Author: shivam kumar

लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चला कर पुलिस ने पिस्टल के साथ तीन अपराधियो को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अपराधियों में पप्पू कुमार , अक्षय कुमार और प्रमोद यादव शामिल हैं। सभी मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसडीपीओ भरत राम ने गुरुवार को मनिका थाना परिसर में संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एनएचआई के ठेकेदारों से रंगदारी लेने और दहशत फैलाने की योजना बनाकर हथियार के साथ कुछ अपराधकर्मी मनिका की ओर आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मनिका थाना क्षेत्र के दुमुहान…

Read More

रामगढ़। निशानेबाजी में रामगढ़ के सोनू प्रताप सिंह ने भारतीय टीम ट्रायल के लिए अपनी जगह बना ली है। न्यू दिल्ली में आयोजित हुए कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद में 67वें राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया था। रामगढ़ नेहरू रोड स्थित फिनिक्स शूटिंग अकादमी के कोच और सचिव विवेक पंकज ने बताया कि यह प्रतियोगिता 13 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक हुई थी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सोनू प्रताप सिंह ने 50 मीटर फ्री पिस्टल मेंस (आईएसएसएफ) नेशनल चैंपियनशिप इंडिविजुअल में 600 में 503 अंक लाकर क्वालीफाई किया। 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस (आईएसएसएफ) इंडिविजुअल…

Read More

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चोलीडीह गांव स्थित बुढ़वा आहार के समीप गुरुवार को एक पांच वर्षीय बच्चे का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृत बच्चे की पहचान कंचन देवी का पुत्र सुदीप कुमार यादव था। इस बाबत मृतक सुदीप की मां, कंचन देवी ने बताया कि बुधवार को उसका उसके चाचा ससुर परशुराम यादव और चाची सास सावित्री देवी के साथ बुधवार शाम विवाद हुआ था । उसके बाद से ही पुत्र सुदीप घर से गायब हो गया था। उसने अपने पुत्र की काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार को…

Read More

लोहरदगा। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जय ज्योति सामंता सेवानिवृत्त हो गये। बीपीएससी 47वें बैच के पदाधिकारी सामंता लोहरदगा जिला में वर्ष 2023 में उप विकास आयुक्त के पद पर भी रहे। इस अवसर पर जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से एक विदाई कार्यक्रम गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के जरिये सामंता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।उपायुक्त डा.प्रसाद कृष्ण वाघमारे ने इस मौके पर कहा कि सामंता ने लोहरदगा जिला में बेहतर कार्य किया।चाहे वह उप विकास आयुक्त के…

Read More

-52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास सारण। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के दौरान सारण जिले को लगभग 985 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से 52 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 688.17 करोड़ रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन तथा 296.42 करोड़ रुपये की लागत से 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने सारण जिला अंतर्गत छपरा सदर प्रखंड के (एनएच-19) बिसेन टोला में बिशुनपुरा बाईपास पर (एनएच-19) लेफ्ट आउट छपरा पथ के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण तथा…

Read More

नई दिल्ली। देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि दर 6.3 फीसदी रहने की उम्मीद जताई है, जो एक दिन पहले जारी सरकार के 6.4 फीसदी के अनुमान से थोड़ा कम है। एसबीआई ने बुधवार को जारी एक शोध रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आर्थिक वृद्धि को प्रभावित करने वाली कई चुनौतियों के कारण जीडीपी का ‘नीचे की ओर झुकाव’ होगा। एसबीआई के जीडीपी का अनुमान राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के चालू वित्त वर्ष में देखी गई 6.4 फीसदी वृद्धि के नवीनतम…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण से नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में मुलाकात की। इस दौरान चौहान ने आगामी केंद्रीय बजट को लेकर विचार-विमर्श किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने केंद्रीय बजट 2025-26 को लेकर बातचीत की और सुझाव दिया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वित्त मंत्री से केंद्रीय बजट में कृषि और ग्रामीण विकास के मुद्दे पर…

Read More

काठमांडू। नेपाल-भारत में 9 जनवरी से होने वाली वाणिज्य सचिव स्तरीय बैठक से पहले बुधवार को दोनों देशों के बीच रहे व्यापार तथा परिवहन संधि को पुनरावलोकन करने पर सहमति बन गई है। इस बैठक के लिए भारत के वाणिज्य सचिव सुशील बरथवाल काठमांडू पहुंच चुके हैं। नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नेपाल के वाणिज्य सचिव गोविंद बहादुर कार्की करेंगे। नेपाल और भारत के बीच 2009 में ही व्यापार और परिवहन संधि पर हस्ताक्षर किये गए थे। तत्कालीन वाणिज्य राज्य मंत्री जयराम रमेश और नेपाल के तत्कालीन वाणिज्य मंत्री राजेंद्र महतो ने इस संधि पर हस्ताक्षर किये थे। इस संधि के…

Read More

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। वह श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर जेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे, ताकि सोनमर्ग को सभी मौसमों में पर्यटन स्थल बनाया जा सके। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जेड मोड़ सुरंग गगनगीर से सोनमर्ग तक सड़क को बाईपास करेगी, जिससे आगंतुक और स्थानीय लोग पूरे साल हिल स्टेशन का दौरा कर सकेंगे। वर्तमान में सड़क का गगनगीर-सोनमर्ग खंड भारी बर्फबारी और हिमस्खलन के कारण अवरुद्ध हो जाता है। जेड मोड़ सुरंग जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले में गगनगीर और सोनमर्ग के बीच 6.5 किलोमीटर लंबी 2-लेन वाली सड़क सुरंग…

Read More

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मंगलवार रात का तापमान फिर से गिर गया। गुलमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों में -9.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -8.2 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में -10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और 11 और 12 जनवरी को जम्मू और कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान -9.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि पिछली रात तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह…

Read More

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के सभी रेलवे स्टेशनों पर 23 से 26 जनवरी तक पार्सल सेवा बंद रहेगी। समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने एक बयान में कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, आदर्श नगर दिल्ली और पटेल नगर स्टेशनों पर 23 से 26 जनवरी तक सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन…

Read More