रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने ट्रैफिक एसपी पर नाराजगी जताते हुए मौखिक कहा कि कोर्ट के कई आदेशों के बावजूद भी राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए लॉन्ग टर्म प्लान बनाने की जरूरत है। सात वर्षों से यह जनहित याचिका चल रही है लेकिन रांची में जाम की समस्या का समाधान नहीं निकल पाया है। कोर्ट ने अवैध ढंग से चल रहे ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान ट्रैफिक एसपी कोर्ट में सशरीर उपस्थित थे। कोर्ट ने उनसे सड़क के विभिन्न…
Author: shivam kumar
रांची। न्यूजीलैंड में नौकरी के नाम पर 1.66 करोड़ रुपये ठगी कर ली गयी। इस मामले की जांच को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता से शिकायत की गयी है। यह शिकायत चाइल्ड राइट्स फॉउंडेशन के सचिव बैजनाथ कुमार के द्वारा मंगलवार को की गयी है। शिकायत में कहा गया है कि गुमला जिला के बसिया का रहनेवाला आवेदक विनेश कुमार साहू के माध्यम से पता चला कि डॉ मीना एस गोप ने इनको बताया कि न्यूजीलैंड ऑक्लैंड सिटी हॉस्पिटल में नौकरी लगा देंगी। मीना एस गोप के माता-पिता इनके ही गांव सोनमेर के रहनेवाले हैं, जिन्हें ये बहुत दिनों से जानती…
प्रोड्यूसर अश्विन महाराज ने जब भी म्यूजिक के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट किया है, वे सफल रहे हैं। सावन के महीने में वे भक्तों को मंत्रमुग्ध करने के लिए एक भक्ति गीत लेकर आये हैं- हरे राम हरे कृष्णा। यह भक्ति गीत को सुन सभी कृष्ण भक्त भक्ति के रंग में रंग जायेंगे। इस गाने के म्यूजिक वीडिओ में अक्षय सेठी के साथ मेहर मोहंती नज़र आ रही हैं। अंशित श्रीवास्तव ने अपनी आवाज से इस गाने को सजाया है। गाने के बोल और म्यूजिक सतीश त्रिपाठी ने दिए हैं। अश्विन महाराज द्वारा प्रोड्यूस यह भक्ति गीत सभी का दिल जीतने…
रांची। स्वतंत्रता दिवस पर नयी दिल्ली में लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड के दो किसानों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी के किसान दुशासन सिंह और टोंटो के मोहन सिंह बारी ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। दुशासन सिंह, जो लोढ़ाई गांव के एक उत्साही शिक्षाविद् हैं, उन्होंने स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए अथक प्रयास किया है। दूसरी ओर, मोहन सिंह बारी बामेबासा गांव के प्रगतिशील किसान हैं। उन्होंने मनरेगा योजना का उपयोग…
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में पल्स पोलियो कार्यक्रम (25 अगस्त) को लेकर मंगलवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। बैठक में पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने, पल्स पोलियो कार्यक्रम के दौरान आने वाले बच्चों के पूर्ण टीकाकरण के सर्वेक्षण और डेटा प्रबंधक को इससे संबंधित डेटा संग्रह और एनालिसिस रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। इससे पूर्व उपायुक्त ने प्रखण्डों में पूर्ण टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की और उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही निर्देश दिया कि इस माह टीकाकरण का कार्य सभी प्रखण्डों में सौ प्रतिशत कर…
रांची। दिल्ली के तेजस फुटबॉल मैदान में आयोजित 63वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड ने दमदार जीत के साथ शुरूआत की है। झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में नयी दिल्ली को 7-0 के अंतर से शिकस्त दी। इस मुकाबले में बबिता कुमारी ने 3, पुनिता कुमारी ने 2, पूजा कुमारी और संजना उरांव ने 1-1 गोल कर झारखंड को जीत दिलायी। झारखंड की अंडर 17 बालिका टीम में अनीशा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, क्रांति उरांव, नैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, संगीता कुमारी, बबीता कुमारी, संजना उरांव, पुनीता कुमारी, पूजा कुमारी, सोनामती होरो, एब्लिन…
रांची। राज्य में अभी बारिश का असर बरकरार रहेगा। आनेवाले दिनों में भी रुक -रुक कर बारिश का असर देखा जायेगा। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो राज्य में आनेवाले 8 अगस्त तक बारिश का असर जारी रहेगा। इस दौरान छह और 7 अगस्त को राज्य के उत्तर पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में भारी बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 9 और 10 अगस्त को राज्य के कई स्थानों में…
कोडरमा। जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायडीह में मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटकता विवाहिता का शव मिला। मृतका की पहचान पूर्णिमा देवी (19) के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार विवाहिता पूर्णिमा 5 महीने की गर्भवती थी। पूर्णिमा की शादी फ़रवरी में हुई थी, जिसका मायका तिलैया के विद्यापुरी में है। मृतिका के पति रोहित सोनकर ने कहा कि वह पटना में काम करता है। वहां जाने के लिए उसकी पत्नी जिद कर रही थी लेकिन वह इंकार कर रहा था। इस बीच वह घर से बाहर गया और लौटा तो देखा कि उसका…
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपस्थिति पोर्टल किया लांच सभी को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी चिकित्सकों, पारा कर्मी, संविदा पर कार्यरत कर्मी और अन्य कर्मियों की दैनिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उपस्थिति पोर्टल को लांच किया। इस पोर्टल के जरिये स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा दर्ज की जा रही बायोमीट्रिक उपस्थिति का क्रॉस वेरिफिकेशन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने…
रांची। मुख्यमंत्री मंईयां योजना पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार महाठग है। मंइयां योजना ठगी का नया संस्करण है। इसमें लोगों को एक बार फिर ठगने के लिए यह सरकार चालाकी से लोगों को अपने जाल में फंसा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने चुनाव से पूर्व जनता से वादा किया था कि सभी गरीब परिवार को प्रति वर्ष 72000 रुपया देगी। अगर हिसाब लगाया जाये, तो पांच वर्ष में यह राशि 3.60 लाख हो जाती है, जो आज तक गरीब जनता को नहीं मिली। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस सरकार ने आज तक गरीबों…
प्रतियोगिता परीक्षाओं के दौर में पढ़ाई में भी प्रतियोगिता करें विद्यार्थी सोनाहातु में मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह रांची। सिल्ली विधानसभा के सोनाहातू प्रखंड में सोमवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक सुदेश कुमार महतो ने मैट्रिक और प्लस टू में सफल होने वाले और इन परीक्षाओं में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सफलता हासिल करने के लिए पूरे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार किया जा रहा है। इसमें मेधावी छात्रों की भूमिका भी अहम है। वे अपनों जूनियर और खासकर सुदूर गांवों के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बन…