Author: shivam kumar

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बैठक की है। एसएसपी ने अर्धसैनिक बल के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक और समीक्षा बैठक की। एसएसपी ने विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण और सुरक्षित समापन से संबंधित चर्चा की। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि जिले के हर बॉर्डर पर गहनता से जांच की जाएगी और हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी।

Read More

विशेष कहीं गठबंधनों में पैदा हो गयी है दरार, तो कहीं प्रत्याशी नहीं नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। चुनाव, यानी लोकतंत्र का महापर्व और यदि चुनाव में सस्पेंस-रोमांच और थ्रिल नहीं हो, तो फिर उस चुनाव का कोई महत्व नहीं रह जाता है। झारखंड, जिसे कभी राजनीति की प्रयोगशाला कहा गया था, में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले सस्पेंस-रोमांच और थ्रिल, तीनों दिखायी दे रहा है। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जायेंगे। पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरने का काम…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में 14705 होमगार्ड जवानों की प्रतिनियुक्ति होगी। प्रतिनियुक्ति 16 दिनों के लिए होगी। इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है। बता दें कि इससे पहले आईजी अभियान ने होमगार्ड डीजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए काफी अधिक संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता होगी। झारखंड के सभी जिलों में उपलब्ध कुल 21007 होमगार्ड के जवानों में से 70% यानी 14705 होमगार्डों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त किया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है। झारखंड विस…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश के दो महानायकों का स्मरण करते हुए कहा कि देश की एकता को लेकर भगवान बिरसा मुंडा और सरदार वल्लभभाई पटेल का विजन एक था। प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों के साथ अपने विचार साझा कर रहे थे। कार्यक्रम की यह 115वीं कड़ी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने गत वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली की यात्रा का उल्लेख करते हुए दो महानायकों भगवान बिरसा मुंडा और सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मरण किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों को साहस और दूरदृष्टि की प्रतिमूर्ति बताया। प्रधानमंत्री ने कहा…

Read More

-पार्टी के सदस्यता अभियान का भी आगाज करेंगे शाह कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत-बांग्लादेश सीमा पर बंगाल के पेट्रापोल में नए यात्री टर्मिनल और ‘मित्रता द्वार’ का उद्घाटन करने के लिए कोलकाता पहुंचे हैं। शनिवार रात लगभग 1:00 बजे अमित शाह कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया। रविवार को अमित शाह भारत-बांग्लादेश की सीमा पर स्थित दक्षिण एशिया के सबसे बड़े भूमि बंदरगाह, पेट्रापोल में नए यात्री टर्मिनल और ‘मित्रता द्वार’ का उद्घाटन करेंगे। यह नया टर्मिनल और माल गेट भारत-बांग्लादेश के बीच व्यापार और…

Read More

मुंबई। बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में 9 यात्री घायल हो गए। इन सभी को तत्काल बांद्रा भाभा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। रेलवे पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार आज सुबह बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भारी संख्या में यात्री बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी पकड़ने आए थे। इनमें से ज्यादातर यात्री दीपावली और छठ पर्व के लिए अपने घरों को जाने वाले थे। अत्यधिक भीड़ के बीच यात्री…

Read More

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के स्टेट जकाटेकास में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जाकाटेकास के गवर्नर डेविड मोनरियल ने दुर्घटना की पुष्टि की है। यूएस-मेक्सिको बॉर्डर पर चिहुआहुआ राज्य के सियुदाद जुआरेज शहर जा रही यात्रियों से भरी बस की मक्के से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन खाई में गिर गए। मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को तत्काल निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। मरने वालों में सभी 19 लोग मेक्सिको के रहने वाले हैं।

Read More

– सेंसेक्स 1,822 अंक और निफ्टी 673 अंक टूटे – निवेशकों को 20.72 लाख करोड़ का नुकसान नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार के लिए 25 अक्टूबर को खत्म हुआ कारोबारी सप्ताह एक बार फिर बड़ी गिरावट वाला सप्ताह साबित हुआ। शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह कमजोरी बनी रही। इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए। बीएसई का सेंसेक्स साप्ताहिक आधार पर 1,822.46 अंक यानी 2.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,402.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 673.25 अंक यानी 2.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।…

Read More

रांची। शहर के धुर्वा डैम से नगड़ी थाना पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह डैम में शव को देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थानीय गोताखोर के सहयोग से युवती का शव पानी से बाहर निकलवाया। युवती के पॉकेट से आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें उसका नाम रेशमा परवीन लिखा हुआ है। वह जींस और टी शर्ट पहने हुए थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Read More

रांची। हटिया विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने रविवार को मधुकम, बजरा, हेहल, पुंदाग, हरमू में पदयात्रा और बैठक कर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से हटिया में बदलाव और उन्हें एक मौका देने की अपील की। शाहदेव ने कहा कि हटिया विधानसभा राजधानी का क्षेत्र होने के बावजूद विकास में काफी पिछड़ा हुआ है। लोगों की उम्मीदों पर जनप्रतिनिधि ने पानी फेर दिया है। आम जनता समस्याओं को लेकर काफी परेशान हैं। इसलिए इस बार बदलाव के लिए वोट करें और एक मौका जरूर दें। जनसंपर्क अभियान में रिशु रितेश, झामुमो नेता बीरू तिर्की, महादेव उरांव,…

Read More

कैफीन, डीएमआर और विदेशी पिस्तौल बरामद चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से जुड़े ड्रग तस्करों का पर्दाफाश करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने अमृतसर के बाबा बकाला कस्बे से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 105 किलो हेरोइन, 31.93 किलो कैफीन, 17 किलो डीएमआर, 5 विदेशी पिस्तौल…

Read More