जामताड़ा। जामताड़ा में बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने प्रेस वार्ता कर कहा कि विधायक इरफान अंसारी मेरे बारे में कई अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे हैं। कभी कह रहे हैं कि हम ओडिशा से आए हैं और झारखंड में क्या कर रहे हैं। उनको तो यह भी बताना चाहिए कि उनके केंद्र में नेतृत्व करने वाली कांग्रेस की आला कमान सोनिया गांधी कहां से आई हैं। उन्होंने आरोप लगया कि नॉमिनेशन के ठीक बाद इरफान अंसारी ने अभद्र टिप्पणी करके सारी हदों को पार कर दिया है। उन्होंने टिप्पणी कर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचायी। इससे हमारे सभी आदिवासी महिला वर्गों…
Author: shivam kumar
चुनाव आयुक्त से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की रांची। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव में लगे अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू को अगवा करने की कोशिश की गयी। इस बाबत सुप्रियो ने झामुमो की ओर से मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार, संजय आनंद लाटकर (आइपीएस) और अमोल वेनुकांत होमकर पर आरोप लगाये हैं। तीनों पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से अलग करने की मांग की है। सुप्रियो ने झारखंड राज्य में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा…
पाकुड़। अकील अख्तर पाकुड़ विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर उम्मीवार होंगे। बता दें कि इस साल जुलाई में उन्होंने आजसू से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व विधायक अकील अख्तर आजसू के केंद्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर थे। अटकलें थीं कि वे टीएमसी के टिकट पर पाकुड़ से चुनाव लड़ सकते हैं। अब ऐसी कयासों पर विराम लग गया है। बहरहाल, मिली खबर के मुताबिक अकील अख्तर कल 28 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने दिलायी सदस्यता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं को रूठने-मनाने और पाला बदलने का दौर चल रहा है। इस लिस्ट में अब जेएमएम नेता रामानंद बेदिया का नाम भी शामिल हो गया है। रविवार 27 अक्टूबर को जेएमएम नेता रामानंद बेदिया ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने माला पहनाकर रामानंद बेदिया का स्वागत किया। बता दें, रामानंद बेदिया जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पाला बदलकर…
रांची। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का वायरल वीडियो प्रकरण का मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है। अब जामताड़ा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे ने जामताड़ा के नगर थामा में सीता सोरेन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दर्ज किए गए मामले में कहा गया है कि विधायक इरफान अंसारी के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। वीडियो में कांट-छांट की गई है। राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझ कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं जामताड़ा से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन ने कहा कि इरफान अंसारी कोई बच्चा नहीं हैं, जिसे बोलने का…
मालदा। हरिश्चंद्रपुर थाना अंतर्गत खोखरा गांव की रहने वाली छात्रा रोशनी खातून पिछले रविवार से रहस्यमय तरीके से लापता है। परिवार ने लड़की के अपहरण की शिकायत थाने में की है। पिछले कई दिनों से परिवार लड़की की बरामदगी की खबर लेने के लिए थाने पहुंच रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रोशनी की उम्र 15 साल है। वह हरिश्चंद्रपुर के खोखरा गांव की रहने वाली है। वह भिंगल हाई स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा है। जिसकी तलाश में सीसीटीवी खंगालने के अलावे कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, लड़की के माता-पिता पिछले…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर आज सड़क मार्ग से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जेपी गंगा पथ से होते हुए दीघा के पाटीपुल घाट, जेपी सेतु पश्चिमी घाट, जेपी सेतु घाट, पहलवान घाट, एलसीटी घाट, कलेक्ट्रेट घाट एवं कृष्णा घाट का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दीघा के पाटीपुल घाट पर रुककर वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये हर प्रकार से छठ घाटों को तैयार करायें।…
पटना। बिहार के बेगूसराय जिले में जनता दल यूनाइटेड का बिहार संवाद कार्यक्रम आर्ट गैलरी सह प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम बुद्धिजीवी एवं युवाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा शामिल हुए। उपस्थित बुद्धिजीवियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि आज का युवा बिहार का भविष्य है। हम अपने युवाओं को जिस प्रकार से तैयार करेंगे, वैसा ही भविष्य बिहार का होगा। मनीष वर्मा ने कहा कि सरकार का एक सीमित दायरा होता है। सरकार और समाज दोनों मिलकर किसी भी राज्य…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल से नाराज चल रहा सीवान के भूतपूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का परिवार आखिरकार लालू प्रसाद की शरण में पहुंच गया है। शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब और उनके बेटे ओसामा पूरे लाव-लश्कर के साथ रविवार को राबड़ी आवास पहुंचे और राजद की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने दोनों मां-बेटा को पार्टी का पट्टा पहनाकर राजद की सदस्यता दिलाई। सीवान के भूतपूर्व सांसद और बाहुबली मो. शहाबुद्दीन का परिवार लालू प्रसाद और आरजेडी से लंबे समय से नाराज चल रहा था। शहाबुद्दीन के निधन के बाद से ही उनकी…
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से झारखंड का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे जीवन का सबसे खास पल वह था जब मैं भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थान उलीहातू गया था। मोदी ने 15 नवंबर, 2023 के अपने झारखंड के दौरे को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में इस यात्रा का विशेष प्रभाव पड़ा। वह पहले…
न्यूयॉर्क के लिबर्टी द्वीप पर खड़ी ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का लोकार्पण 28 अक्टूबर 1886 को राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड ने किया था। यह अमेरिका और फ्रांस की दोस्ती का प्रतीक है। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का पूरा नाम लिबर्टी एनलाइटिंग द वर्ल्ड है। प्रतिमा का नाम रोमन देवी लिबर्टस के नाम पर रखा गया है, जो रोमन पौराणिक कथाओं में स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह स्टैच्यू जुलाई 1884 में फ्रांस में बनी थी और वहां से अमेरिका लाने के लिए इसके 350 टुकड़े कर 214 बक्सों में पैक किया था। स्टैच्यू को पेरिस से न्यूयॉर्क पहुंचने में 4 महीने का समय लगा…
