Author: azad sipahi

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (हि.स.)। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने इजराइल में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन अजय के तहत वहां से निकालने से जुड़े ऑपरेशन अजय की तैयारियों के लिए गुरुवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इससे जुड़ा वीडियो साझा करते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय की टीम भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए तैयार है। विदेश मंत्री ने बुधवार को घोषणा की थी कि भारत इजराइल में फंसे अपने नागरिकों को ऑपरेशन अजय के तहत वहां से निकलने में मदद करेगा। विदेश मंत्री ने सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में राइट टू एजुकेशन के तहत तहत 300 विद्यार्थी वाले मेदिनीडीह माध्यमिक विद्यालय, देवघर में शिक्षकों की संख्या नौ करने को लेकर दाखिल सोनी कुमारी की जनहित याचिका की सुनवाई गुरुवार को हुई। मामले में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि सरकारी स्कूल में जो दो शिक्षक हैं उनमें से एक के ट्रांसफर की बात है, क्या वह सरप्लस शिक्षक की श्रेणी में आते हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई एक नवंबर निर्धारित की है।…

Read More

पिथौरागढ़/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि चुनौतियों से घिरी दुनिया में, भारत की आवाज बुलंद हो रही है। दुनिया आज भारत की क्षमता को स्वीकार कर रही है। प्रधानमंत्री ने आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “चुनौतियों से घिरी दुनिया में भारत की आवाज बुलंद होती जा रही है। अभी कुछ सप्ताह पहले ही जी-20 का इतना बड़ा शानदार आयोजन हुआ, उसमें भी दुनिया ने हम भारतीयों का लोहा माना…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे में घायल हुए यात्रियों के त्वरित उपचार के लिए पटना स्थित एम्स को निर्देश दिये हैं। उन्होंने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि रेल हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्री एम्स में है और स्थिर हालत में हैं। केंद्र सरकार सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास बीती रात 12506 दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के 12 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे…

Read More

पूछा- क्या कांग्रेस पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रही है? भोपाल। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर मंडला जिले के रामनगर पहुंची और यहां पार्टी की जन आक्रोश यात्रा की सभा को संबोधित किया। मप्र के प्रवास पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए उनसे तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध क्यों कर रहे हैं, क्या आप उनके बयान से सहमत हैं? मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को…

Read More

रांची। आईडी टीवी इंद्रधनुष का वीडियो जर्नलिस्ट पतरस लकड़ा के लापता होने का मामला गुरुवार को प्रकाश में आया है। पतरस लकड़ा बुधवार शाम को ऑफिस से घर के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार पतरस लकड़ा जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे कॉल लगाया लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसके परिजनों ने बरियातू थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पतरस लकड़ा का स्कूटी, हेलमेट सहित अन्य समान चिरौदी पहाड़ के पास से बरामद हुआ है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कौशल दीक्षांत समारोह नए भारत की प्राथमिकताओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास का यह उत्सव (कौशल दीक्षांत समारोह) अपने आप में अद्वितीय है और देश भर के कौशल विकास संस्थानों के संयुक्त दीक्षांत समारोह का आज का आयोजन एक बहुत ही सराहनीय पहल है। प्रधानमंत्री वीडियो संदेश के माध्यम से एआईसीटीई ऑडिटोरियम, वसंत कुंज, नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने किसी भी देश की ताकत जैसे उसके प्राकृतिक या खनिज संसाधनों, या उसकी लंबी तटरेखाओं का उपयोग करने…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने जोर देकर कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट किया, “नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी सभी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।”…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में पुलिस एक्ट में सुधार को लेकर दाखिल जियाउल हक की जनहित याचिका की सुनवाई गुरुवार को हुई। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार की दलील को देखते हुए याचिका निष्पादित कर दी। मामले में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि झारखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार नियमावली 2017 बनाई गई है, जिसके तहत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जा सकती है। सरकार ने राज्य में पुलिस शिकायत प्राधिकार एवं जिलों में पुलिस शिकायत प्राधिकार बनाया है। इस प्राधिकार में लोग अपनी शिकायत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ…

Read More

– गौतम अडाणी को पछाड़कर मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 92 अरब डॉलर हुई नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिर गौतम अडाणी को पछाड़कर सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। फोर्ब्स 2023 की 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची में पहले स्थान पर मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 92 अरब डॉलर है। भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 799 अरब डॉलर है। फोर्ब्स एशिया की गुरुवार को जारी भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में मुकेश अंबानी ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। उनकी नेटवर्थ 92…

Read More

– दो माह पहले एक सुरंग के फट जाने से हुई थी दो मजदूरों की मौत – लेह के फोब्रांग, योर्गो और लुकुंग गांवों की आबादी में ये सुरंगें बनी थीं खतरा नई दिल्ली। भारतीय सेना ने 1962 युद्ध के दौरान पूर्वी लद्दाख के तीन गांवों में लगाई गई 175 बारूदी सुरंगों को 61 साल बाद निष्क्रिय कर दिया है। लेह के फोब्रांग, योर्गो और लुकुंग गांवों में लगाई गईं यह सुरंगें आम नागरिकों के लिए खतरा पैदा कर रही थीं, जिससे स्थानीय आबादी को नुकसान हो रहा था। दो माह पहले इन्हीं में से एक सुरंग के फट जाने…

Read More