नई दिल्ली। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड का पहला आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार को निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी की योजना 410.05 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी के शेयर 13 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सूचीबद्ध होंगे। स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का नए साल में लॉन्च होने वाला ये पहला आईपीओ है, जिसमें निवेशक 8 जनवरी, 2025 तक निवेश कर सकते हैं। इंजीनियरिंग इक्यूपमेंट बनाने वाली कंपनी के 10 रुपये…
Author: shivam kumar
किशनगंज। 70वीं बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी के बाद राजनीति गर्म हो चुकी है। गौर करे कि रविवार देर रात को पटना में अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उन्हें जमानत भी मिल गयी है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने सोमवार को पत्रकार वार्ता कर कहा कि प्रशांत किशोर को थप्पड़ मारे जाने की बात सामने आ रही है अगर ऐसा किया गया है तो यह बहुत ही गलत बात है और यह थप्पड़ प्रशांत किशोर को नहीं बल्कि लोकतंत्र को…
रांची। कांग्रेस ने जन समस्याओं के समाधान की सीधी पहल शुरू कर दी है। इस क्रम में सोमवार को कांग्रेस भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। इस दौरान 20 लोगों ने समस्याओं को रखा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति के मुताबिक, जनता दरबार के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि यह सरकार आम लोगों के हित की सरकार है। आज के जनता दरबार में मुख्य शिकायत आंचल और प्रखंड ऑफिस…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि चुनाव के दौरान किये गये वादे केवल सत्ता हासिल करने का साधन बनकर रह गया। यह न केवल जनादेश का अपमान है, बल्कि जनता के भरोसे का भी अपमान है। इंडी गठबंधन ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर और 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया था तब जनता ने इसे अपने भविष्य की उम्मीद के तौर पर देखा था। उन्होंने कहा कि अब जब सरकार…
रांची। सीआइडी ने आठ जिलों के एसपी से कितनी अफीम की खेती को नष्ट किया गया है, इस संबंध मं रिपोर्ट मांगी है। सीआइडी के डीजी और झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रांची, चतरा, पलामू, चाईबासा, हजारीबाग, लातेहार और खूंटी जिले के एसपी से रिपोर्ट मांगी है। सीआइडी के द्वारा लिखे गये पत्र में कहा गया है कि वर्तमान फसलीय वर्ष 2024-2025 में अवैध अफीम की खेती से प्रभावित विभिन्न जिलों में विनष्टिकरण की कार्रवाई की जा रही है। डीजी नौ जनवरी को इससे संबंधित समीक्षा बैठक करेंगे इस संबंध में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर ने कहा है कि…
रांची। 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन इस बार रांची में होना है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम 10 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। इस पुलिस ड्यूटी मीट में आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं के खिलाफ कार्रवाई के तरीकों को साझा किया जायेगा, ताकि इन समस्याओं पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही की जा सके। इस पुलिस ड्यूटी मीट में आंध्र प्रदेश, बिहार, बीएसएफ, छत्तीसगढ़, सीआरपीएफ, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, आइटीबीपी, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरला, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, रेलवे सुरक्षा बल, एसएसबी, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को होमगार्ड जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान हाइकोर्ट के आदेश के पर सिर्फ गृह सचिव वंदना दादेल ही कोर्ट में हाजिर हुईं। हाइकोर्ट के पिछले आदेश के बाद भी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कोर्ट में सशरीर उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जतायी। मौखिक रूप से कोर्ट ने कहा कि अदालत के आदेश को हल्के में ना लिया जाये। कोर्ट ने अपने आदेश को संशोधित करते हुए अगली सुनवाई में सात जनवरी को डीजी होमगार्ड को कोर्ट में…
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री शिवकुमार और दिल्ली प्रदेश प्रभारी काजी ने लाॅन्च की ‘प्यारी दीदी योजना’ नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में महिला सशक्तिकरण के लिए “प्यारी दीदी योजना” लाॅन्च की।कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनने पर कर्नाटक की तर्ज पर स्थानीय महिलाओं को “प्यारी दीदी योजना” के तहत ढाई हजार रुपये हर महीने देने का ऐलान किया है। सोमवार यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार तथा पार्टी के दिल्ली प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने उक्त घोषणा की। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि आज मैं…
-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने दुःख व्यक्त किया बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के थाना कुटरू क्षेत्र अंर्तगत बेदरे मार्ग पर ग्राम अम्बेली के पास जवानों काे लेकर जा रहे एक स्कार्पियाे वाहन को नक्सलियों ने साेमवार काे दाेपहर आईईडी विस्फाेट कर निशाना बनाया, जिसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और एक सिविलियन वाहन का ड्राइवर की माैत हाे गई। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान आज वापस लौट रहे थे। इसी दाैरान नक्सलियाें ने आज दाेपहर 14ः15 बजे आईईडी से विस्फाेट…
नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर ऋषि धवन ने सीमित ओवरों की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। धवन ने यह घोषणा विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप चरण के अंतिम दिन के बाद की, जिसमें हिमाचल प्रदेश अगले चरण में जगह नहीं बना पाया। हालांकि, सोशल मीडिया हैंडल पर धवन की रिटायरमेंट की घोषणा में सीमित ओवरों के क्रिकेट का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है, जिससे पता चलता है कि वह रणजी सीजन के शेष भाग में हिमाचल के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। 34 वर्षीय धवन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चार बार भारत का प्रतिनिधित्व किया…
रांची। कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। रोहित ने मंईयां योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए देने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि इस राशि से राज्य की लाखों महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंच रही है। कांग्रेस नेता ने वित्त मंत्री द्वारा आगामी बजट लोक कल्याणकारी होने की घोषणा पर भी आभार जताया। कहा कि आप के निर्णय से हेमंत सरकार की जनता के प्रति किए गए वायदे को पूरा करने के संकल्प को प्रदर्शित करती है।
