हांगझू। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने गुरुवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में ग्रुप ए मैच में ताइवान के खिलाफ जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पहले हाफ से ही ताइवान के खिलाफ खेल में दबदबा बनाए रखा और मैच में 50-27 से जीत हासिल की। पहले हाफ में भारत को 3 बोनस अंक, 4 ऑल आउट और 21 आउट अंक मिले। दूसरी ओर, ताइवान को केवल दो बोनस अंक मिले और 10 आउट हुए। दूसरे हाफ में भारत को एक बोनस और 19 आउट अंक मिले। जबकि प्रतिद्वंद्वी को तीन बोनस और नौ आउट अंक मिले। ताइवान…
Author: azad sipahi
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के डॉग ‘कमांडर’ को व्हाइट हाउस से निकाल दिया गया है। उसने राष्ट्रपति आवास में तैनात कई कर्मचारियों और जो बाइडन की सुरक्षा में तैनात सीक्रेट सर्विस के 11 जवानों को काट लिया था, इस कारण यह कार्रवाई की गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का पालतू कुत्ता“कमांडर’ दो साल का है और जर्मन शेफर्ड प्रजाति का है। पिछले दिनों उसने व्हाइट हाउस के कई कर्मचारियों को निशाना बनाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहने वाले सीक्रेट सर्विस के 11 जवानों को कमांडर ने काट लिया था। इसके बाद कमांडर को व्हाइट हाउस…
रायपुर-नई दिल्ली। शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केजरीवाल सरकार पर हमलावर है। गुरूवार को केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि ‘केजरीवाल ने जिन लोगों को ईमानदारी का सर्टिफिकेट जारी किया, वे सब जेल में हैं।’ गुरुवार को छत्तीसगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं और उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं। केजरीवाल के साथी और उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, शिक्षा मंत्री, विधायक जेल में हैं। ये वे…
जबलपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन,आवास और स्वच्छ पेयजल जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री ने रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर रानी दुर्गावती प्रतिमा और उद्यान परियोजना की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश आज रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती मना रहा है। रानी दुर्गावती का जीवन हमें सर्वजन हिताय की सीख देता है। उन्होंने कहा कि अगर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान में 5,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर जोधपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां प्राचीन भारत का गौरव, देश की वीरता, यहां की समृद्धि और संस्कृति में दिखाई देती है। उन्होंने हाल ही में जोधपुर में अत्यधिक प्रशंसित जी-20 बैठक को भी याद किया। उन्होंने स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए सनसिटी जोधपुर के आकर्षण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि राजस्थान, जो भारत के अतीत के गौरव का…
रांची। देश से 2030 तक मलेरिया के उन्मूलन की दिशा में तेजी से काम करने को रांची में गुरुवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का मंथन कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में मेजबान झारखंड के अलावा नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा, त्रिपुरा और असम जैसे 10 राज्यों की मलेरिया विभाग की टीम शामिल हुई। छत्तीसगढ़ की टीम इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुई। पहले दिन मलेरिया उन्मूलन की दिशा में देशभर के दस राज्यों में चल रही गतिविधियों पर चर्चा हुई। इन राज्यों में नवाचार के प्रयोग के बारे में बताया गया। राज्य प्रतिनिधियों ने पीपीटी के…
जमशेदपुर। जिला पुलिस ने करीब 28 लाख रुपये की कीमत 285 मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद सभी फोन एसएसपी कौशल किशोर ने गुरुवार को बिस्टुपुर थाना परिसर में शिविर लगाकर मालिक को सौंपा। एसपी ऑफिस पहुंचे मोबाइल मालिकों ने कहा कि मोबाइल गुम होने के बाद हम लोगों ने मोबाइल फिर से मिलने की उम्मीद तक छोड़ दी थी। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से मोबाइल खोजकर लोगों को सौंपा है। जमशेदपुर में लगातार मोबाइल चोरी और खोने की घटनाएं सामने आ रही थीं। स्थानीय लोग लगातार पुलिस से शिकायत कर मोबाइल खोजने की मांग कर रहे थे। मामले…
नई दिल्ली। प्राकृतिक आपदा की मार से बेहाल पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम में सेना ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के साथ बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सेना के जवानों द्वारा फंसे हुए लोगों काे निकालने के साथ सेना के लापता जवानों को ढूंढ़ कर निकालने का प्रयास युद्धस्तर पर जारी है। सूचना है कि त्रि-शक्ति कोर के सैनिक उत्तरी सिक्किम में चुंगथांग, लाचुंग और लाचेन के क्षेत्रों में फंसे नागरिकों और पर्यटकों को चिकित्सा सहायता और टेलीफोन कनेक्टिविटी प्रदान कर रहे हैं। उत्तरी सिक्किम के गंभीर रूप से प्रभावित चुंगथांग और मंगन क्षेत्र में राज्य प्रशासन के समन्वय…
बीजिंग/ ताइपे सिटी। तूफान व चक्रवात की आशंकाओं के बावजूद चीन और ताइवान के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताइवान पर दबाव बनाने के लिए चक्रवात की चेतावनी के बावजूद चीन ने वायु सेना के विमान और नौसेना के जहाज ताइवान सीमा के पास भेज दिये हैं। ताइवान जलडमरू मध्य में भीषण चक्रवात आने की चेतावनी जारी की गयी है। ऐसे में जलयानों के लिए खतरा हो सकता है। इसको नजर अंदाज कर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने ताइवान को घेरने के लिए सैन्य बल बढ़ा दिया है। ताइवान की सीमा के काफी करीब…
जैसलमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जोधपुर से राजस्थान में दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इनमें जैसलमेर को दिल्ली से जोड़ने वाली एक नई ट्रेन- रुणिचा एक्सप्रेस और मारवाड़ जंक्शन को जोड़ने वाली एक नई हेरिटेज ट्रेन शामिल है। पर्यटन सीजन से पूर्व जैसलमेर से दिल्ली के लिए शुरू हुई इस नियमित रेल सेवा से स्वर्ण नगरी जैसलमेर के पर्यटन को निश्चित रूप से पंख लगेंगे। यह ट्रेन रुणिचा एक्सप्रेस जोधपुर, डेगाना, कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी से होकर गुजरेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के साथ सभी शहरों की कनेक्टिविटी में…
हांगझू। दीपिका पल्लीकल और हरिंदरपाल सिंह संधू की भारतीय स्क्वैश जोड़ी ने गुरुवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के अजमान बिनती और सियाफिक बिन मोहम्मद के खिलाफ 11-10,11-10 से रोमांचक जीत दर्ज की। आधे घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में भारतीय टीम ने सीधे गेम में बाजी मारी। दूसरे गेम में एक समय दीपिका और हरिंदर छह अंकों की बढ़त के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने लगातार कई अंक लेकर स्कोर 10-9 से अपने पक्ष में कर लिया। लेकिन भारतीयों…