वाराणसी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि भारत में प्रतिदिन 20 भाषाओं में 900 टेली काउंसलर 3000 छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य की सलाह देते हैं। 03 लाख छात्रों की काउंसिलिंग हो चुकी है। सरकार ने 24 गुणे 07 टेली-मेंटल हेल्थ सेवा लांच की है। 900 ट्रेंड टेली काउंसलर तैयार किए गए हैं। इस सेवा को टेली मानस कहा गया है। सभी टेली कॉलर मुफ्त मानसिक स्वास्थ्य पर छात्रों की काउंसलिंग कर रहे हैं। केन्द्रीय वित्तमंत्री आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट काउंसिलिंग सर्विसेज की ओर से स्वतंत्रता भवन सभागार में आयोजित मेंटल वेलनेस वीक का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को…
Author: azad sipahi
रांची। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में लव जिहाद और धर्मांतरण बड़ी समस्या है। लव जिहाद के कारण कई बेटियां मारी जा रही हैं। इसपर अब बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभायें। अपने क्षेत्र में टोला बनाकर ऐसे राष्ट्र विरोधी दुराचारी ताकतों पर पैनी नजरें रखें और इनकी लिस्ट तैयार करें। तिवारी रविवार को विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के द्वारा धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में आयोजित शौर्य जागरण यात्रा और धर्म सभा में बतौर मुख्य वक्ता बोल…
गुमला। संकल्प यात्रा के तहत गुमला विधानसभा की जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। झारखंड के इस भ्रष्टाचार को आखिर कौन समाप्त करेगा ? हेमंत सोरेन जब खुद जमीन लुटेरों से पैसा लेते हैं तो आखिर भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा। मरांडी ने कहा कि भाजपा के हाथों ही झारखंड का विकास संभव है। किसानों, गरीबों, महिलाओं की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हम सबों को भी खड़ा होना…
नई दिल्ली। इजरायल पर फिलीस्तीनी आतंकी संगठन हमास के हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर एयर इंडिया ने 14 अक्टूबर तक तेल अवीव से जुड़ी अपनी उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी हैं। एयर इंडिया ने एक्स पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए रविवार को कहा कि हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा के लिए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 14 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी। एयर इंडिया इस अवधि के दौरान किसी भी उड़ान में कन्फर्म बुकिंग कराने वाले यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। एयर इंडिया दिल्ली से तेल अवीव के लिए सप्ताह में पांच उड़ानें संचालित करता है।…
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में 395 मीटर (2-लेन) मारोग सुरंग के साथ 250 मीटर सेतु का 82 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। गडकरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह अवसंरचना एनएच-44 के रामबन से बनिहाल खंड के साथ स्थित है। बड़ी परियोजना के हिस्से के रूप में यह 645 मीटर का खंड, न केवल यात्रा की दूरी को 200 मीटर तक कम कर देगा, बल्कि खड़ी ढलानों को भी कम करेगा। इससे प्रसिद्ध सीता राम पासी स्लाइड क्षेत्र…
कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ममता सरकार के मंत्री एवं कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के कोलकाता स्थित ठिकानों समेत राज्यभर में 12 स्थानों पर रविवार को छापेमारी की। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले में की। सीबीआई ने एक बयान में इस कार्रवाई की पुष्टि की है। सीबीआई की कार्रवाई के दौरान फिरहाद हकीम के पूरे घर को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने घेर लिया। सीबीआई के अधिकारियों ने अंदर तलाशी अभियान चलाया। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि ना बाहर से किसी को अंदर आने की अनुमति है और ना ही अंदर…
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 09 से 12 अक्टूबर तक इटली और फ्रांस का दौरा करेंगे। अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण के दौरान रक्षा मंत्री का रोम में इतालवी रक्षा मंत्री गुइडो क्रिसेटो से मिलने का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। मार्च 2023 में इतालवी प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक दूसरे और अंतिम चरण के दौरान राजनाथ सिंह पेरिस में अपने समकक्ष फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का रांची के हिल व्यू अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार रात सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। संभावना है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छोड़ भी दिया जाएगा। अभी वो अस्पताल में ही इलाजरत हैं। हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर स्निग्धा रॉय प्रिया ने बताया कि चिंता जैसी कोई बात नहीं है। देर रात उन्हें अस्पताल लाया गया था। रूपी सोरेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से सांस…
रांची। मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी के तट पर 35 अज्ञात शव का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया । मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से अबतक कुल 1623 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, अमित…
मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 15 और लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 नवजात शिशु और 2 बच्चे भी हैं। अस्पताल में एक सप्ताह से लगातार मौतों का सिलसिला जारी है और पिछले 7 दिनों में 83 मौतें हुई हैं। इनमें 37 शिशु और बच्चे हैं। आश्चर्य की बात यह कि इस अस्पताल में हो रही मौतों की जांच को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया था। इस समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट में अस्पताल को क्लीन चिट दे दी है। जांच समिति…
सहरसा। युवा राजद के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों,प्रधान महासचिवों एवं सोशल मीडिया प्रभारी की संयुक्त सम्मेलन का उद्घाटन रविवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर सुमन सिंह प्रदेश महासचिव नेतृत्व में तेजस्वी जी को ढाई क्विंटल सेब का विशाल माला पहनाया गया। जिसमें प्रधान महासचिव पवन शर्मा, जिला प्रवक्ता मोहम्मद असद,युवा जिलाध्यक्ष भरत यादव,चिंटू गुप्ता, विक्रम यादव, रवि पाराशर आदि ने माला पहन कर तेजस्वी का स्वागत किया।इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार से देश भर में जातीय जनगणना की मांग, कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी व नई शिक्षा नीति के विरोध में दूसरे चरण…