लखनऊ। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 6.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया। इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। मायावती ने बुधवार को एक्स पोस्ट में कहा कि आज की प्रमुख खबरों में एक महत्वपूर्ण खबर यह है कि चार वर्षों में सबसे कम 6.4 प्रतिशत रह सकती है विकास दर। इसको लेकर अगर कोई वास्तव में दुखी है तो वह देश के गरीब एवं मेहनतकश…
Author: shivam kumar
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को राजभवन में ‘28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2025’ में राज्य के प्रतिभागियों से संवाद किया। महोत्सव 10 जनवरी से 12 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। राज्यपाल ने सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह महोत्सव न केवल युवाओं के कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर है, बल्कि भारत की विविध और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि आप अपनी कला, ज्ञान और कौशल को प्रस्तुत कर राज्य और देश का नाम रोशन करें। आप अपनी प्रतिभा से विशिष्ट पहचान…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने मुलाकात की। सबसे पहले विधायक जीगा सुसारन होरो ने मुख्यमंत्री से सपरिवार मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन सभी को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री से झारखंड भू-संपदा अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति ने भेंट कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री से पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, लातेहार के उपायुक्त उत्कर्ष…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बलिदानी शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को शहादत दिवस पर याद किया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि अंग्रेज शोषकों और अत्याचारियों के खिलाफ विद्रोह करने वाले झारखंड की माटी के वीर सपूत अमर वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को शत-शत नमन। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर शहीद अमर रहें। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ने रामगढ़ के गोला में दुर्घटना में चालक समेत तीन बच्चों के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति…
रांची। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने सोहराय पर्व की छुट्टी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। स्पीकर ने यह पत्र झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा सौंपे गये ज्ञापन के आधार पर लिखा है। संघ का कहना है कि संताल जनजाति का सबसे बड़ा पर्व सोहराय है। इस साल राज्य सरकार ने सोहराय की छुट्टी मकर संक्रांति के साथ 14 जनवरी को घोषित की है। जबकि इससे पहले के वर्षों में सोहराय के लिए अलग से छुट्टी घोषित किया जाता रहा है। इस साल सोहराय 10 जनवरी से शुरू होगा, जो 14 जनवरी तक मनाया जायेगा। ऐसे…
खूंटी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के जरिये सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड प्रदेश में यह अभियान विलंब से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी की भागीदारी हो। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री बुधवार को मुरहू मंडल में सदस्यता अभियान की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, सामान्य वर्गों को भाजपा का सदस्य बनाएं। साथ ही कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान…
रांची। प्रदेश भाजपा एक बार फिर से पूर्व सीएम रघुवर दास की जोरदार इंट्री के लिए तैयार है। वहीं पूर्व सीएम रघुवर दास एक बार फिर पुराने तेवर में दिखेंगे। वे सक्रिय राजनीति में आने के लिए तैयार हैं। जानकारी के अनुसार, वे 10 जनवरी को बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं। रघुवर दास की गिनती भाजपा के फाउंडर मेंबर में भी होती है। वे 2014 से 2019 तक झारखंड में सीएम की कमान भी संभाल चुके हैं। जमशेदपुर पूर्वी से पांच बार विधायक भी रह चुके हैं। उनके भाजपा में स्वागत की भी तैयारी शुरू कर दी गई है।…
पलामू। संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने चीर प्रतिक्षित मांग पूरी करते हुए बुधवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पुलिस आउट पोस्ट का उदघाटन किया। आउट पोस्ट के खुलने से शहर थाना पर काफी हद तक निर्भरता खत्म हो गयी है। पोस्टमार्टम, इंजरी, सुरक्षा सहित अन्य मामलों में अब तत्काल पुलिस कार्रवाई होगी। मौके पर मंत्री ने कहा कि एमआरएमसीएच बनने के बाद और उसके पहले से यहां पुलिस आउट पोस्ट की स्थापना की मांग की जा रही थी। उन्होंने मंत्री बनते ही इस मांग को पूरा किया है। मंत्री राधाकृष्ण ने कहा कि पुलिस आउट पोस्ट…
-रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने दिया कार्रवाई करने का आदेश रामगढ़। रामगढ़ जिले के गोला में हुए सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर से वैन चालक एवं 3 बच्चों के निधन की दु:खद खबर से मर्माहत हूं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। डीसी- एसपी ने की परिजनों…
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे पहले खो-खो विश्व कप के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बीच आज, मंगलवार को खो खो विश्वकप का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। इस महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा समर्थित खो-खो प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 20 पुरुष और 19 महिला टीमें शामिल होंगी। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता को देखने के लिए मुफ्त टिकट की व्यवस्था है, हालांकि टिकट ऑनलाइन बुक करना होगा। दिल्ली के आईटीओ स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने…
गुरुग्राम। ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) पूरे विश्व में धूम मचा रही है और अपने प्लेयर ड्राफ्ट और सीज़न की शुरुआत से पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा में है। मिस्र, केन्या, अर्जेंटीना, ताइवान और पोलैंड जैसे देशों की भागीदारी के चलते जीआई-पीकेएल में खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों की होड़ सी लग गई है। सॉविन नरवाल, संदीप कंडोला, अजय कुमार और कपिल नरवाल जैसे भारतीय खिलाड़ी पहले से ही लीग का हिस्सा हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एम अनिता, इंद्रा रोहिणी, अरुल संथिया और सेल्वरेबिक्शा जैसे खिलाड़ियों के साथ ही सुनील नरवाल, शिव कुमार और विकास दहिया,…
