Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मंत्री दीपिका पांडे ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश
    झारखंड

    मंत्री दीपिका पांडे ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस ने जन समस्याओं के समाधान की सीधी पहल शुरू कर दी है। इस क्रम में सोमवार को कांग्रेस भवन में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। इस दौरान 20 लोगों ने समस्याओं को रखा।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति के मुताबिक, जनता दरबार के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि यह सरकार आम लोगों के हित की सरकार है। आज के जनता दरबार में मुख्य शिकायत आंचल और प्रखंड ऑफिस का है। आसानी से और समय सीमा में होने वाली शिकायतों को अधिकारियों को अविलंब दूर करना चाहिए। जब कोई बड़ी योजना चलती है तो कुछ शिकायते आती हैं। अबुआ आवास बिल्कुल नयी योजना थी, शायद यही वजह है कि इसके कार्यान्वन में कुछ शिकायतें आती हैं, जिसे दूर किया जा रहा है। अबुआ आवास के मामले में अधिकांश शिकायतकर्ता है ऐसे हैं, जिन्हें पहले किसी अन्य आवास योजना से आवास आवंटित हो गया है लेकिन तीन कमरों का आवास शौचालय एवं किचन के साथ होने के कारण अबुआ आवास लोकप्रिय योजना है। इसलिए लोग चाहते हैं कि उन्हें अबुआ आवास मिले लेकिन पहले से लाभुक व्यक्तियों को यह नहीं मिल पा रहा है।

    मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के सर्वे के अनुसार, अभी झारखंड में 24 लाख आवास की आवश्यकता है लेकिन केंद्र सरकार के सर्वे के अनुसार 16 लाख आवास की आवश्यकता है। हमने मांग की है कि झारखंड को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवश्यक आवासों का आवंटन केंद्र सरकार करे। झारखंड सरकार द्वारा अभी 6.50 लाख आवास का आवंटन किया गया है, जो बनने तथा आवंटन की प्रक्रिया में है।

    मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड की योजना को मॉडल बनाकर तीन कमरों का शौचालय किचन सहित आवास बनाए ताकि महिलाओं और अन्य लोगों को बाद में परेशानियों का सामना न करना पड़े। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी झारखंड को सिर्फ 125000 आवास का आवंटन हुआ है जबकि आवश्यकता केंद्र के अनुसार 16 लाख आवास की है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के समक्ष सारे तथ्यों को रखा गया है। हमने मांग किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलने वाली 120000 की राशि को 2 लाख किया जाए। यदि केंद्र सरकार जनता को छत मुहैया कराना चाहती है तो आवास की राशि तथा आवासों के आवंटन की संख्या बढ़ानी चाहिए।

    मंईयां सम्मान योजना के राशि वितरण पर मंत्री ने कहा कि नए साल के तोहफे के तौर पर महिलाओं को महागठबंधन द्वारा चुनाव पूर्व घोषित 2500 की राशि आज बहनों के खाते में सीधे स्थानांतरित हुई है, जो महिला स्वावलंबन की दिशा में उठा एक बड़ा कदम है। निश्चित रूप से इस राशि से राज्य की महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

    उल्लेखनीय है कि इस कड़ी में सात जनवरी को 11:00 से 12:00 बजे तक कांग्रेस भवन में आयोजित जनता दरबार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी जन समस्याओं को सुनेंगे। स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग की समस्याओं को भी मंत्री के समक्ष आम लोगों के द्वारा रखा जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सरकार कब देगी 450 रुपये में सिलेंडर, चुनावी वादे धीरे धीरे भूल रही है सरकार
    Next Article लाठी के दम पर लोक तंत्र को कुचलना चाहती है बिहार सरकार: अख्तुरुल ईमान
    shivam kumar

      Related Posts

      आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल

      November 6, 2026

      JSSC-CGL अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, जारी रहेगी जांच

      November 6, 2026

      हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़, अंशु दुबे के पैर में लगी गोली

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, लाइव वीडियो वायरल
      • सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा
      • JSSC-CGL अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, जारी रहेगी जांच
      • हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के सदस्य के बीच मुठभेड़, अंशु दुबे के पैर में लगी गोली
      • खूंटी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने सात लोगों को रौंदा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version