भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाया आरोप मंइयां सम्मान योजना में फार्म के नाम पर वसूली सीता सोरेन ने कहा-बरगला रही है सरकार आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि मंइयां सम्मान योजना में फार्म के नाम पर वसूली की जा रही है। इधर, सीता सोरेन ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता को बरगलाने के लिए सरकार ने मंइयां सम्मान योजना की शुरूआत की है। सीता सोरेन ने कहा कि स्थिति यह है कि लोग फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। सर्वर डाउन है। सीता सोरेन ने…
Author: shivam kumar
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर स्मृति के रूप में दी। राज्यपाल ने गृह मंत्री से झारखंड की विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की। राज्यपाल बनने के बाद संतोष गंगवार की अमित शाह से पहली मुलाकात थी। इससे पहले राज्पाल ने 3 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी देने के लिए आभार जताया। बता दें कि 28 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के कई राज्यों में…
लोहरदगा। राजकीय मध्य विद्यालय किस्को स्कूल मैदान में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत आठवीं कक्षा के 325 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री ने फीता काटकर किया। मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसमें एक साइकिल वितरण कार्यक्रम है। किस्को प्रखण्ड में 910 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया जाएगा। फिलहाल, कार्यक्रम में…
रांची। लैंड स्कैम केस के आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका वापस लेने के लिए याचिका दायर की है। विनोद सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दाखिल कर जमानत अर्जी वापस मांगी है। लैंड स्कैम में विनोद सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद है।
-बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत चौधरी कोलाकाता पहुंचे गुवाहाटी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर चौकसी बढ़ा दी है। बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत चाैधारी भी कोलकाता पहुंच चुके हैं। बीएसएफ सूत्रों ने साेमवार काे बताया कि बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया। स्थिति पर करीब से नजर रखने के लिए बीएसएफ के महानिदेशक भी कोलकाता पहुंच गए। दरअसल, पश्चिम बंगाल के अलावा, असम, मेघालय और त्रिपुरा के दो हजार 500 किलोमीटर की सीमा…
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आए लाेगाें काे आश्वस्त करते हुए कहा कि गाेरखपुर समेत उत्तर प्रदेश में किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने देगें। जिन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किन्हीं कारणों से नहीं मिल पाया है, उन्हें इसके दायरे में लाया जाएगा। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं हाेने दिया जायेगा, कमजोरों को उजाड़ने वालाें पर सरकार कार्रवाई करेगी। जनता…
सुल्तानपुर। सुलतानपुर से सपा सांसद व पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद की सांसदी पर मुश्किलें शुरू हो गयी है। उन पर लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में अपने ऊपर दर्ज मुकदमों की संख्या को कम दर्शाने का आरोप है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच में बीते दिनों रिट फाइल की है, जिसमें आज सुनवाई है। मेनका गांधी ने अपने अधिवक्ता अटल प्रशांत के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस राजन राय की कोर्ट में रिट दाखिल की थी। मेनका गांधी द्वारा रिट दाखिल करने के बाद से जिले का राजनैतिक…
गोरखपुर। प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवाधिदेव महादेव को बेल पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद गो दुग्ध और फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया। मुख्यमंत्री ने देवाधिदेव महादेव से प्रदेश वासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। बता दें कि पावन सावन माह के तीसरे सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारी बाग…
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के अनौला के पास सोमवार तड़के पुलिस टीम ने मुठभेड़ में शातिर टप्पेबाज सुरेन्द्र जायसवाल को दबोच लिया। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया। मुठभेड़ की जानकारी पाते ही पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। बदमाश के खिलाफ वाराणसी और आसपास के जनपदों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। गोरखपुर निवासी बदमाश सुरेन्द्र जायसवाल यहां शहर में वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए दूसरे शहर में चला जाता था। सूत्रों के अनुसार कैंट पुलिस आज भोर में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अनौला के समीप…
– स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ फहराने की अपील वाराणसी। सावन माह के तीसरे सोमवार पर नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा की निर्मलता और स्वच्छता का अलख जगाया। गंगा में खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों को मां गंगा के स्वच्छता का संकल्प दिलाया। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘हर घर तिरंगा’फहराने के लिए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया गया। होंठो पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो, भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जयहिंद के गगनभेदी उद्घोष के बीच क्लीन व पॉलिथीन मुक्त गंगा घाट का आग्रह किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजेश शुक्ला…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पूर्व बर्दवान के बड़े हिस्से अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। इस बीच, मैथन, पांंचेत और दुर्गापुर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण हालात और बिगड़ने की आशंका है। सबसे अधिक हावड़ा में बाढ़ के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों की भारी बारिश ने नदियों को उफान पर ला दिया है, जिससे कई गांव जलमग्न हो गए हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग नदी किनारे सेल्फी और रील्स बना रहे हैं, जो…