– तालिबान के संस्थापक के पुत्र और अफगान रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को बताया बर्बर – पाकिस्तान में निवेश करने वाले अफगानी व्यापारियों से वापस आने की भी अपील काबुल। पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे अफगान अप्रवासियों को निकालने के मसले पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच घमासान शुरू हो गया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री और तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर के बेटे मुल्ला याकूब मुजाहिद ने संयुक्त राष्ट्र संघ से मामले में दखल को कहा है। बीते दिनों पाकिस्तान ने अवैध रूप से पाकिस्तान में रह रहे अफगान अप्रवासियों को एक नवंबर तक देश छोड़ने का…
Author: azad sipahi
राज्य के उत्कृष्ट पंचायत, प्रखंड पंचायत, जिला परिषद के लिए पुरस्कार योजना होगी शुरू रांची। झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। इसमें 32 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। त्रिस्तरीय पंचायत के लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत 24 ग्राम पंचायत को 10 लाख रुपये का पुरस्कार, पांच प्रखंड पंचायत को 15 लाख और दो जिला परिषद को 20 लाख रुपये की राशि दी जायेगी। स्वास्थ्य एवं स्वच्छ प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत भी 24 पंचायत को 10 लाख, प्रखंड पंचायत को 15 लाख और जिला परिषद को 20 लाख…
गढ़वा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को 58वीं संकल्प सभा को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर ऊटारी में संबोधित किया। उन्होंने आक्रामक अंदाज पर हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया तथा राज्य में ठप विकास कार्य, बेरोजगारी, खनिज संसाधन, जमीन बालू, अनाज की लूट, महिला उत्पीड़न को उजागर किया। मरांडी ने कहा कि झामुमो कांग्रेस और राजद की तिकड़ी ने वर्षों से झारखंड की जनता और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया। झारखंड आंदोलन को बेचा और खरीदा और जनता को दिग्भ्रमित कर जब सत्ता पाई तो राज्य के…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी को रावण की तरह प्रदर्शित कर अपमानित किया है। ऐसा करना उचित नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को एक्स पर लिखा कि आज भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक फोटो जारी कर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाया है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। यह एक सांसद का अपमान है और भाजपा की हिंसा भड़काने की साजिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा के ऑफिशियल हैंडल पर…
– प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जबलपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 2014 से पहले आएदिन कांग्रेस सरकार के हजारों-करोड़ रुपये के घोटाले हेडलाइन बना करते थे। उन्होंने मप्र की जनता काे आश्वस्त करते हुए कहा कि वह न तो कांग्रेस को देश का खजाना लूटने देंगे और न ही कांग्रेस नेताओं की अपनी तिजोरियां भरने देंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और…
नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आज सुस्ती का माहौल बना हुआ है। बाजार में सुस्ती के बावजूद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में आज तेजी का रुख है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम में गिरावट का रुख बना हुआ है। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से सिर्फ 3 में ही 1 प्रतिशत से ज्यादा की हलचल नजर आ रही है। इन 3 क्रिप्टो करेंसीज में से 1 ग्रीन जोन में, जबकि 2 रेड जोन में बनी हुई हैं।ओवरऑल परफॉर्मेंस की बात करें तो टॉप 10 में शामिल 5…
पटना। भाजपा मिशन 2024 के तहत बिहार पर खासा ध्यान दे रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं। अब सूचना मिल रही है कि नवंबर में गृह मंत्री अमित शाह बिहार आयेंगे। हालांकि, उनके आगमन की तारीख और स्थान को लेकर अभी निर्णय नहीं हो सका है लेकिन भाजपा ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार तक सभा स्थल का चुनाव कर लिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही शाह के दौरे की तारीख फाइनल की जाएगी। मुजफ्फरपुर में शाह की जनसभा के लिए…
हांगझू। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को क्वार्टरफाइनल में हारकर एशियाई खेलों से बाहर हो गईं। महिला बैडमिंटन एकल क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को चीन की ही बिंगजाओ ने 21-16, 21-12 से हराया। यह मैच 47 मिनट तक चला। सिंधु ने पहले गेम में बिंगजाओ को चुनौती दी और एक समय मुकाबले में 18-16 पर चीनी खिलाड़ी केवल 2 अंक पीछे थीं, हालांकि चीनी शटलर ने इसके बाद बेहतर प्रदर्शन किया और लगातार तीन अंक हासिल कर पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में घरेलू पसंदीदा खिलाड़ी बिंगजाओ की लय बरकरार रही और…
नई दिल्ली। भारत ने ब्राजील के उद्योगों को अपनी बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। यह आमंत्रण ब्राज़ील के साथ आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए दिया गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। वाणिज्य मंत्रालय के जारी बयान के मुताबिक वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने ब्राजील के उद्योगों को बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है। भारत-ब्राजील व्यापार निगरानी तंत्र (टीएमएम) की छठी बैठक के लिए ब्राजील के चार दिवसीय दौरे पर रहे वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने दोनों देशों के बीच व्यापार…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने धान की खरीद शुरू कर दी है। सरकार ने किसानों से अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करीब 12.21 लाख टन धान गया है। इससे 99,675 किसानों को 2,689.77 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। खाद्य मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि तमिलनाडु, पंजाब और हरियाणा राज्य में किसानों से 12.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। मंत्रालय ने कहा कि खरीफ विपणन मौसम (केएमएस) 2023-24 में तीन अक्टूबर तक 99,675 किसानों से एमएसपी पर 2,689.77 करोड़ रुपये का धान खरीदा गया है। दरअसल इस वर्ष आमतौर से…
किशनगंज। डा० मो० जावेद आजाद सांसद-सह-अध्यक्ष, जिला विकास समन्वय समिति (दिशा) के द्वारा बैठक में जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों के तालमेल से सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वह गुरुवार को जिला परिषद, सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय समिति (दिशा) की बैठक में अध्यक्षीय संबोधन कर रहे थे। सांसद ने कहा कि दिशा विकास योजनाओं के कार्यान्वयन की एक महत्वपूर्ण माध्यम है। तंत्र को जनोपयोगी एवं प्रभावी बनाने में इस बैठक की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे प्रशासन व जन प्रतिनिधियों में समन्वय स्थापित करने में सहायता प्राप्त होती हैे एवं विकास की प्रक्रिया को…