Author: shivam kumar

नई दिल्ली। राज्यसभा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि याेजना पर चर्चा करते हुए साेमवार काे एक बार फिर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने कांग्रेस काे घेरा। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने किसानाें की प्रत्यक्ष सहायता ताे की लेकिन किसान सम्मान निधि जैसी याेजना कांग्रेस ने कभी नहीं बनाई बल्कि किसानाें पर गाेलियां चलवाईं, इसमें कई किसान मारे गए। केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के सदस्य रणदीप सुरजेवाला के सवालाें का जवाब दे रहे थे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने आगे कहा कि किसानाें के हित में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने किसान सम्मान निधि याेजना बनाई। उन्हाेंने…

Read More

कोलकाता। वन विभाग की एक महिला अधिकारी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में राज्य के कारा मंत्री अखिल गिरि ने आखिरकार अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। सोमवार को उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य के मुख्य सचिव को व्हाट्सएप के जरिए भेजा। विवाद बढ़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने अखिल गिरि से मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा था। अखिल ने कहा था कि वे सोमवार को विधानसभा में इस्तीफा देंगे। सोमवार सुबह कांथी से कोलकाता आकर विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा पत्र सौंपने की उनकी योजना थी लेकिन राज्य प्रशासन की तरफ से…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की शुरूआत पर एक्स हैंडल पर पोस्ट कर झारखंड की बहनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने में बहनों को आ रही शुरूआती परेशानी के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। योजना को लेकर आ रही तकनीकी समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए निर्देश दिया है और इस मामले को लेकर पदाधिकारियों की भी बैठक हुई है। योजना को लेकर दिख रहे उत्साह को लेकर राज्य में प्रज्ञा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। सीएम ने कहा है कि सभी बहनों को यह…

Read More

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाया आरोप मंइयां सम्मान योजना में फार्म के नाम पर वसूली सीता सोरेन ने कहा-बरगला रही है सरकार आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि मंइयां सम्मान योजना में फार्म के नाम पर वसूली की जा रही है। इधर, सीता सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता को बरगलाने के लिए सरकार ने मंइयां सम्मान योजना की शुरूआत की है। सीता सोरेन ने कहा कि स्थिति यह है कि लोग फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। सर्वर डाउन है। सीता सोरेन ने…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर स्मृति के रूप में दी। राज्यपाल ने गृह मंत्री से झारखंड की विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की। राज्यपाल बनने के बाद संतोष गंगवार की अमित शाह से पहली मुलाकात थी। इससे पहले राज्पाल ने 3 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताया। बता दें कि 28 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में…

Read More

लोहरदगा। राजकीय मध्य विद्यालय किस्को स्कूल मैदान में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत आठवीं कक्षा के 325 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री ने फीता काटकर किया। मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसमें एक साइकिल वितरण कार्यक्रम है। किस्को प्रखण्ड में 910 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया जाएगा। फिलहाल, कार्यक्रम में…

Read More

रांची। लैंड स्कैम केस के आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के लिए याचिका दायर की है। विनोद सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दाखिल कर जमानत अर्जी वापस मांगी है। लैंड स्कैम में विनोद सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद है।

Read More

-बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत चौधरी कोलाकाता पहुंचे गुवाहाटी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर चौकसी बढ़ा दी है। बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत चाैधारी भी कोलकाता पहुंच चुके हैं। बीएसएफ सूत्रों ने साेमवार काे बताया कि बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया। स्थिति पर करीब से नजर रखने के लिए बीएसएफ के महानिदेशक भी कोलकाता पहुंच गए। दरअसल, पश्चिम बंगाल के अलावा, असम, मेघालय और त्रिपुरा के दो हजार 500 किलोमीटर की सीमा…

Read More

गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आए लाेगाें काे आश्वस्त करते हुए कहा कि गाेरखपुर समेत उत्तर प्रदेश में किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगें। जिन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है, उन्हें इसके दायरे में लाया जाएगा। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हाेने दिया जायेगा, कमजोरों को उजाड़ने वालाें पर सरकार कार्रवाई करेगी। जनता…

Read More

सुल्तानपुर। सुलतानपुर से सपा सांसद व पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद की सांसदी पर मुश्किलें शुरू हो गयी है। उन पर लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में अपने ऊपर दर्ज मुकदमों की संख्या को कम दर्शाने का आरोप है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में बीते दिनों रिट फाइल की है, जिसमें आज सुनवाई है। मेनका गांधी ने अपने अधिवक्ता अटल प्रशांत के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस राजन राय की कोर्ट में रिट दाखिल की थी। मेनका गांधी द्वारा रिट दाखिल करने के बाद से जिले का राजनैतिक…

Read More

गोरखपुर। प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवाधिदेव महादेव को बेल पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद गो दुग्ध और फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया। मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव से प्रदेश वासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। बता दें कि पावन सावन माह के तीसरे सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारी बाग…

Read More