Author: azad sipahi

कहा-जब से जीएसटी लागू हुआ, तब से पूजा सामग्री इसके दायरे से बाहर नई दिल्ली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने स्पष्ट किया है कि ‘गंगाजल’ को जीएसटी से छूट दी गई है। सीबीआईसी ने कहा कि देशभर के घरों में पूजा में गंगाजल का उपयोग किया जाता है। इस पूजा सामग्री को भी जीएसटी के तहत छूट दी गई है। सीबीआईसी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि पूजा सामग्री पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर जीएसटी परिषद ने 18-19 मई, 2017 और 3 जून, 2017 को क्रमशः 14वीं…

Read More

नई दिल्ली। भारत को 2025 में एशियाई आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार दिया गया है। पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीएएफआई) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। यह घोषणा वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में आयोजित एशियाई कांग्रेस के दौरान की गई थी। इस कांग्रेस में अध्यक्ष प्रीति झंगियानी के नेतृत्व में पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन द्वारा रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। यह निर्णय भारत के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और आर्म रेसलिंग की दुनिया में भारत की बढ़ते कद को दर्शाता है। यह इवेंट पूरे एशिया से…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे यशोभूमि, नई दिल्ली में 9वें जी 20 संसदीय अध्यक्ष शिखर सम्मेलन (पी 20) का उद्घाटन करेंगे। शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत की संसद द्वारा भारत की जी 20 प्रेसीडेंसी के व्यापक ढांचे के तहत की जा रही है। भारत की जी 20 प्रेसीडेंसी की थीम के अनुरूप, 9वें पी 20 शिखर सम्मेलन का विषय “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद” है। इस कार्यक्रम में जी 20 सदस्यों और आमंत्रित देशों की संसदों के अध्यक्ष भाग लेंगे। 9-10 सितंबर को नई दिल्ली जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन…

Read More

हजारीबाग। जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर हेसा कुंदर गांव के पास गुरुवार तड़के करीब तीन बजे माओवादियों ने चार वाहनों को जला दिया। जिसमें दो हाइवा, एक पेलोडेर और पिकअप वाहन शामिल है। घटनास्थल पर माओवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है। घटना की जिम्मेदारी माओवादी संगठन ने ली है। जलाए गए सभी वाहन रेलवे की कंपनी का बताया जा रहा है। कठौतिया टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण में इन वाहनों से काम लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लेवी के लेनदेन में घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में कटकमसांडी थाना प्रभारी…

Read More

काठमांडू। इजरायल के युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए नेपाल के विदेश मंत्री विशेष विमान लेकर इजरायल के लिए रवाना हुए हैं। इजरायल की तरफ से नेपाल के विमान को अनुमति मिलने के बाद नेपाली नागरिकों की वापसी के लिए विदेश मंत्री स्वयं इजरायल गए हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की आपातकालीन बैठक में इजरायल में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए काठमांडू से विशेष विमान भेजने का फैसला किया गया था। साथ ही कैबिनेट ने विदेश मंत्री एन.पी. साउद को स्वयं भी जाने को…

Read More

मुख्यमंत्री ने फरह में मिनी स्टेडियम की घोषणा की मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार दोपहर पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव पर दीनदयाल धाम फरह में आयोजित विराट किसान संगोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडितजी कहते थे हर हाथ को काम और हर खेत को पानी मिले। हर हाथ को काम का मतलब है हर युवा को उनकी क्षमता के अनुसार कार्य मिलना चाहिए। हर खेत को पानी का मतलब है, हर किसान के खेत को पानी मिल जाये। हमारे उत्तर प्रदेश की जमीन तो ऐसी ही है जो सोना भी उगल दे। हमारी केंद्र और…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि दिल्ली से कामाख्या जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बुधवार रात बिहार में बक्सर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है। उन्होंने कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Read More

बेगूसराय। आनंद विहार से कामाख्या तक जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना में बेगूसराय के तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित आधारपुर पंचायत हेल्थ कम्यूनिटी ऑफिसर नरेन्द्र कुमार की मौत हो गई। 35 वर्षीय नरेन्द्र कुमार राजस्थान के सीकर जिला निवासी थे। नरेन्द्र कुमार विगत चार वर्षों से अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में कार्यरत थे। उनकी पत्नी करीब डेढ़ साल की बच्ची के साथ राजस्थान में रहती है। नरेन्द्र कुमार छुट्टी में अपने गांव राजस्थान गए थे, जहां से ड्यूटी पर वापस आने के दौरान रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के निकट हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। रेल प्रशासन ने…

Read More

पटना। बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बीती रात 9:35 बजे आनंद विहार से असम के कामख्या तक जाने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 2506) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें अबतक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में 70 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, राहत कार्य में जुटी पुलिस ने एक और शव बरामद होने की पुष्टि की, जिससे मृतकों की संख्या पांच हो गई। भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार ने बताया कि दुर्घटना में 70 यात्री जख्मी…

Read More

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 9वें मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 272 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 35 ओवर में 2 विकेट गंवाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मैच में टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने बेहतरीन अर्धशकीय पारी खेली। इसके अलावा विराट कोहली भी 55 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया की यह दो मैचों में लगातार दूसरी जीत है।

Read More

पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में कई ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से कुछ फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा, जबकि कुछ ने मुंह मोड़ लिया। ‘आदिपुरुष’ के बाद अब निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की हर तरफ चर्चा हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे जबकि ‘केजीएफ’ स्टार यश ‘रावण’ के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहले आलिया भट्ट भी सीता के किरदार में नजर आई थीं, लेकिन किसी वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। यह फिल्म इस वक्त काफी चर्चा में है। इस…

Read More