नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण शेयर बाजार में तेजी का रुख बनता हुआ नजर आया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.54 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे के…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बंद रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 42,515.69 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं, एशियाई बाजारों में आज लगातार दबाव बना हुआ है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,319.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.51 प्रतिशत उछल कर 7,490.28…
अररिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 22 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर जिले का हरेक विभाग तैयारी में जुट गया है।इसी कड़ी में कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) स्थित पुलिस लाइन में एसपी अंजनी कुमार ने पुलिस परेड और गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर पुलिस विभाग की ओर से की जा रही तैयारी का शुक्रवार को निरीक्षण किया। एसपी ने पुलिस के जवानों और अधिकारियों को परेड और गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।एसपी के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर फकरे आलम,पुलिस लाइन के सार्जेंट और मेजर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।एसपी ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को…
रामगढ़। पारादीप से काठमांडू जा रहा गैस टैंकर रामगढ़ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना शुक्रवार की सुबह हुई है। रामगढ़ चुट्टूपालु घाटी के गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रांची पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 पूरी तरह जाम हो गया। घटना की सूचना पाकर रामगढ़ पुलिस पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंची और हाइड्रा और क्रेन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर एलपीजी गैस से भरे टैंकर को उठाया। एलपीजी गैस टैंकर से गैस नहीं हुई लीक एलपीजी गैस टैंकर से कोई गैस…
झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने दे चेतावनी रांची। झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम ने एचइसी को अल्टीमेटम दिया है। कहा है कि सात दिन के अंदर बिजली बिल का बकाया चुकता करें, नहीं तो बिजली काट दी जायेगी। एचइसी पर बिजली वितरण निगम का बकाया बढ़कर 245 करोड़ रुपये हो गया है। एचइसी में हर महीने चार करोड़ रुपये की बिजली की खपत होती है। जनवरी 2024 में 180 करोड़ रुपये था बकाया जनवरी 2024 में एचइसी के पास वितरण निगम का बकाया 180 करोड़ रुपये था। 11 जनवरी 2024 को भी बिजली वितरण निगम ने एचइसी को अल्टीमेटम…
रांची। तीन महीने पहले तबादला हुए पुलिसकर्मियों को विरमित नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जिले के एसपी के अलावा स्पेशल ब्रांच, सीआइडी, एटीएस, सीटीसी मुसाबनी, एसआइआरबी एसपी को आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा है कि पुलिस मुख्यालय के आदेश के माध्यम से पिछले तीन महीने के अंदर जिला और इकाई में पदस्थापित हवलदार सिपाही को अलग-अलग जिला इकाई में स्थानांतरित करते हुए पदस्थापित किया गया है। लेकिन वैसे पुलिसकर्मियों को विरमित कर भौतिक रूप से प्रस्थान कराये जाने के लिए अनुपालन पुलिस मुख्यालय को अब तक नहीं मिला है। इसलिए निर्देश…
रांची। राजधानी रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार और हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने गुरुवार देर रात हटिया रेलवे स्टेशन, यात्री शेड और आसपास के क्षेत्र में बेघर और जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया। दोनों अधिकारियों ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए घूम-घूम कर कंबल का वितरण किया। अधिकारियों ने सभी बेघर एवं जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए उचित सावधानियां बरतने की सलाह दी। कंबल पाने वाले लोगों ने इस कार्य के लिए अधिकारियों की सराहना की।
रांची। झारखंड में ठंड का कहर जारी है। कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है। आसमान के साफ होते ही ठंड का असर भी बढ़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान बढ़ेगा और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। 12 जनवरी को भी ठंड से राहत रहेगी लेकिन 13 जनवरी से फिर तापमान गिरेगा। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 जनवरी से उत्तर-पश्चिमी भारत में पश्चिमी…
-21 दिसंबर से शुरू हुई चिल्लई कलां 30 जनवरी तक रहेगी श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है और शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 और पहलगाम में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है और रात में आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 8.1 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर में…
रांची। ब्राउन शुगर के कारोबार का मास्टरमाइंड कन्हैया कुमार सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान में कार्रवाई करते हुए कन्हैया कुमार समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनमें कन्हैया कुमार, हिमांशु ठाकुर और राकेश कुमार शामिल हैं, इनके पास से ब्राउन शूगर 10.46 ग्राम बरामद किया गया। शुक्रवार को सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सभी से पूछताछ करने पर बताया कि कन्हैया कुमार के द्वारा सासाराम के भाभी जी…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बादल एक बार फिर बरसने को तैयार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य भर में 11 और 12 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 11 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 12 जनवरी को कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस सीजन की चौथी बर्फबारी होगी। इससे तापमान में भारी गिरावट होगी और शीतलहर का कहर और तेज होगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर जमेगी बर्फ…
