हैं।संथाल परगना के भोगनाडीह से निकली उनकी संकल्प यात्रा का समापन 28 अक्टूबर को रांची में जनसभा के साथ होगा। बाबूलाल मरांडी अब तक आठ चरण की यात्रा पूरी कर चुके हैं। संथाल से शुरू हुई उनकी संकल्प यात्रा 57 दिन में 73 विधानसभा क्षेत्रों में सभा के साथ संपन्न हो चुकी है। नौवें और आखिरी चरण की यात्रा दुर्गापूजा के बाद ईचागढ़ से शुरू होगी। बाबूलाल मरांडी 27 अक्टूबर को ईचागढ़ और उसके बाद सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को वे…
जैसलमेर। राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के श्रीकरणपुर, सेक्टर श्रीगंगानगर से लगी अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल के जवानों ने गुरुवार रात्रि को 12 करोड़ रुपये की हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार गुरुवार देर रात पाकिस्तान की ओर ड्रोन के आने की आवाज सुनायी। इस पर जवानों ने तत्काल पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की। इसके बाद एरिया में सर्च अभियान चलाया गया तो इलाके से एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन और क्षतिग्रस्त अवस्था में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। संदिग्ध हेरोइन के पैकेट का वजन लगभग 2.2 किलो है। बरामद हेरोइन की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार…
नई दिल्ली । दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। संजय सिंह की ओर से पेश वकील ने चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष आज ही सुनवाई की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि ईडी ने संजय सिंह को चार अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। फिलहाल संजय सिंह आज तक की…
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं विधानसभा चुनाव लड़ने से मना करने की मीडिया में आई खबरों को पूर्णत: निराधार और आधारहीन बताया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह से एक खबर कुछ मीडिया संस्थानों की ओर से प्रसारित की जा रही है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को भोपाल में कोर कमेटी की बैठक में स्वयं विधानसभा चुनाव लड़ने से मना किया है। यह खबर पूर्णतः आधारहीन व फर्जी है।
विश्वविद्यालयों में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: राज्यपाल रांची। राज्यपाल सह झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति प्रो सुखदेव भोई को कुलपति के पद से पदमुक्त करने का आदेश दिया है। राजभवन से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रो सुखदेव भोई के विरुद्ध विभिन्न स्तरों से कई गंभीर शिकायतें कुलाधिपति कार्यालय को प्राप्त हुई, जिस पर राज भवन की ओर से जांच का आदेश दिया गया। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आरोपों की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। राज्यपाल के…
रांची। कांग्रेस विधायक जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के रांची स्थित सरकारी आवास के बाहर खड़ी एक बुलेट में शुक्रवार को अचानक आग लग गयी। इस दौरान वहां अफरा तफरी मच गई। लोग इधर- उधर भागने लगे। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि बिजली के तारों को जलाने लगी। आग की वजह से बिजली के तार टूट कर नीचे गिरने लगे। ट्रैफिक को भी बीच में रोक दिया गया। इसी बीच अचानक विधायक अनूप सिंह अपने बॉडीगार्ड के साथ बाहर निकले और आग पर काबू पाने में लग गए। अपने घर से अग्निशमन यंत्र लेकर निकले अनूप सिंह…
सिंगापुर। सिंगापुर से ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने वाले विमान में सवार 30 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई युवक को बम की झूठा सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। सिंगापुर पुलिस ने कहा है कि विमान संख्या टीआर 16 ने शाम 4ः11 बजे उड़ान भरी। कुछ देर बाद 4ः55 बजे उन्हें बम की धमकी की सूचना मिली। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद विमान को वापस सिंगापुर लाया गया। यह विमान करीब 6ः26 बजे चांगी हवाई अड्डे पर सुरक्षित पहुंचा। इसके बाद 30 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक पर आपराधिक धमकी देने के आरोप…
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने आईसीसी एकदिनी विश्व कप से पहले कहा है कि खिलाड़ी भले मैदान पर पेशेवर होते हैं, लेकिन बाहर सभी दोस्त होते हैं। वकार ने गुरूवार को प्रसिद्ध चॉकलेट कंपनी फेबैल द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “मैदान पर हम देश के लिए खेलते हैं तो पेशेवर रूख अपनाते हैं, इस दौरान हम आक्रामक भी होते हैं और स्लेजिंग वगैरह भी करते हैं।” उन्होंने 1996 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच का उल्लेख करते हुए वकार ने कहा, “उस मैच में आखिरी के ओवरों में अजय जडेजा ने उनके…