रांची। साइबर ठगी कर रहे तीन युवकों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को खेलगांव थाना क्षेत्र के पेरतोल गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान से पकड़ा है। जिनमें मनोरंजन कुमार, निकु कुमार और अखिलेश कुमार शामिल हैं। इनके पास से छह मोबाइल, विभिन्न बैंकों के नौ एटीएम कार्ड, एक फर्जी बैंक खाता का एक चेक बुक, एक कार बरामद किया गया। इन लोगों के द्वारा रिलायंस फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोन…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एलपीएन शाहदेव की आज 13वीं पुण्यतिथि हैं। छोटा नागपुर के राजघराने में जन्में न्यायमूर्ति शाहदेव ने अपनी पूरी जिंदगी सरल और साधारण तरीके से जी और न्याय व्यवस्था में अपार योगदान दिया। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही हैं। इन दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। बता दें कि एलपीएन शाहदेव चौक के पास लोग एकत्रित हुए। इसके साथ वहां मौजूद लोगों ने…
रामगढ़। रामगढ़ जिला पंचायती राज कार्यालय की ओर से किए जा रहे कार्यों को लेकर शुक्रवार को डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिला पंचायतीराज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों, संचालित योजनाओं आदि की जानकारी उपायुक्त, उपविकास आयुक्त सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों को दी गई। पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में स्थित पंचायत भवनों में किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पंचायत भवनों में वर्तमान में रात्रि…
कोडरमा। कोडरमा ज़िले के वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में खनन माफियाओं के द्वारा अवैध खनन बड़े पैमाने पर जारी है। वन प्रमंडल पदाधिकारी वन्य प्राणी प्रमंडल सूरज कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गुरुवार रात छापेमारी कर एक जेसीबी जब्त किया है। कोडरमा क्षेत्र के इंदरवा चितरपुर स्थित लोमचांची जंगल में अवैध माइका खनन को लेकर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध खनन में लगे एक जेसीबी मशीन को जब्त किया। छापेमारी के क्रम में अंधेरे का लाभ लेकर चालक फरार हो गया। इस मामले में अवैध खनन को लेकर अवैध उत्खनन में लगे…
लोहरदगा। जिले के बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत अरेया गांव की एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के दोषी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पॉस्को एक्ट अखिलेश कुमार तिवारी ने फांसी की सजा सुनाई है। अरेया निवासी आरोपित इंदर उरांव (25) को धारा 302 में दोषी पाते हुए फांसी की सजा जबकि पॉस्को एक्ट में सश्रम आजीवन कारावास (मृत्यु पर्यंत) एवं पच्चीस हजार रुपये जुर्माना की सजा दी गई है। उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे अरेया गांव में एक छोटी बच्ची सहेलियों के साथ खेल रही थी। इसी…
जमशेदपुर। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। ताजा मामला जमशेदपुर का है। यहां 375 ऐसे लाभुकों की पहचान की गई है जो पहले से सर्वजन पेंशन योजना का लाभ ले रहे थे। इन सबकों सर्वजन पेंशन योजना के साथ-साथ मंईयां सम्मान योजना की भी राशि मिल रही थी। इन लोगों के नाम योजना की लिस्ट से हटा दिए गए हैं। डीसी अनन्या मित्तल ने इनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। जानकारी हो कि इसके अलावा जमशेदपुर में अलग-अलग कारणों से 900 आवेदन रद्द किए गए हैं। जानकारी हो कि बोकारो में भी एक पुरुष द्वारा…
काठमांडू। सहकारी बैंक से करोड़ों की ठगी मामले में पिछले 84 दिनों से पोखरा पुलिस की हिरासत में चल रहे पूर्व उपप्रधानमंत्री रवि लामिछाने गुरुवार की शाम को जमानत पर रिहा हो गए, लेकिन आज ही उन्हें काठमांडू की जिला अदालत में पेश होना होगा। पोखरा के सूर्यदर्शन सहकारी बैंक में ठगी मामले में पूछताछ और बयान के बाद जमानत की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला अदालत पोखरा ने 9 जनवरी को रवि लामिछाने को 65 लाख रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। इसके बाद देर रात उन्हें रिहा कर दिया गया। चूंकि, रवि लामिछाने…
काठमांडू। नेपाल और भारत की खुली सीमा के बीच दो देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमा की पहचान रहे स्तंभों के मरम्मत का काम औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच रहे बॉर्डर वर्किंग ग्रुप की बैठक के निर्णय के मुताबिक नेपाल के पूर्वी सीमा से इस काम की शुरुआत की गई है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी सीमा के पास से सीमा स्तम्भ के मरम्मत के काम को दोनों देशों के सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने किया है। नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल झापा जिले के एसपी कवींद्र राई ने बताया कि भारत के सिलीगुड़ी के पास और…
रांची। पूर्व सीएम रघुवर दास कल 10 जनवरी को भाजपा की सदस्यता की ग्रहण करेंगे। इसके लिए प्रदेश कार्यालय में विशेष कार्यक्रम होगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद उपस्थित रहेंगे। ओडिशा के निवर्तमान राज्यपाल 10 जनवरी को 12.15 बजे पूर्वाह्न प्रदेश कार्यालय में भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण करेंगे। दास ने राज्यपाल पद के शपथ ग्रहण के पूर्व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद दास फिर…
– प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नई दिल्ली। ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों के लिए स्पेशल ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’को हरी झंडी दिखाई। प्रवासी भारतीयों को देश के भिन्न-भिन्न पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थलों की इस ट्रेन के माध्यम से यात्रा कराई जाएगी। ये यात्रा तीन सप्ताह की है। प्रवासी भारतीयों के लिए चलाई जा रही इस पर्यटन ट्रेन ने दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू की। ओडिशा में हो रहे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में राष्ट्रपति…
– निवेशकों को एक दिन में ही हुआ 3.85 लाख करोड़ का नुकसान नई दिल्ली। तिमाही नतीजे को लेकर बनी आशंका, रुपये की कीमत में गिरावट और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद पहले 1 घंटे तक मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता रहा, लेकिन इसके बाद तेज बिकवाली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक में जोरदार गिरावट आ गई। हालांकि बीच-बीच में खरीदारों ने लिवाली…
