पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की बहुप्रतीक्षित बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के वर्षों से अधर में लटके रहने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने टाटानगर स्टेशन गोलचक्कर पर एक दिवसीय अनशन और प्रदर्शन किया। ग्राम विकास संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव ने किया। आंदोलनकारियों का आरोप है कि वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से योजना का शिलान्यास किया गया था और तीन वर्षों में हर घर तक पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन एक दशक से अधिक समय बीत जाने…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार स्थित टैंक रोड पर अवस्थित कोलकाता ज्वेलर्स में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रविवार सुबह जब दुकान के संचालक जितेंद्र कुमार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान के भीतर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कीमती जेवरात गायब थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि चोर करीब 11 लाख रुपये मूल्य के लगभग चार किलोग्राम चांदी के आभूषण और ०8 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी 20 जून तक गर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी पूवार्नुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा के साथ गरज-चमक और हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। विभाग ने विशेष रूप से किसानों, खुले स्थानों पर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस और स्लोवाक गणराज्य की छह दिवसीय महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा शनिवार से शुरू हो गई है।उनकी यह यात्रा 18 जून को पूरी होगी। अपनी रवानगी से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने यात्रा के मुख्य उद्देश्यों और कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए एक्स पर लिखा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर इस यात्रा पर जा रहे हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में वे फ्रांस के नीस शहर पहुंचेंगे। फ्रांस की इस यात्रा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत के रणनीतिक विज़न में फ्रांस का…
जोरहाट (असम)। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक एएन-32 परिवहन विमान शुक्रवार को असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद एयरबेस क्षेत्र में आग की ऊंची लपटें और घना धुआं देखा गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान वायुसेना की 43 स्क्वाड्रन से संबंधित था और नियमित सैन्य उड़ान पर था। विमान का उपयोग सैन्य सामग्री और रसद के परिवहन के लिए किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक विमान निर्धारित रनवे पर…
सेप्पा (अरुणाचल प्रदेश)। अरुणाचल प्रदेश के सेप्पा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में असम के लखीमपुर जिले के पांच युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक जिस वाहन में सवार थे, वह पहाड़ी सड़क पर अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सभी पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमदाज अली, बुलबुल अली, नूर हुसैन, सैदुल इस्लाम और अबुल हुसैन के रूप में हुई है। सभी लखीमपुर जिले के नावबोइचा क्षेत्र के निवासी थे और रोजगार के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश…
भागलपुर। भागलपुर नगर निगम द्वारा शहर को जलजमाव की समस्या से राहत दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में नालों का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। कई इलाकों में बनाए जा रहे नालों की ऊंचाई और डिजाइन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि जिन नालों का निर्माण जलनिकासी को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है, वही अब नई समस्याओं का कारण बनते दिखाई दे रहे हैं। सबसे अधिक…
सीवान। जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेल संपत्ति चोरी की कोशिश को विफल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल ने एक युवक को चोरी की सिग्नल केबल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 25 हाथ लंबी 12-कोर सिग्नल केबल और केबल काटने में प्रयुक्त हेक्सा ब्लेड बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक गंगासागर यादव सीवान जिले के गुठनी थाने के मनचउर गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम लगभग सात बजे मैरवा रेलवे स्टेशन पर रेल संपत्ति सुरक्षा एवं अपराध निरोधक ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल…
रांची। रांची पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित गितिल कोचा में एक युवक की हत्या मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रिंकु बड़ाईक और कार्तिक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) केवी रमण ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि नौ जून को सदर थाना क्षेत्र के गितिल कोचा में 29 वर्षीय आशिष लकड़ा पर अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में…
Impact of FDI on the Industrial Development of Jharkhand – a study of Ranchi District Premaankit Das Dr. Narendra Singh Dr. Ajay Kumar (Department of Commerce) St. Xavier’s College, Ranchi E-mail: premaankitdas7@gmail.com ABSTRACT Foreign Direct Investments (FDI) are cross-border investment which means that the investments in one country are made by some other country based on certain factors. The investors from one country develops a degree of interest based on the availability of raw materials and climate conditions of the that country in which the investor is interested to invest the capital and time. After the Industrial Revolution of 1991…
-हाईवे हादसों में बर्बाद हो रहा गोल्डन ऑवर देवघर। झारखंड के देवघर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की एक और चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। देवघर-दुमका-बासुकीनाथ नेशनल हाईवे पर करोड़ों की लागत से बना खड़गडीहा स्वास्थ्य उपकेंद्र स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का शिकार होकर सफेद हाथी साबित हो रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित किया गया यह केंद्र आधुनिक भवन बनने के बावजूद अधिकांश समय ताले में बंद रहता है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाले सड़क हादसों के शिकार मरीजों का ‘गोल्डन ऑवर’ (कीमती समय) बर्बाद हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस…
